Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया: छिटपुट घटनाओं के बीच हुआ चुनाव, जिला प्रशासन रहा अलर्ट
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बांसडीह
  • बेल्थरा रोड
  • बैरिया
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया: छिटपुट घटनाओं के बीच हुआ चुनाव, जिला प्रशासन रहा अलर्ट

स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के टोला फत्तेराय स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार की तबियत अचानक खराब हो गई. उन्हें इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
Central Desk 3 March, 2022 1 minute read
voting

बलिया. छिटपुट घटनाओं के बीच गुरूवार को बलिया में छठवें चरण में 2828 बूथों पर 54.27 प्रतिशत मतदान हुआ. कई स्थानों पर ईवीएम में खराबी होने के कारण कुछ देर के लिए मतदान प्रभावित रहा. कयी बूथों पर वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने की शिकायतें रहीं.

मतदान का बहिष्कार

फेफना विधान सभा क्षेत्र के तीन बूथों पर करीब तीन हजार मतदाताओं ने रेलवे अंडरपास की मांग को लेकर मतदान का बहिष्कार किया. कई बूथों पर धीमी वोटिंग सामने आईं. लोगों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम से की. मतदान के दौरान डीएम-एसपी समेत अधिकारी मतदान स्थलों जायजा लेते रहे.

 

ईवीएम मशीन की तकनीकी खराबी

बांसडीह के डूहीमुसी गांव में बूथ संख्या 200 पर  मतदान के शुरुआती दौर में ईवीएम मशीन की तकनीकी खराबी रही. जिसके चलते तीन घंटा तक मतदान बाधित रहा. उसके बाद जिला प्रशासन की तत्परता से मतदान तीन घण्टे बाद शुरू हो सका.

मतदान केंद्रों में डीएम इन्द्र विक्रम सिंह और एसपी राजकरण नय्यर पूरा दिन जायजा लेते  रहे. जिसका नतीजा रहा शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने में जिला प्रशासन सफल, जिला प्रशासन रहा अलर्ट कि सकुशल चुनाव सम्पन्न हो गया.

 

भाजपा और सपा के समर्थकों के बीच झड़प

बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो गया. सुबह से ही मतदान के प्रति मतदाताओं में काफी उत्साहित दिखा. लेकिन कुछ मतदाताओं का वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण उन्हें मायूस होकर घर वापस लौटना पड़ा . मतदाताओं की लाइन 8 बजे से लेकर 11 बजे तक लगी रही. सुबह एवं दोपहर के बाद भीड़ कम देखी गई. प्रशासन की सतर्कता के वजह से किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ. मतदेय स्थल पर मोबाइल ले जाना सख्त मना था. यहां तक की पत्रकारों को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति पुलिस प्रशासन ने नहीं दिया. असेगा गांव में भाजपा व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी श्रीमती केतकी सिंह व सपा एवं सुभासपा गठबंधन के प्रत्याशी राम गोविंद चौधरी के समर्थकों में हल्की झड़प हुई. दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहा है. इसके अतिरिक्त हर जगह लोगों ने शांतिपूर्ण मतदान किया. थाना प्रभारी मनियर मदन पटेल सहित इत्यादि अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते दिखे.

 

बैरिया में कुल मतदान प्रतिशत 47 प्रतिशत

विधानसभा बैरिया (363) क्षेत्र में मतदान की गति थोड़ा धीमा तो जरूर रहा , परन्तु इस चुनाव में मतदाताओं ने सौहार्द, उत्साह और शान्ति तरीके अपना मतदान कर क्षेत्र के लिये एक मिसाल भी कायम कर दिया. बैरिया विधानसभा में कुल मतदान प्रतिशत 47 प्रतिशत रहा.

मतदान के दौरान प्रशासन की तत्परता व सुरक्षाकर्मियों की मुस्तैदी के चलते लगभग पूरे क्षेत्र में फाल्स वोट पर विराम लग गया और यही कारण है कि कही से भी पोलिग बूथों पर विवाद की नौबत नही आई.

मतदान प्रारम्भ होने के एक-दो घण्टों के बीच कर्णछपरा, बैरिया इण्टर कालेज, जयप्रकाशनगर , दलनछपरा तथा चांदपुर आदि जगहों से मतदान मशीनों में कुछ टेक्निकल खराबी की सूचना आई , परन्तु काफी तत्परता से चुनावकर्मियों ने मशीनों को ठीक कर मतदान चालू करा दिया.

मतदान प्रकिया व प्रशासन की मुस्तैदी को लेकर मतदाता भी काफी प्रसन्न दिखे और प्रसाशन की सराहना भी की. बैरिया विधानसभा के मतदान रुझान की चर्चाएं अब जोरो पर है और मतदाताओं की मतदान के बाद भी चुप्पी साधे रहना सभी राजनीतिक दलों के चिन्ता का विषय बना हुआ है. राजनीतिक जानकारों की मानें तो एक ही वोट बैक पर दो प्रत्याशियों की खींचातानी विपक्षी दल के लिए रास्ता को आसान कर सकता है. तो विपक्षी के वोट में हुई सेंधमारी भी समीकरण को उलट पुलट कर सकता है. कोई प्रमुख पार्टी को जीतने की बात कर रहा है तो कोई अप्रत्याशित परिणाम का दावा भी भर रहा है.

 

जब पीठासीन अधिकारी की तबीयत बिगड़ी

बैरिया, बलिया. स्थानीय विधान सभा क्षेत्र के टोला फत्तेराय स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नियुक्त पीठासीन अधिकारी अनिल कुमार की तबियत अचानक खराब हो गई. उन्हें इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

अधीक्षक डाक्टर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि मनियर के रहने वाले अनिल कुमार पीठासीन अधिकारी बनकर टोला फतेयराय में आये थे जहां दोपहर में उनकी तबीयत खराब गयी. उनका इलाज चल रहा है. वह खतरे से बाहर है. दूसरी तरफ एसडीएम अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय टोला फतेयराय में दूसरा पीठासीन अधिकारी भेजकर मतदान कार्य सकुशल कराया गया.

(बलिया लाइव संवाददाता, बांसडीह से रविशंकर पाण्डेय, मनियर से वीरेंद्र सिंह और बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

Tags: बलिया: छिटफुट झड़प बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया मनियर यूपी चुनाव-2022 विधानसभा चुनाव सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बलिया जनपद के सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में 5 बजे तक 51.74 फीसदी मतदान
Next: सैंड आर्टिस्ट की बनाई कलाकृति ने मतदाताओं को किया आकर्षित

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.