Skip to content
25 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • दलित बस्ती में बारात के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक युवक की मौत
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

दलित बस्ती में बारात के दौरान दो पक्षों में मारपीट, एक युवक की मौत

बलिया मार्ग पर स्थित बहेरी चट्टी के समीप मंगलवार को देर शाम बाइक व टेम्पो में आमने सामने से टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार दो अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गए.
Central Desk 24 November, 2021 1 minute read
young man dai

सिकंदरपुर, बलिया. खेजुरी थानांतर्गत कसमापुर गांव की दलित बस्ती में मंगलवार को आई बारात के दौरान बज रहे डी जे और उसकी डांसर को ले कर दो पक्षों में मारपीट हो गई. मारपीट में जम कर लाठी डंडे चलाये गए जिसमें 30 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई. जबकि अधेड़ सहित चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. सूचना पा कर स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले कर दूसरे दिन बुधवार को पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया.

बताया जाता है कि  कसमापुर गांव निवासी वीरबल राम की पुत्री कु. पूजा की मंगलवार की शाम को बारात आई थी जिसमें डी जे पर नर्तकी नाच रही थी. बारात जब कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची तो वहां आये मनियर थाना क्षेत्र के चन्दायर गांव निवासी अर्जुन राम पुत्र जवाहर राम और बारातियों के बीच नर्तकी को ले कर विवाद हो गया. उस समय तो मौके  पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कर दिया किन्तु कुछ देर बाद अर्जुन सहित आधा दर्जन युवक पुनः वीरबल राम के दरवाजे पर पहुंच कर विवाद करने लगे. इस दौरान एतराज करने पर कसमापुर व चन्दायर से आये लोगों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिस में मिठू राम (56)पुत्र दीप राम,विनोद (24), सन्तोष(30) शमशेर(22) व श्यामदेव(20) पुत्रगण मिठू राम घायल हो गए. बाद में मौके पर इकट्ठा लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  पहुंचाया. जहां जांच के बाद डाक्टर ने सन्तोष को मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति को देख कर मिठू राम को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

खेजुरी थाना क्षेत्र के कसमापुर गांव में मंगलवार की रात में हुई मारपीट में मृत सन्तोष कुमार राम  और घायलों को ले कर पुलिस ने 5 नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उनमें से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

 

सिकंदरपुर, बलिया. बलिया मार्ग पर स्थित बहेरी चट्टी के समीप मंगलवार को देर शाम बाइक व टेम्पो में आमने सामने से टक्कर हो गई. जिससे बाइक सवार दो अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के सिवाना पर (सिसोटार) गांव निवासी मुन्ना चौधरी (46)पुत्र स्व.सुन्दर चौधरी व कृष्ण कुमार सिंह उर्फ डब्ल्यू  (47)पुत्र बलराम सिंह मंगलवार की देर शाम को बाइक द्वारा बलिया से सिकन्दरपुर आ रहे थे. वे जैसे ही बहेरी चट्टी के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार टेम्पो से उनकी बाइक टकरा गई. जिससे से दोनों सड़क पर गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गए.

 

दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा लोगों ने एम्बुलेन्स बुलवाकर दोनों को इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.

 

(सिकंदरपुर से संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

Tags: बारात मारपीट लाठी-डंडे सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: उप जिलाधिकारी ने मतदान के लिए किया प्रेरित, जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next: पराली जलाने से गन्ने के खेत में लगी आग

ये भी पढ़ें

Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

You may have missed

Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.