Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. मेघालय में तैनात बीएसएफ जवान जवाहर लाल यादव का शुक्रवार को निधन हो गया। वे विकास खंड मुरली छपरा के दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलन छपरा अंतर्गत पूर्वा लक्ष्मीराम ब्रह्म के टोला निवासी थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक छा गया।
जवान जवाहर लाल यादव वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में मेघालय के तूरा जिले में तैनात थे। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे ब्रेन स्ट्रोक से उनका निधन हो गया. वे जनवरी 2028 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। इस दुखद समाचार से सभी स्तब्ध हैं।
जवाहर लाल यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में माता बालकेसरी देवी, पत्नी, दो पुत्र उमेश कुमार यादव और अखिलेश यादव, तथा दो विवाहित पुत्रियां हैं। परिजनों की स्थिति दुखद है।
उनके निधन की सूचना मिलने पर ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे। वे परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, जवाहर लाल यादव सरल स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे और देश सेवा पर गर्व करते थे।
बीएसएफ जवान के निधन से परिवार के साथ-साथ पूरा क्षेत्र भी शोकाकुल है। स्थानीय लोगों ने सरकार से उनके परिवार को उचित सहायता और सम्मान प्रदान करने की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

