मंगलवार को अभी तक बलिया जिले में 50 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि

बलिया। जिले में मंगलवार को खबर लिखे जाने तक 50 नए कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है. जिले में अब तक 771 पॉजिटिव केस सामने आए हैं. फिलहाल जिले में कुल पुष्ट संख्या 771+61 हैं, एक्टिव केस 250. 26 संक्रमित आज स्वस्थ होकर घर लौट गए. इन्हें लेकर अब तक 466 लोग घर लौट चुके हैं. कोरोना से मृतकों की संख्या 5+3 है.

स्थिति सुधरने के लक्षण न देख जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही ने बलिया शहर व आस-पास के शहरी इलाकों में 26 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. इस दौरान चिन्हित दुकानें ही खुलेंगी. इस दौरान सारे नियम व शर्त यथावत लागू रहेंगे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE