Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह के मृत शिक्षक की पत्नी को 53.5 लाख का सहयोग, टीचर्स सेल्फ केयर टीम की पहल
  • Featured Story
  • Front Page
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह
  • स्पेशल/Exclusive

बांसडीह के मृत शिक्षक की पत्नी को 53.5 लाख का सहयोग, टीचर्स सेल्फ केयर टीम की पहल

टीएससीटी उसी समय से टीम से जुड़े किसी भी साथी के निधन पर उसके आश्रित को सीधे उनके खाते में सभी सदस्यों से सहयोग कराती है।
General Desk 28 June, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
teacher wife help

टीएससीटी से जुड़े थे बांसडीह नगर के शिक्षक राजकुमार

टीम पहले भी जिले के छह शिक्षक परिवारों का कर चुकी है सहयोग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने जिले के  बांसडीह कस्बे के दिवंगत शिक्षक राजकुमार की पत्नी संगीता पांडे को करीब 53 लाख 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद पहुंचाई है। साथ ही प्रदेश के नौ और मृत शिक्षकों के परिजनों की भी सहायता की गई। यह सहयोग 15 से 27 जून तक प्रदेश के दो लाख 32 हजार से अधिक शिक्षकों (जिले के 4685 शिक्षकों समेत) ने सीधे पीड़ित परिवार के किसी न किसी सदस्य के बैंक खाते में किया। प्रत्येक शिक्षक को मात्र 23 रूपये का सहयोग प्रत्येक परिवार को करना था। टीम इससे पहले भी जिले के छह मृत शिक्षकों के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा चुकी है। टीएससीटी की ओर से अब तक प्रदेश स्तर पर 186 दिवंगत शिक्षकों के परिवारवालों को मदद पहुंचाई गई है।

कुशीनगर में तैनात थे राजकुमार

बांसडीह कस्बे के दक्षिण टोला निवासी दिवंगत शिक्षक राजकुमार पांडे कुशीनगर जिले के दुदही ब्लाक अर्न्तगत प्राथमिक विद्यालय परोरही में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 20 जनवरी 2024 को हृदयाघात से उनका निधन हो गया था। वह अपने पीछे पिता राजेश्वर पांडे (उनका निधन भी मार्च 2024 में ही हो गया), पत्नी के अलावा दो पुत्र सत्यम व शिवम को छोड़ गए थे। उनके निधन के बाद टीचर सेल्फ केयर टीम ने घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और सहयोग कराने के लिए खाता नंबर आदि लिया।

कोरोना काल में हुआ था टीएससीटी का गठन

कोरोना काल के दौरान जब काल के गाल में समा रहे लोगों के आश्रितों का सहयोग करने में सरकार भी अपने को असमर्थ बता रही थी, उसी समय प्रयागराज के शिक्षक विवेकानंद, सुधेश पांडेय, महेन्द्र वर्मा, संजीव रजक, बबिता वर्मा, अंकिता, सुमन आदि ने परिषदीय शिक्षक साथियों के साथ मिलकर 26 जुलाई 2020 को टीचर्स सेल्फ केयर टीम की स्थापना की थी। टीएससीटी उसी समय से टीम से जुड़े किसी भी साथी के निधन पर उसके आश्रित को सीधे उनके खाते में सभी सदस्यों से सहयोग कराती है।

नि:शुल्क है सदस्यता

टीएससीटी का सदस्य बनने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होता है। गूगल फार्म भरकर कोई भी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डायट प्रवक्ता, माध्यमिक के शिक्षक, प्राथमिक के शिक्षक, उच्च शिक्षा के शिक्षक के अलावा क्लर्क, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि टीम के सदस्य बन सकते हैं। वर्तमान में टीम के करीब तीन लाख सदस्य हैं। इनमें से 50-60 हजार नियमित सहयोग नहीं कर रहे हैं।

परिवार का यह कहना है

बलिया लाइव से बातचीत में सत्यम पाण्डेय पुत्र स्व राजकुमार पाण्डेय का कहना था कि उनके पापा के चले जाने से मां के साथ ही हम दोनों भाई टूट गए थे। ग्रेजुएशन करके प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी की योजना थी, तभी पापा का निधन हो गया। समझ में नहीं आ रहा था कि आगे क्या होगा। टीचर सेल्फ केयर टीम के माध्यम से जो सहयोग राशि मिली है उससे छोटे भाई को पढ़ाकर पापा के सपनों को पूरा करना है। संकट की इस घड़ी में सहयोग करने के लिए टीएससीटी के प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद समेत टीम के सभी सदस्यों का दिल से आभार।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia LIVE Ballia news टीचर्स सेल्फ केयर टीम बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बांसडीह शिक्षक

Post navigation

Previous: बांसडीह का दुकानदार बनकर दूसरे जिले के बेकरी व्यवसायी से 68 हजार कीमत के टोस्ट की ठगी
Next: Ballia Breaking News: आज की खास – खास ख़बरें / 28 June 2024

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.