Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार

Ballia-विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया

भीमपुरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है
General Desk 6 January, 2026 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Bheempura_Thana

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

भीमपुरा, बलिया. भीमपुरा थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल और नकदी न मिलने पर उसे घर से निकाल दिया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

 

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सभ्या सिंह निवासी उसकर गजियापुर की शादी 30 जनवरी 2024 को आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र स्थित जुआं हारपुर निवासी दीपक सिंह से हुई थी। शादी में सभ्या के मायके वालों ने करीब 15 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के दो महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोग सभ्या पर मायके से एक मोटरसाइकिल और कुछ पैसे लाने का दबाव बनाने लगे।

 

सभ्या के अनुसार, उनके पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी और उनकी माता व भाइयों ने अपनी क्षमतानुसार शादी में खर्च किया था। जब सभ्या ने दहेज की मांग पूरी करने से इनकार किया, तो उनके पति दीपक सिंह, सास बिंदू सिंह, जेठ गौरव सिंह, ससुर अशोक सिंह और पति के मामा माधव सिंह ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

 

सभ्या ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उनके साथ मारपीट की। उस समय वह गर्भवती थीं। इसके बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया और धमकी दी गई कि जब तक वह मायके से मोटरसाइकिल और पैसे लेकर नहीं आएंगी, तब तक उन्हें घर में नहीं रहने दिया जाएगा। ससुरालियों ने घर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

 

धमकी से डरकर सभ्या अपने मायके लौट आईं। उन्होंने बताया कि मायके में ही उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया है और अब वह अपने बच्चे के साथ मायके में रहने को मजबूर हैं। सभ्या की तहरीर पर भीमपुरा पुलिस ने सोमवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Bhimpura News Ballia LIVE Ballia news बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार भीमपुरा

Post navigation

Previous: बलिया से छपरा जा रही स्कॉर्पियो और ट्रक की सामने से टक्कर, चार युवक गंभीर रूप से घायल
Next: Ballia News: बेल्थरा बाजार मंडल में हिंदू सम्मेलन

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Dristi Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

General Desk 7 September, 2026
Sapa Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर

General Desk 7 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण

You may have missed

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
Dristi Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश

General Desk 7 September, 2026
Sapa Meeting 07
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर

General Desk 7 September, 2026
Belthra Snake byka Case
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा

General Desk 7 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.