Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

बलिया में पत्रकारों की रिहाई के लिए जगह जगह हुए विरोध प्रदर्शन

Central Desk 7 April, 2022 1 minute read
belthrarod journalist

बेल्थरारोड, बलिया.स्थानीय तहसील क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न समाचार पत्रों के प्रतिनिधियों एवं सोशल मीडिया से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन की संख्या में पत्रकारों ने संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी कर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम एक ज्ञापन एसडीएम बेल्थरारोड के माध्यम से सौंपा. एसडीएम राजेश गुप्ता के अभाव में ज्ञापन नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह ने प्राप्त किया.

पत्रकारों ने बलिया जिला के अन्दर फर्जी तरीके से माध्यमिक परिषद परीक्षा से जुड़े संस्कृत व अग्रेजी प्रश्न पत्रों के लीक किये जाने के मामले में जिला प्रशासन द्वारा अपनी नाकामी छुपाने के लिए तीन पत्रकार अजीत ओझा, दुर्गविजय सिंह व मनोज गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिनकी ससम्मान रिहाई कर मुकदमा वापस लेते हुए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही मांग की गयी है.

पत्रकारों ने बेल्थरारोड रेलवे चैराहे से तहसील स्तरीय पत्रकारों के बैनर तले गगनभेदी नारे लगाते जुलूस निकाला. और तहसील मुख्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार दीपक कुमार सिंह को अपना ज्ञापन सौंपा.

इस मौके पर जयप्रकाश बर्नवाल, अनूप कुमार हेमकर व विजय कुमार मद्धेशिया ने अपने जोशिले विचारों को रखा.

इस मौके पर शिवकुमार हेमकर, नवीन मिश्रा, अशोक जायसवाल, अनमोल आनन्द, राजू राय, अंजनी राय, नीलेश कुमार मद्धेशिया दीपू, रविन्द्र राजभर, रणजीत सिंह, उमेश गुप्ता, अरविन्द यादव, सुफियान, हरीलाल सिंह पटेल, धीरज मद्धेशिया, शब्बीर अहमद, संजीव उर्फ उमेश बाबा, वेद प्रकाश शर्मा, आदि मौजूद रहे.

उप्र के राज्यपाल महामहिम राज्यपाल महोदया के नाम निम्न मांगे पत्रकारों ने पत्रक के माध्यम से की हैं.

1. निर्दोष पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता को तत्काल रिहा किया जाए. निर्दोष पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मुकदमें वापस लिए जाए.

2. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दमन किए जाने की नियत से की गई कार्रवाई के लिए दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो.

3-प्रश्न पत्र आउट मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो. ताकि आगे से कोई भी युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की हिम्मत न जुटा सके.

4-माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पत्रकारों की सुरक्षा की गारण्टी के वादे को अमल कराया जाय.

5-मीडिया कर्मियों को समाचार संकलन में प्रशासन भरपूर सहयोग करे, ऐसी व्यवस्था सरकार द्वारा की जाय.

(बेल्थरा रोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

 

न्याय के लिए सड़क पर उतरे पत्रकारों ने किया पैदल मार्च, राज्यपाल को भेजा चार सूत्रीय मांग पत्र

सिकन्दरपुर, बलिया. जिला प्रशासन द्वारा जिले के तीन निरपराध कलमकारों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई का विरोध लगातार जारी है. शहर से लेकर गांव व कस्बों तक समाज के सजग पहरेदारों पर की गई इस प्रशासनिक कार्रवाई की निंदा हो रही है. इसी क्रम में तहसील सिकन्दरपुर के पत्रकारों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर पैदल मार्च निकाला. कस्बा के विभिन्न मार्गों से होता हुआ यह काफिला तहसील कार्यालय पहुंचा. वहां राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम प्रशांत कुमार नायक को सौंपा गया.

फर्जी मुकदमा के जरिए लोकतन्त्र की हत्या
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भजपा सरकार में सच लिखना गुनाह‌ बन गया है. पेपर आउट होने की खबर प्रकाशित करने वालों पत्रकारों को जेल भेजा जा रहा है. यह लोकतन्त्र की हत्या है. ऐसी स्थिति रही तो आखिर कौन भ्रष्टाचार का खुलासा करेगा? कहा कि लोकतन्त्र के सजग प्रहरियों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर अपनी पीठ थपथपाने वाले डीएम व एसपी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. कहा कि योगी सरकार में पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है. पत्रकारों ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप करने व घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की. कहा कि जिले के अफसर सरकार को भ्रमित कर रहे हैं.

