Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बलिया में जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • राजनीति

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने बलिया में जन विश्वास यात्रा का किया शुभारंभ

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार है. प्रधानमंत्री द्वारा यूपी और योगी को मिलाकर उपयोगी की संज्ञा दिए जाने को विस्तार देते हुए श्री चौहान ने कहा कि मोदी प्लस योगी मतलब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ. मोदी प्लस योगी का मतलब गन्ना किसानों का एक लाख 44 हजार करोड़ का भुगतान. पीएम फसल बीमा योजना के 26 सौ करोड़ का भुगतान.
Central Desk 19 December, 2021 1 minute read
cm mp shivrajsing

बलिया. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला मुख्यालय स्थित टीडी कालेज के मैदान में जन विश्वास यात्रा को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया. उन्होंने साढ़े सात वर्षों की मोदी सरकार और पांच साल की योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया और जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने पर बल दिया.

 

उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन है. यूपी देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी और योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे उत्तम प्रदेश बनेगा. पाप के बोझ से मुक्ति के लिए नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं. मोदी ने भारत की दशा और दिशा बदल दी है. आज पूरी दुनिया में मोदी का सम्मान है.

जन विश्वास यात्रा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटोग्राफी- नवनीत मिश्रा)

केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार है. प्रधानमंत्री द्वारा यूपी और योगी को मिलाकर उपयोगी की संज्ञा दिए जाने को विस्तार देते हुए श्री चौहान ने कहा कि मोदी प्लस योगी मतलब 86 लाख किसानों का कर्ज माफ. मोदी प्लस योगी का मतलब गन्ना किसानों का एक लाख 44 हजार करोड़ का भुगतान. पीएम फसल बीमा योजना के 26 सौ करोड़ का भुगतान. मोदी प्लस योगी मतलब अपराधियों के घरों पर बुलडोजर. मोदी प्लस योगी मतलब जबर्दस्ती धर्मांतरण नहीं चलेगा. मोदी प्लस योगी मतलब ‘लव’ तो होगा लेकिन ‘जेहाद’ का नामोनिशान नहीं होगा. मोदी प्लस योगी मतलब हाइवे और एक्सप्रेस वे. मोदी प्लस योगी मतलब डेढ़ सौ गुंडे ढेर. मोदी प्लस योगी मतलब साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण, सात इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेटियों को निशुल्क शिक्षा. सवाल किया कि मोदी और योगी नहीं होते तो राममंदिर बन जाता ? विश्वनाथ कॉरिडोर और धारा 370 खत्म होता क्या ?

 

मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते शिवराज सिंह चौहान (फोटोग्राफी-नवनीत मिश्रा)

2024 तक यूपी का कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा- शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह योगी और मोदी की सरकार आम आदमी का भला करने के लिए है. मोदी सरकार में 43 लाख से ज्यादा गरीबों को मकान दिए गए हैं. कहा कि 2024 तक उत्तर प्रदेश में कोई गरीब झोपड़ी में नहीं रहेगा. शिवराज ने हिंदुत्व की परिभाषा देते हुए कहा कि सारी दुनिया एक ही परिवार है, यही हिंदुत्व है. सर्वे भवन्तु सुखिनः, यही हिंदुत्व है. ‘जियो और जीने दो’ यही हिंदुत्व है.

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि बागी धरती है बलिया, जिसने देश की आजादी के लिए सीना तान के खड़ी रही. यहां से निकला संदेश पूरे प्रदेश में परचम लहरायेगा. कहा कि न रुकने वाले और न थकने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रथ रुकने वाला नहीं है.

 

बलिया नगर के विधायक और योगी सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कहा कि सपा और बसपा सरकार में अपराधियों के जेल में एसी सुट की व्यवस्था की जाती थी. आज योगी सरकार में वही अपराधी मच्छरदानी मांग रहे हैं. कहा कि प्रदेश में शांति रहने से व्यापार बढ़ा है.

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि बलिया ऐतिहासिक धरती है. शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश में लोगों का भरोसा जीता है. इन्होंने जो कहा वह किया. कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिया है.

इसके पहले शिवराज सिंह चौहान ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त, सांसद रविंद्र कुशवाहा, मंत्री दारा सिंह चौहान, उपेन्द्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, अनूप गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, राकेश त्रिपाठी, विधायक संजय यादव, विधायक सुरेन्द्र सिंह, विधायक धनंजय कन्नौजिया, भरत सिंह, डा. संजय गौड़ ने भी जनसभा को सम्बोधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व संचालन जिला महामंत्री प्रदीप सिंह ने किया.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद मंगल पांडे शिवराज सिंह चौहान स्वतंत्रता संग्राम

Post navigation

Previous: आगामी विधानसभा चुनाव में कानून व्यवस्था मजबूत रखने के अपर पुलिस महानिदेशक ने दिये दिशा निर्देश
Next: पीजी कॉलेज दुबे छपरा में छात्र संघ चुनाव अगले आदेश तक स्थगित, आक्रोशित छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.