Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बीते साल बाढ़ में विस्थापित हुए, अब भी बंधे पर ही आसरा
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

बीते साल बाढ़ में विस्थापित हुए, अब भी बंधे पर ही आसरा

मुख्यमंत्री का आदेश भी बेअसर, नहीं मिली ठौर, विधायक की बात भी नहीं सुनते अधिकारी, बाढ़ और कटान पीड़ितों में आश्रय ढूंढने की होड़, कटानरोधी कार्यों में भ्रष्टाचार का बोलबाला - विनोद सिंह
News Desk 22 August, 2020 1 minute read


संकीर्तन नगर आश्रम (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र
बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

एनएच 31 पर दुबे छपरा के आसपास संभावित व कटान के डर से अभी से लोग अपना छान्ही छप्पर डालकर प्रसाद छपरा ढाला से लेकर सुघर छपरा तक अपने लिए जगह आरक्षित करने लगे हैं. जबकि एनएच 31 के ही दक्षिणी किनारे पर गंगा के बाढ़ व कटान से 2016 तथा 2019 में बेघर हुए सैकड़ों लोग गृह अनुदान, भूमि आवंटन व पुनर्वास की आस लिए अभी तक बंधे पर ही शरण लिए हुए हैं. उन लोगों के लिए अभी तक सरकार द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई.

बाढ़ और कटान से सबसे ज्यादा नुकसान सितंबर में ही होता है

यहां बाढ़ और कटान से सबसे ज्यादा नुकसान अब तक सितंबर माह में ही हुआ है. ऐसे में प्रसाद छपरा, उदई छपरा, दुबे छपरा, गोपालपुर, केहरपुर आदि गांवों के निचले हिस्से में बसे लोग अभी से झोपड़िया डालना शुरू कर दिए हैं.

बताते चलें कि वर्ष 2016 तथा वर्ष 2019 में गंगा के बाढ़ व कटान से बेघर हुए 374 लोग ऐसे हैं, जिन्हें गृह अनुदान व जमीन आवंटित कर विस्थापन के लिए चिन्हित किया गया था. इसमें से अधिकांश लोग बंधे पर ही झोपड़ियां डालकर आश्रय लिए हुए हैं. कुछ लोग अपने रिश्तेदारों में तो कुछ लोग किराए के मकान में भी रह रहे हैं.

गृह अनुदान 24 घंटे में देने का आदेश था, मगर साल भर बाद भी अधर में

गौरतलब है 16 सितंबर 2019 को लगभग 800 मीटर लंबाई में दुबेछपरा रिंग बंधा गंगा के बाढ़ व कटान में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. तब यहां भीषण तबाही मची थी. केहरपुर के पानी टंकी, विद्यालय तथा कच्चे-पक्के मकान तथा झोपड़ियां पूरी तरह से जलमग्न हो गई थी. काफी लोगों के घर कटान के भेंट चढ़ गए. तब 17 सितंबर 2019 को दयाछपरा में पहुंचे सुबह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे करने के बाद मंच से ही अधिकारियों को यह निर्देश दिया था कि गृह अनुदान 24 घंटे के अंदर दिया जाए, बाढ़ और कटान पीड़ितों को कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखा जाए तथा जिन लोगों का घर कटान में नेस्तनाबूद हो गया उन्हें जगह देख कर जल्द ही पुनर्वास किया जाए. आदेश देकर मुख्यमंत्री चले गए. तात्कालिक तौर पर बेघर हुए लोगों को तथा बाढ़ से घिरे लोगों को भोजन, दवा आदि की व्यवस्था की गई, लेकिन गृह अनुदान तथा विस्थापन की कोई व्यवस्था एक साल बीतने के बाद भी जिला प्रशासन नहीं कर पाया है.

गंगा अगर मचल पड़ी तो हालात विकट हो जाएंगे

अलबत्ता गंगापुर, रामगढ़, दुबेछपरा में कटान रोधी कार्य के लिए धन अवमुक्त हुआ, कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन सब कुछ अधूरा अधूरा है. मुश्किल से 20 से 40% ही काम हो पाया है. ऐसे में आगामी सितंबर माह के खतरे को देखते हुए लोग अभी से बंधे पर झोपड़िया लगाना शुरू कर दिए है.
वर्ष 2016 और वर्ष 2019 के कटान से बेघर हुए लोगों की लड़ाई लड़ने वाले इंटक नेता विनोद सिंह का कहना है कि यहां के काम में बड़े पैमाने पर लूट खसोट और भ्रष्टाचार है. यह के ठेकेदार और बाढ विभाग तो एक महीना पहले ही पानी बढ़ने की बात कह कर काम बंद कर दिए और चले गए. गंगा अगर मचल पड़ी जैसा कि सितंबर माह इस इलाके के लिए खतरे भरा होता है तो इस इलाकों का यानी गंगापुर से गोपालपुर तक बड़ी गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाएगी.

ढीठ नौकरशाह विधायक के प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किए

जहां तक विस्थापन की बात है और यहां के समस्या समाधान की बात है तो बलिया के नौकरशाह न तो सीएम के निर्देशों का पालन करते हैं और ना ही विधायक के. अगर सीएम के निर्देशों का थोड़ा भी असर यहां के अधिकारियों पर होता तो इस साल करोड़ों रुपये की लागत से होने वाला कटान रोधी कार्य कब का पूरा हो गया होता और लोग निश्चिंत हो गए होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. 24 घंटे के अंदर गृह अनुदान देने की बात थी साल बीतने को आया अभी तक कुछ नहीं मिला. जहां तक विस्थापन की बात है तो बैरिया विधायक ने सुझाया था की दया छपरा में जहां मुख्यमंत्री का हेलीपैड बना था, सभा स्थल बना था, वहीं ग्राम समाज की जमीन है, वहीं कटान से बेघर हुए लोगों को बसा दिया जाता. लेकिन ढीठ नौकरशाह विधायक के प्रस्ताव को भी स्वीकार नहीं किए.

फिलहाल 374 बाढ़ विस्थापितों का बंधे पर है डेरा

फिलहाल गोपालपुर ग्राम पंचायत के 103, केहरपुर ग्राम पंचायत के 146 तथा गंगापुर ग्राम पंचायत के 125 कुल 374 कटान से बेघर लोग आज भी गृह अनुदान और विस्थापन की आस में बंधे पर शरण लिए हुए हैं. अगर इस साल भी कुछ वैसी ही स्थिति रही तो बेघर होने वाले लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है. अभी से बाढ़ और कटान के डर से डरे लोग बंधे पर जगह छेकने लगे हैं.

Tags: बाढ़ बैरिया रामगढ़

Post navigation

Previous: समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा
Next: बांसडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा ज्वाइन किया – हरेंद्र सिंह

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.