Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • इस वजह से ओवैसी के निशाने पर रहते हैं अखिलेश यादव
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार

इस वजह से ओवैसी के निशाने पर रहते हैं अखिलेश यादव

बिहार विधानसभा चुनावों में कामयाबी के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का अगला निशाना अब यूपी है। ओवैसी अगले साल की शुरूआत में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है।
General Desk 17 January, 2021 1 minute read
Aimim Akhilesh Yadav Rajbhar image1

बिहार विधानसभा चुनावों में कामयाबी के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का अगला निशाना अब यूपी है। ओवैसी अगले साल की शुरूआत में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस ली है। खास बात यह है कि यूपी में ओवैसी का मुख्य टारगेट अखिलेश यादव और उनकी समाजवादी पार्टी है। मकर संक्रांति से एक दिन पहले वाराणसी में उतरने के तुरंत बाद उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के शासन में उन्हें 12 बार यूपी में प्रवेश करने से रोका गया और 28 अवसरों पर उनके आगमन को अनुमति देने से इनकार कर दिया गया।
ओवैसी ने कहा कि विरोधियों से उनकी पार्टी को दो गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ता है- एक ‘वोटकटवा’ पार्टी और दूसरा आरोप ‘भाजपा का एजेंट’ होने का। लेकिन उनका कहना था कि उनके विरोधी चाहते थे कि लोग उन्हें गुलामों की तरह वोट देते रहें और अन्य राजनीतिक दलों को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए। जब एआईएमआईएम कोई चुनाव लड़ती है, तो उनका मकसद इसे जीतना होता है, न कि किसी और की जीत या हार सुनिश्चित करना।
AIMIM के ‘बीजेपी का एजेंट’ होने पर, ओवैसी का करारा जवाब था कि उनकी पार्टी के नेताओं को इस तरह के आरोपों की परवाह नहीं करनी चाहिए। बिहार चुनाव में, AIMIM धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक मोर्चे में था और हर कोई जानता है कि इसका फायदा किसे हुआ। उनका इशारा उन पांच सीटों के लिए था जो AIMIM ने पहली बार बिहार विधानसभा चुनावों में जीती हैं।
दरअसल, बिहार ने ओवैसी को बड़ी ताकत दी है, एआईएमआईएम 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में 38 सीटों पर चुनाव लड़ी और एक भी सीट नहीं जीती। पार्टी का चुनाव में महज 0.24 फीसदी वोट शेयर रहा। इसके बावजूद ओवैसी ने ऐलान किया कि एआईएमआईएम यूपी में कुल सीटों में से लगभग 25 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ेगी, मतलब यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से AIMIM लगभग 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
जहां तक 2022 के चुनावों में जीतने वाली सीटों की संख्या और वोट शेयर में वृद्धि का सवाल है, एआईएमआईएम की नजर समाजवादी पार्टी पर है, जिसे मुसलमानों के ज्यादातर वोट मिलते हैं। ध्यान रहे कि ओवैसी की पार्टी ने बिहार में सबसे ज्यादा नुकसान ओवैसी की पार्टी को पहुंचाया था और ऐसा ही करिश्मा वह उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के साथ कर सकती है।
ओवैसी की ताकत का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि हाल के कुछ दिनों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कई मुलाकातें की हैं। राजभर के भागीदारी संकल्प मोर्चे में करीब एक दर्जन छोटी-बड़ी पार्टियां हैं। अगर इसमें शिवपाल सिंह यादव और ओवैसी भी जुड़ जाते हैं तो यह मोर्चा अगले चुनाव में कोई उलटफेर कर सकता है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान सपा को ही उठाना पड़ सकता है।

Post navigation

Previous: बैरिया के एसएचओ को हटाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन
Next: बांसडीह और सिकंदरपुर में ओमप्रकाश राजभर की जन चौपाल, भाजपा पर साधा निशाना

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.