Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • पत्रकार उत्पीड़न को लेकर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया शहर
  • रसड़ा
  • राजनीति

पत्रकार उत्पीड़न को लेकर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह तो एक दिवसीय बन्दी है. जरूरत पड़ी तो निर्दोष पत्रकार बन्धुओं की रिहाई के लिए हम दो-चार दिन अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.
Central Desk 17 April, 2022 1 minute read
meeting
गड़वार, बलिया. ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रभारी पंडित अरविंद तिवारी एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंडित रामजीवन पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं कैबिनेट मंत्री ए के शर्मा से मुलाकात की.
और बलिया में निर्दोष पत्रकारों के गिरफ्तारी से संबंधित प्रकरण से अवगत कराया एवं तत्काल उन्हें रिहा करने की मांग की साथ ही साथ बलिया के भ्रष्ट जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान के स्थानांतरण की मांग की. उक्त बातें एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा ने कही.
बलिया संगठन के जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे विष्णु कुमार मिश्र , आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय, दयाशंकर तिवारी संजय पांडे, करुणेश पांडे पंकज मिश्रा सत्य प्रकाश ओझा समेत जिला पदाधिकारियों के मांग पर राष्ट्रीय प्रभारी के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधिमंडल माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के निवास पर जाकर मिला बलिया की संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया इस पर माननीय उपमुख्यमंत्री एवं कैबिनेट मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया.
( गड़वार संवादाता ओम प्रकाश पाण्डेय)

हम दो-चार दिन अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन- वीरेन्द्र गुप्ता

रेवती. बोर्ड परीक्षा के दौरान हुए पेपर लीक के मामले में जिला प्रशासन द्वारा फंसाये गये तीन निर्दोष पत्रकारों की रिहाई तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को निलम्बित करने की मांग को लेकर बलिया बन्द कार्यक्रम के दौरान नगर रेवती में भी अभूतपूर्व बन्दी रही.
उक्त प्रकरण को लेकर व्यापारियों ने संयुक्त पत्रकार मोर्चे के बलिया बंद के आवाहन पर अपनी दुकानें, प्रतिष्ठानों को बंद कर पत्रकारों एवं किसान आदि संगठनों के लोगों के साथ मिलकर धरना दिया.
वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण को पत्रकारों द्वारा उजागर किये जाने पर बलिया जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक अपनी नाकामी छिपाने तथा अपनी गर्दन बचाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ निर्दोष पत्रकारों पर फर्जी मुकदमें लादकर उन्हें जेल भेज दिया. लेकिन जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान को बागी बलिया के इतिहास के बारे में शायद जानकारी का अभाव है. ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बलिया की धरती पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह तो एक दिवसीय बन्दी है. जरूरत पड़ी तो निर्दोष पत्रकार बन्धुओं की रिहाई के लिए हम दो-चार दिन अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे. किसान नेता लक्ष्मण पाण्डेय ने कहा कि सरकार पत्रकारों को रिहा करते हुए तत्काल जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को सस्पेंड करे. ऐसे अधिकारी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अभिशाप हैं. धरने के दौरान शिव जी केशरी,सुनील केशरी, जैनुद्दीन, पप्पू केशरी, शंकर पटवा, राजेश केशरी, रमेश माणिक, दहारी पाण्डेय, गुड्डु केशरी, सन्तोष सिंह, जोगिन्दर जी, बुलबुल के अलावे पत्रकार अनिल केशरी, शिवसागर पाण्डेय,महेश कुमार आदि रहे. संचालन वरिष्ठ पत्रकार राम प्रताप तिवारी ने किया.
(रेवती संवाददाता पुष्पेन्द्र तिवारी’सिंधू’ की रिपोर्ट)
रसड़ा: बंद में छात्र और व्यापारी भी सड़क पर उतरे
रसड़ा, बलिया. संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के 16 अप्रैल को बलिया बन्द के समर्थन में पत्रकारों व्यापारिक संगठनों छात्र नेताओं विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा बंदी में रसड़ा नगर में भी व्यापारियों ने दो घण्टे अपनी प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताया.
विभिन्न संगठनों के  व्यापारी नेता सुरेश चंद्र   विनोद शर्मा बीर बहादुर सोनी गोपाल जी गुप्ता  श्याम कृष्ण गोयल सुभाष चंद साहू एवम कांग्रेस नेता विशाल चुरसिया समाजसेवी कुंदन कनौजिया के साथ साथ पत्रकार आलोक पांडेय संतोष कुमार सिंह शकील अहमद मतलूब अहमद शिवानन्द बागले अखिलेश सैनी आरिफ अहमद अख्तर जमील विनोद शर्मा नेहाल अहमद कृष्णा शर्मा आशु खरवार नेयाज अहमद आदि ने नगर भ्रमण व्यापारियों से बंद में सहयोग की अपील किया जिस पर व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद कर बन्द का समर्थन किया.  रोजमर्रा की दुकानें खुली रही. गांधी पार्क में पत्रकारों एवम व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी भी किया. हालांकि पुलिस प्रशासन ने अपने तरीके से बंद को असफल करने के लिए हर हतकंडे अपनाये थे.
शुक्रवार की सांय प्रचार वाहन को डांट कर भगा दिया था नगर में दो घण्टे बंदी पूर्णयत बन्द थी. उधर बंद के समर्थन में तहसील में अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर विरोध प्रदर्शन किया. इस शिशिर कुमार श्रीवास्तव गिरीश नारायण सिंह सुनील मौर्या अशोक कुमार शिवानंद श्रीवास्तव द्वारिका सिंह विजय शंकर संजय सिंह आदि अधिवक्ताओ ने बैठक में विरोध जताते हुये चेताया कि अगर निर्दोष पत्रकारों पर तत्काल फर्जी मुकदमा वापस नहीं लिए गए तो अधिवक्ता समाज भी पत्रकारों के साथ  इस आंदोलन में कूद जाएगा.
(रसड़ा संवाददाता संतोष सिंह की रिपोर्ट)
पत्रकारों के समर्थक में बंदी हुई सफल

