Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बैरिया शहीद स्मारक पर छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

बैरिया शहीद स्मारक पर छात्र नेताओं का क्रमिक अनशन शुरू

बैरिया SHO के ट्रांसफर सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेता आंदोलित
News Desk 21 September, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

शहीद स्मारक पर सोमवार को बैरिया एसएचओ के स्थानांतरण सहित 7 सूत्री मांगों को लेकर छात्र नेताओं ने क्रमिक अनशन शुरू किया.

अनशन कारियों का आरोप है कि शहीद स्मारक के बगल में क्रमिक अनशन पर बैठने के लिए लगाए गए शामियाने को उन लोगों के पहुंचने के पहले ही पुलिस ने उखड़वा कर फिकवा दिया. छात्र पुलिस पर हिटलर शाही का आरोप लगा रहे थे.

उल्लेखनीय है कि क्रमिक अनशन पर बैठे अनशन कारियों से पुलिस विभाग के उप निरीक्षकों ने मौके पर पहुंचकर बिना परमिशन के अनशन पर बैठने से मना किया. साथ ही उनसे पत्रक देकर वापस लौट जाने का अनुरोध किया और दबाव भी बनाया. लेकिन अनशनकारी टस से मस नहीं हुए. वह अपनी जिद पर अड़े रहे. उनका कहना था कि वैसे भी आप लोग हम लोगों की सुन कहां रहे हैं. छात्रों का उत्पीड़न कर ही रहे हैं. आप जो चाहे वह करें. हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. हमारी मांगे पूरी हो जाए, हम लोग यहां से चले जाएंगे.

अनशन स्थल पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया सुरेश कुमार पाल व क्षेत्राधिकारी चंद्रकेश सिंह ने अनशनकारियों से बात की. उनकी बातें सुनने के बाद उप जिलाधिकारी ने कहा कि उनके स्तर से उनकी मांगों को लेकर जो भी कार्रवाई हो सकती है, वह जांच कर वे कर देंगे. लेकिन अनशनकारी एसएचओ के स्थानांतरण की मांग को लेकर अड़े रहे, और क्रमिक अनशन की पहले से घोषित समय सीमा 10 बजे से 3 बजे तक बैठने के बाद उठ कर अपने घरों को वापस लौट गए.

छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि 2 दिन क्रमिक अनशन के बाद अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती तो वे लोग तीसरे दिन से बेमियादी अनशन शुरू कर देंगे. क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों में रवि मौर्या, मुकेश यादव, लाल बहादुर शास्त्री, अमित कुमार शर्मा, अमित यादव, राजकुमार यादव, राजीव यादव, कृष्णा साह, प्रदीप गुप्ता आदि काफी संख्या में छात्रनेता रहे. अनशन स्थल पर एसएचओ संजय त्रिपाठी, उप निरीक्षकों के अलावा काफी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद रहे.

कोरोना संक्रमण के चलते क्रमिक अनशन या किसी तरह के धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं है. अनशन पर बैठना गैरकानूनी है. इन लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी

– चंद्रकेश सिंह (क्षेत्राधिकारी)

Related

Tags: एसएचओ एसडीएम छात्र नेता ट्रांसफर बलिया बैरिया

Post navigation

Previous: सरकार के खिलाफ बैरिया तहसील में सपा का जोरदार प्रदर्शन
Next: रेस्टोरेंट का फीता काटकर भाजपा विधायक संजय यादव ने किया उद्घाटन

ये भी पढ़ें

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

You may have missed

Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.