चांदपुर में नदी में डूबने से सात वर्षीय बालिका की मौत

Dead body of youth immersed in Mundan Sanskar found on third day, created chaos

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडे, बांसडीह

सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के चकविलियम मौजा में शनिवार की सुबह सरयू नदी में डूबने से सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गांव के सुनील यादव की पुत्री सृष्टि यादव (7) अन्य बच्चों के साथ नदी में स्नान करने गई थी। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव नदी से बाहर निकाला।

सूचना पर एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी व तहसीलदार नितिन सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पंचायतनामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सृष्टि गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो की छात्रा थी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। पिता सुनील यादव मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रंजय सिंह ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel