दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Accused wanted in rape case arrested
दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
माल्देपुर मोड़ पर पुलिस ने दिखाया एक्शन

बांसडीह (बलिया).जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान में मंगलवार को बांसडीह पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है.

स्थानीय थाना पर पंजीकृत दुष्कर्म के वांछित संदीप राजभर निवासी अकोल्ही को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शहर के माल्देपुर मोड़ के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया जो काफी दिनों से फरार चल रहा था.

इस संबंध में इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के अभियोग पंजीकृत है. पकड़े गये अभियुक्त को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया.