Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • स्पेशल/Exclusive
  • बलिया में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
  • Featured Story
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय सभागार कक्ष में 'आजादी का अमृत महोत्सव' का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया.
Central Desk 2 October, 2021 1 minute read
dm

बलिया. जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर झंडारोहण किया गया. जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में रामधुन व गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई.

 

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में महात्मा गांधी व शास्त्री जी के पदचिन्हों पर चलने का सन्देश दिया. उन्होंने गांधी जी के तीन बंदरों की चर्चा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से हम सब कुछ पुराने संस्कारों व मूल्यों को भूलते जा रहे हैं. बुरा मत सोचो, बुरा मत करो और बुरा मत देखो में एक और बात जोड़ने हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अगर बुरा देखते हैं तो यह जरूरी है कि उसको रोकने का प्रयत्न जरूर करें.

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करतीं जिलाधिकारी अदिति सिंह
गोष्ठी को संबोधित करती जिलाधिकारी अदिति सिंह

वहां मौजूद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से आवाह्न किया कि सच्चाई, अहिंसा, शांति के मूल्यों पर चल कर आगे बढ़े. जिम्मेदार पद पर जो हैं, उनको विशेष संदेश देते हुए कहा कि ईश्वर ने बड़ी भाग्य से हम सबको यह मौका दिया है. इस पुनीत अवसर का लाभ उठाएं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ठीक ढंग से करके लोगों की सेवा करें. सीआरओ ने कहा कि जो जहां है, जिस क्षेत्र में है, उस क्षेत्र में बेहतर करने का प्रयास करें, यही इन दोनों महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने भी गोष्ठी को सम्बोधित किया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर राजेश यादव, सीमा पाण्डेय, मोतीलाल यादव, गुलाब चन्द्रा सहित सभी कलेक्ट्रेट स्टाफ मौजूद थे.

 

 

अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ

बलिया.  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय सभागार कक्ष में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सत्य प्रकाश त्रिपाठी व प्रभारी जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया.

महात्मा गांधी जयंती एवं अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया. कार्यक्रम में प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सिविल जज सीनियर डिविजन सर्वेश कुमार मिश्रा ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 14 नवम्बर तक आयोजित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में समस्त न्यायिक अधिकारी, बार के अध्यक्ष गण, अधिवक्ता गण, कर्मचारी गण, सुरक्षाकर्मी, पैरा लीगल वालंटियर आदि उपस्थित रहे.

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

 

 

मनियर में मनाई गई गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती

मनियर, बलिया. मनियर थाना क्षेत्र में विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों ,सरकारी कार्यालयों पर बरसात के बीच झंडारोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया.

इस क्रम में कैंब्रिज स्कूल ऑफ नालेज चांदू पाकड़ मनियर पर प्रधानाचार्य चंद्रशेखर यादव ने झंडारोहण किया. बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

गांधी आश्रम मनियर पर प्रबंधक रामविलास यादव, सार्दुल गैस एजेंसी पर प्रबंधक अजय कुमार सिंह, थाना मनियर पर थानाध्यक्ष राजीव सिंह, आदर्श नगर पंचायत कार्यालय मनियर पर पंप ऑपरेटर रविंद्र कुमार ने झंडारोहण किया.

(मनियर से संवाददाता वीरेन्द्र सिंह की रिपोर्ट)

 

 

Tags: लाल बहादुर शास्त्री

Post navigation

Previous: कोबरा कमांडो अनूप गुप्ता को उनकी बहादुरी के लिए कोबरा बटालियन से मिला प्रशस्ति प्रमाण पत्र
Next: भारतीय कानून के बारे में किया जाएगा जागरूक, विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 14 नवंबर तक कराए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

ये भी पढ़ें

SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Veer Lorik Stachu AI Genrated
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • सिकंदरपुर

तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

General Desk 21 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.