Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में 55 घंटे से चल रहा अनशन समाप्त
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में 55 घंटे से चल रहा अनशन समाप्त

सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में 55 घंटे से चल रहा अनशन समाप्त
General Desk 25 December, 2018 1 minute read
बैरिया(बलिया)। श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी में एमए हिन्दी, समाजशास्त्र फर्स्ट समेस्टर के 46 छात्र-छात्राओं का प्रवेश पत्र नहीं आने के विरोधस्वरूप तीसरे दिन महाविद्यालय में आमरण अनशन जारी रहने के साथ पूर्व घोषणा के अनुसार छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत ने मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया. किंतु समय रहते पुलिस ने निर्भय सिंह को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चली गई. निर्भय सिंह गहलौत को हिरासत में लेने के दौरान पुलिस को छात्रों से छीना झपटी करनी पड़ी.
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निर्भय सिंह गहलौत सैकड़ों छात्रों के साथ महाविद्यालय से जुलूस के शक्ल में रानीगंज बाजार होते हुए बैरिया त्रिमुहानी पहुंचे. वहां जैसे ही उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी तेल डाला पहले से वहां मौजूद पुलिस वाले उन पर झपट पड़े और अपने कब्जे में लेकर जीप में लादकर थाने लेकर चले गए. इस क्रम में निर्भय सिंह के साथ मौजूद छात्रों के साथ धक्का-मुक्की हुई और पुलिस वालों ने छात्रों को तितर बितर करने के लिए लाठियां भांजी. जिससे छात्रों की भीड़ तितर-बितर हो गई और निर्भय सिंह गहलौत को अपने कब्जे में लेकर आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया. मौके पर एसडीएम लालबाबू दुबे, सीओ उमेश कुमार, एसएचओ बैरिया अनिल चंद्र तिवारी, चौकी इंचार्ज वीरेंद्र नाथ दुबे, जेपी नगर के चौकी इंचार्ज यशवंत सिंह के साथ-साथ रेवती व दोकटी के एसएचओ व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थी.
इससे पूर्व महाविद्यालय में अनशन स्थल पर एसडीएम व क्षेत्राधिकारी पहुंचे थे. एसडीएम लालबाबू दुबे ने जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो योगेन्द्र सिंह व जिलाधिकारी से मोबाइल से वार्ता की. कुलपति ने मामले का हल ढूंढने का भरोसा देते हुए तीन बजे परीक्षा समिति की बैठक बुलाने की बात एसडीएम से की. किंतु एसडीएम की बातें छात्र-छात्राएं सुनने को तैयार नहीं हुए. इस बीच एसडीएम ने प्राचार्य डा. सुधाकर तिवारी से बात करने के लिए कई बार फोन किया. किंतु प्राचार्य ने लगातार रिंग होने के बावजूद एसडीएम का फोन नहीं उठाया.
पुलिस ने भांजी लाठियां, राहगीरों को भी आई चोट
जिस समय बैरिया त्रिमुहानी पर निर्भय सिंह गहलौत ने आत्मदाह का असफल प्रयास किया, उस समय पुलिस ने लाठियां भांजी. जिससे धनुषयज्ञ मेला आने-जाने वाले कई राहगीरों को भी चोटें आ गई. पुलिस वाले फुल एक्शन में थे, जो सामने आया उसी पर डंडे बरसा दिए. जिससे बैरिया बाजार में कुछ पल के लिए भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.
चौकी इंचार्ज के आंख में पड़ा मिट्टी तेल
बैरिया के चौकी इंचार्ज वीरेंद्र नाथ दुबे के आंख में उस समय मिट्टी तेल पड़ गया, जब वह निर्भय सिंह गहलौत को अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़कने से रोक रहे थे. बावजूद इसके चौकी इंचार्ज ने मिट्टी तेल का डिब्बा निर्भय सिंह गहलौत से झपट लिया और आत्मदाह का प्रयास विफल हो गया.

जिलाधिकारी के टेलीफोनिक आश्वासन पर 55 घंटे बाद समाप्त हुआ अनशन

छात्र नेता के आत्मदाह के प्रयास को विफल करने के बाद एक बार फिर से एसडीएम लालबाबू दुबे व क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार ने आन्दोलित छात्रों से बात की. वहीं से छात्रों से जिलाधिकारी की टेलीफोनिक वार्ता कराई. जिसमे जिलाधिकारी ने छात्रों को आश्वस्त किया कि उनके भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा. सभी 46 छात्रों की बहुत जल्दी परीक्षा कराने की व्यवस्था की जाएगी. महाविद्यालय के समस्याओं को गम्भीरता से लिया जा रहा है. सकारात्मक रास्ते खोजे जा रहे है. प्रशासन छात्रों के भलाई के लिए प्रतिबद्ध है. जिलाधिकारी द्वारा भरोसा दिए जाने पर 55 घंटे से चल रहा आमरण अनशन समाप्त हुआ.

Tags: बैरिया सुदिष्टपुरी

Post navigation

Previous: असन्तुलित होकर बाइक गिरी, एक की मौत, दूसरा गम्भीर
Next: धूमधाम से मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.