Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • Watch Video रसड़ा में पुलिस-पब्लिक के बीच संघर्ष, ASP समेत कई घायल
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

Watch Video रसड़ा में पुलिस-पब्लिक के बीच संघर्ष, ASP समेत कई घायल

पुलिस की पिटाई के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को हटाने के लिए बल प्रयोग पर फूटा गुस्सा, चौकी इंचार्ज और कांस्टेबल सस्पेंड
News Desk 3 September, 2020 1 minute read

रसडा (बलिया) से संतोष सिंह

रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित कोटवारी मोड़ पर गुरुवार को पुलिस की हिरासत में युवक की पिटाई के खिलाफ लोगों ने जाम लगा दिया. आंदोलित लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया. इस बात से आक्रोशित लोगों ने पत्थर बाजी कर एसएसपी समेत 9 पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया. साथ ही अस्थाई चौकी में तोड़फोड़ भी की. एसडीएम की गाड़ी सहित दर्जनों बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया.

https://youtu.be/UOyBy29TAfg

सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसडा में करवाया गया. नगर में अफरा तफरी का माहौल दिन भर कायम रहा. नगर के वार्ड नं एक धोबही में पारिवारिक विवाद था. उसी विवाद में पन्ना राजभर (35) को बुधवार को पुलिस पकड़ कर लायी थी. बताया जाता है कि पुलिस की पिटाई से पन्ना राजभर की हालत बिगड़ गयी.

गुरुवार को सुबह साढ़े नौ बजे पन्ना राजभर को लेकर आक्रोशित महिला पुरुष सैकड़ों की तादाद में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कोटवारी मोड़ पहुंच कर बलिया मार्ग को अवरुद्ध कर दिए. आक्रोशित सैकडों ग्रामीण घायल युवक को सड़क पर रख कर पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद आक्रोशित ग्रामीण पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग करते रहे.

इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घायल युवक के पिता बड़ाई राजभर पुत्र स्व स्वरूप ने पुलिस अधीक्षक को सम्बोधित क्षेत्राधिकारी को तीन सूत्री मांग पत्र सौपा. उन्होंने चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र कुमार और दीवान राजबली को बर्खास्त करने की मांग की. साथ ही घायल युवक का इलाज करवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की.

पत्रक सौंपने के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण अपनी मांग पूरी करने की जिद पर अड़े रहे. इस बीच लाठी चार्ज होते ही ग्रामीणों में भगदड़ मच गयी. फिर क्या था, जो जहां था, वहीं से पत्थर और लाठी डण्डा लेकर टूट पड़ा. इसके चलते अस्थाई दक्षिणी चौकी को क्षतिग्रस्त करने के साथ साथ एसडीएम की गाड़ी और एक दर्जन बाइकों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. पत्थरबाजी में एसएसपी सीओ समेत 9 पुलिस कर्मी भी घायल हो गए.

Ballia: Locals block a road & pelt stones at police over alleged custodial torture of a man in Rasda area. SP Devendra Nath says, "Accused SHO & head constable have been suspended. Additional SP & some policemen are injured. FIR will be registered against ppl who pelted stones." pic.twitter.com/PP1DP9JHss

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 3, 2020

लापरवाही के संदर्भ में चौकी इंचार्ज और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है। जिन लोगों ने पथराव किया है उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। घटना में एडिशनल SP को चोट लगी है और अन्य लोग भी घायल हुए हैं : रसड़ा में लोगों द्वारा किए गए पथराव पर देवेंद्र नाथ SP बलिया, यूपी https://t.co/Ut5H6xm3xU pic.twitter.com/qfD15CQTRb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2020

आखिर क्या है विवाद की जड़

पुलिस की लापरवाही के चलते चाचा-भतीजा के बीच का विवाद आखिरकार गहरा गया. घायल पन्ना राजभर के चाचा देऊ और चाची दुलारी देवी हैं. संतान न होने के कारण चाचा-चाची ने 20 साल पहले पूर्व पन्ना राजभर को औपचारिक तौर पर गोद लिया था. गोद लेने के कारण चाचा-चाची की संपत्ति पर पन्ना राजभर का अधिकार बनता. लेकिन कुछ दिन बाद ही चाचा-चाची पन्ना राजभर को गोद लेने से इनकार करने लगे.

कई दस्तावेजों पर पन्ना राजभर के पिता का नाम हटवा दिया गया था. केवल आधार कार्ड पर ही पिता का नाम रह गया था. चाचा-चाची अब अपनी सम्पति बेटी दामाद को देना चाहते हैं. चाचा-चाची की शिकायत पर पुलिस बृहस्पतिवार की शाम पन्ना राजभर को घर से उठा ले गई. उधर पन्ना राजभर की मां राधिका देवी ने आरोप लगाया है कि पुलिस 26 हजार रुपये लेकर उनके बेटे की जमकर पिटाई की है. उन्होंने बताया की बाद में पुलिस ने चार हजार रुपये इलाज के लिए दिया.

अनियंत्रित भीड़ ने पुलिस ही नहीं, पत्रकारों को भी नहीं बख्शा, बवाल होने पर भीड़ घायल पन्ना राजभर को छोड़ कर भाग खड़ी हुई

पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा पत्थरबाजी में एसएसपी संजय कुमार (48) और उनके हमराही संदीप कुमार यादव (30), रंजीत कुमार (25), सीओ केपी सिंह (57), सिटी इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह (53), एसआई राज कपूर सिंह (35), सिपाही श्रवण यादव (23), होमगार्ड राज कुमार मिश्र (45) और रामनरायण (35) घायल हो गये. इस वारदात को मौके पर कवर कर रहे पत्रकार पिन्टू सिंह, शकील अहमद और सुमित गुप्ता को भी मामूली चोटें आईं. वहीं नगर के धोबही निवासी पवित्रा देवी (55) भी घायल हो गईं. उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रसड़ा में करवाया गया. दर्जनों लोगों को मामूली चोटें भी लगी हैं.

पत्थर बाजी में एसडीएम की गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने के साथ एक दर्जन बाइकों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. इस वारदात में इस वारदात को कवर कर रहे पत्रकार आरिफ अहमद की बाइक को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हिंसक भीड़ ने घायल युवक पन्ना राजभर को बचाने गए एसआई राज कपूर को भी अपने पत्थरों का निशाना बना दिया, जिससे वे घायल हो गए. लोग घायल पन्ना राजभर को सड़क पर रख कर आंदोलन कर रहे थे. बवाल होने पर भीड़ घायल को छोड़ कर भाग खड़ी हुई.

प्रथम दृष्टया दोषी चौकी प्रभारी और दीवान को निलंबित कर दिया गया है. मामले की जांच का आदेश दिया गया है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश में माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा

– अनिल राजभर (बलिया जिले के प्रभारी मंत्री), मीडिया से बातचीत में
Tags: मंत्री रसड़ा रोड ब्लॉक संपत्ति विवाद

Post navigation

Previous: मझोसनाथ मंदिर के पोखरे में नहाते वक्त डूबा युवक
Next: दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत, महिला की मौत

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.