लगातार झूठी सूचनाएं भेजी जा रही हैं. चेताया कि लोकतन्त्र के स्वतन्त्र आवरण में पलने वाले बेखौफ व बुलन्द इरादों वाले पत्रकारों के साथ जब भी अफसरशाही व सत्तासीन टकराने की हिमाकत किए तब-तब उनका इतिहास-भूगोल दोनों बदला.

पत्रकारों ने एक स्वर से पत्रकार अजित ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्त को मुकदमा से बरी करने और डीएम और एसपी सहित अन्य जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई.

इस मौके पर बृजेन्द्र सिंह, शम्भूनाथ मिश्र, अजय तिवारी, अजित पाठक, धीरज मिश्र, संतोष शर्मा, इमरान, रमेश जायसवाल, अतुल राय, रजनीश श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, मनीष गुप्ता, नारायण पांडेय, अनिल तिवारी, अंगद, निकेश राय, लड्डन, बख्तियार खां, अरविंद पांडेय सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे.

(सिकंदरपुर संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

पत्रकारों पर की गई कार्यवाही की निंदा

बलिया. यूपी बोर्ड परीक्षा पेपर लीक मामले में जनपद के पत्रकारों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के मुद्दे पर बुधवार को जिले की समाजवादी पार्टी भी सड़क पर उतर कर विरोध प्रगट किया. और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदय को सम्बोधित पत्रक भी उपजिलाधिकारी को दिया. पत्रक में इस बात का जिक्र किया गया कि जनपद के पत्रकारों ने आपने कर्तव्य का पालन करते हुए परीक्षा के पेपर आउट की सूचना प्रकाशित की थी. जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया जो सरासर गलत है इस पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच होनी चाहिए तथा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए.

इसके पूर्व समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के समस्त नेता एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए जहां बैठक कर पेपर लीक मामले में प्रशासन द्वारा पत्रकारों पर की गई कार्यवाही की निंदा की गयी.

बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर पर सरकार के पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लोकतंत्र में तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं में कोई विश्वास नहीं है पूजी पतियों के इशारे पर खेलने वाली सरकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान को पुलिस और प्रशासन के बल पर बंद करा कर लोकतंत्र को पंगु बनाना चाहते हैं जिसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इस अवसर पा सर्वश्री यशपाल सिंह,सुशील पाण्डेय”कान्हजी”राजन कनौजिया,साथी रामजी गुप्ता, राजेश गोंड़, रामेश्वर पासवान,रविन्द्र यादव,राकेश यादव,रामप्रवेश प्रजापति, सुभाष यादव आदि ने अपना विचार व्यक्त किया.

विफलताओं को छिपाने के लिए पत्रकार की हुई गिरफ्तारी : रामगोविन्द

बलिया. यूपी बोर्ड की परीक्षा के पेपर लीक मामले में सरकार अपनी बिफलताओं पर पर्दा डालने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र के प्रतिनिधियो पर ठीकरा फोड़ रही है. जबकि सच को उजागर करने वाले पत्रकार ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाया है उसका सम्मान होना चाहिए.

अजीब विडंबना है कि पत्रकार ने पेपर लीक होने की सूचना विभागीय एवं जनपदीय अधिकारियों को दी, जो बोर्ड के नियमानुसार उचित एवं नियमसंगत है. फिर भी पत्रकारो को ही अभियुक्त बना देना निंदनीय एवं लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की जुबान बन्द करना है. उक्त बातें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी ने बुधवार को प्रेस को जारी अपने बयान के माध्यम से कही.

चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा से लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुंद करने की फिराक में रही है. जब भी मौका मिला है ये लोग चौथे स्तंभ को दबाए हैं. ताकि इनकी नाकामियों की फेहरिस्त आमजन तक न पहुंच पाए. लेकिन इन्हें यह समझना चाहिए कि सरकारी डंडे से जब-जब लोकतंत्र को दबाने और इसकी जुबान और लेखनी को बंद कराने का प्रयास हुआ है लोकतांत्रिक ढांचा और इसकी जुबान और अधिक मजबूत हुई है. सपा नेता ने कहा कि समाजवादी पार्टी निर्दोष फसाये गए पत्रकारों को न्याय की मांग करती है.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह बेल्थरारोड संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा

Post navigation

Previous: भाजपा के स्थापना दिवस पर हुई गोष्ठी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे मौजूद
Next: पैरा लीगल वॉलिंटियर का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.