बलिया. संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर व्यापारिक संगठन, अधिवक्ता संगठन, सामाजिक संगठन, शिक्षक संगठन व अन्य संगठनों के समर्थन के बाद शनिवार को सुबह से ही पूर्ण रूप से बन्दी सफल रही.
सुबह से ही जुलूस लेकर निकले लोगों ने शहर में घूम कर सभी दुकानदारों से दुकानें बन्द कर बंदी को सफल बनाने के लिए अनुरोध करते दिखे जिसका परिणाम भी सार्थक दिखा और अपना भरपूर सहयोग भी दुकानदारों ने दिया. वहीं पुलिस प्रशासन ने बंदी विफल करने में भी अपनी कोई कसर नहीं छोड़ी! बावजूद इसके जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को मूंह की खानी पड़ी. संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के सदस्यों के साथ ही शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह, व्यापारी नेता प्रदीप गुप्ता एडवोकेट, रजनीकांत सिंह, मंजय सिंह, विकास पांडेय लाला, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता व राहुल सिंह सागर अपने सहयोगियों के साथ सुबह से ही बंदी को सफल बनाने के लिये नगर का भ्रमण करते हुए व्यापारियों से अनुरोध करते रहे. पुलिस प्रशासन के लोग व्यापारियों से दुकान खोलने का अनुरोध करते रहे लेकिन दुकानदारो ने उनकी एक न सुनी. जिसका नतीजा यह निकला कि शहर की सभी दुकानें बंद रहीं और लोग चाय पान के लिये भी तरसते रहे.
(बलिया से नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट)

 

Tags: बृजेश पाठक रसड़ा रेवती

Post navigation

Previous: डॉक्टर चंदन कुमार यादव आयुष रत्न अवॉर्ड- 2022 से सम्मानित
Next: नरहीं में गेहूं के बोझ पर आग लगने से फसल जलकर हुई राख, बघौना में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान

ये भी पढ़ें

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.