Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बरसात में बिजली गिरने या वज्रपात से बचाव के लिए बलिया में एडवाइजरी जारी
  • Accident
  • Featured Story
  • Front Page
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बलिया शहर

बरसात में बिजली गिरने या वज्रपात से बचाव के लिए बलिया में एडवाइजरी जारी

सावधानी और तैयारी ही एकमात्र तरीका है जिसके द्वारा वज्रपात के खतरे को कम किया जा सकता है या उसके प्रभाव से बचा जा सकता है.
General Desk 29 June, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
lightning Thunder Bijli akashiya bijali

फाइल फोटो

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

बलिया. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में वर्षा/अतिवृष्टि,भारी वर्षा के साथ वज्रपात (लाइटनिंग) से बचाव के संबंध में “क्या करें. क्या न करें” इसके लिए एडवाइजरी जारी किया गया है जिसमें आंधी-तूफान और भारी वर्षा के दौरान ऊँची इमारतों, पेड़ों, मनुष्यों, जानवरों आदि पर बिजली गिरने की घटनाएँ होती रहती हैं, जिससे जान- माल का नुकसान होता हैं. सावधानी और तैयारी ही एकमात्र तरीका है जिसके द्वारा वज्रपात के खतरे को कम किया जा सकता है या उसके प्रभाव से बचा जा सकता है.

वज्रपात जोखिम वाले क्षेत्र शहरी एवं उप शहरी क्षेत्र

*बिना तड़ित चालक के उँची इमारतें असुरक्षित

* संचार टावरों का भूमि पर अच्छी तरह विद्युत सम्पर्क स्थापित (Earthing) नहीं किया जाना असुरक्षित

* पेड़ असुरक्षित

*तालाब/झील/पानी से भरे क्षेत्र असुरक्षित.

ग्रामीण क्षेत्र अत्यधिक जोखिम वाले बज्रपात से बचाव हेतु एडवाइजरी

 

*कच्चे मकान जिसमें धातु के कुछ भाग निकले हुए हों असुरक्षित

* पेड़ असुरक्षित

*पानी भरे हुए खेत असुरक्षित

*तालाब/झील/पानी से भरे क्षेत्र असुरक्षित.

 

तैयारी और प्रत्युत्तर वज्रपात से पहले

 

परिवार, समुदाय, बच्चों आदि के साथ वज्रपात और उसके प्रभाव पर चर्चा करें. स्थानीय मौसम पर नजर रखें और रेडियो/टीवी सुनें, घर के पास लगे पेड़ो की छटाई करें, जितना जल्दी हो सके उतनी जल्दी पक्की छत के नीचे शरण लें. बिजली चमकने/आधी आने पर पेड़ के नीचे से हट जायें. ऊँची इमारतों पर तड़ित चालक यंत्र स्थापित करें. प्रशासन की ओर से जारी चेतावनी को सुनते रहे.

बिजली गिरने की संभावना होने पर क्या करें

*बाहर जाने से बचे, जितना जल्दी हो सके पक्की छत के नीचे पहुँच जाएँ.

*तालाब, नदी तट, आदि जैसे जल निकार्यों से दूर रहें,

*एड़ियों को सटा कर कान बंद कर बैठ जायें

*बिजली गिरने के दौरान किसान कभी खुले मैदान या खेत मे न खड़े हों, कोशिश करें कि यदि आप किसी वाहन में सफर कर रहे हैं तो अपने वाहन में ही रहें, यदि समूह में हैं तो दूर -दूर रहें. यदि आप खुली जगह में हैं तो, अपने शरीर को उंकडू कर एड़ियों को सटा कर कान बंद कर बैठ जाय. जिनके पास स्मार्ट मोबाइल फोन है वे सभी दामिनी एप डाऊनलोड करें व उससे प्राप्त सूचनाओं का पालन करें और अपने आस -पास के लोगों तक पहुंचाएँ. कंप्यूटर, लैपटॉप, रेफ्रिजरेटर, टेलीविजन, कूलर, एयर कंडीशनर एवं अन्य विजली से चलने वाले उपकरणों को बंद कर दें. पानी सम्बंधित गतिविधियों जैसे नहाना, बर्तन व कपड़े धोना, पानी भरना आदि को स्थगित कर दें क्योंकि बिजली धातु् के पाइप के माध्यम से प्रवाहित हो सकती हैं.दरवाजे, खिडकियाँ, धात् की बाल्टी और नल इत्यादि से दूर रहें. साइकिल, मोटरसाइकिल या कृषि वाहन इत्यादि विजली को आकर्षित कर सकते हैं, इसलिए इनसे उतर जाएं अथवा दूर रहें.

 

जब आसमान में घने बादल घिरे हों, वर्षा व वज्रपात होने की संभावना हो तो, क्या न करें

 

छत पर न जायें. यदि आप खुले में हैं तो जमीन पर कदापि न लेटें. बिजली, टेलीफोन या मोबाइल टावर के नजदीक न जायें और न ही उसका कोई सहारा लें.

पेड़ के नीचे शरण न लें. पानी भरे खेतों में न जायें.लोहे की डंडी वाले छाते का प्रयोग न करें. तालाब, नदी, नहर या किसी भी जल निकाय में जानवरों को धोने या मछली पकड़ने न जायें. बिजली के उपकरणों का प्रयोग न करें. यदि आप खुले में बाहर हैं तो मोबाइल फोन का प्रयोग न करें. समूह में नहीं रहें अर्थात लोगों से दूरी बना लें और सभी को दूरी बनाने के लिए कहें. यदि आप घर में हैं तो खिड़की के किनारे या दरवाजे के बाहर न खड़े रहें. वाहन के अंदर किसी भी धातु से बने हिस्से को न छुएँ, गाड़ी की खिड़कियाँ ऊपर कर लें, पेड़ों और बिजली लाइनों व खम्भों के पास वाहन ना खड़ा करें.

नाव से यात्रा कदापि न करे, वज्रपात के बाद घर के अंदर तब तक रहें जब तक़् कि आसमान साफ न हो जाए. स्थानीय प्रशासन को क्षति और मृत्यु की जानकारी दें, आग लगने की स्थिति में 112 या 101 पर कॉल करें.

वज्रपात से जुड़े मिथक और सत्य

मिथक- वज्रपात कभी भी एक जगह पर दो बार नहीं होता.

सत्य- ऊँची इमारतें व ऊँचे अकेले पेड़ पर वज्रपात एक से अधिक बार हो सकता हैं.

मिथक- वज्रपात प्रभावित व्यक्ति विद्युतीकृत होता है. यदि आप उन्हें छूते हैं, तो आपको करंट लग जाएगा.

सत्य- मानव शरीर विद्युत आवेश को संचित नहीं करता है. प्रभावित व्यक्ति के शरीर को स्पर्श करना पूरी तरह से सुरक्षित है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news बचाव बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बिजली गिरना वज्रवात

Post navigation

Previous: बांसडीह कोतवाल बने संजय सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह का हुआ तबादला
Next: Ballia News: नवीन दाण्डिक विधियों पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.