Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • नगरा पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा तो खेजुरी पुलिस ने तीन चोरों को
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

नगरा पुलिस ने दो पशु तस्करों को दबोचा तो खेजुरी पुलिस ने तीन चोरों को

पिकअप से ले जा रहे मवेशियों समेत दो पशु तस्कर असलहे के साथ गिरफ्तार, तीन नकाबपोश चोर भी हत्थे चढ़े
News Desk 10 July, 2020 1 minute read

संतोष शर्मा

नगरा पुलिस ने वध के लिए पिकअप से ले जा रहे मवेशियों समेत दो पशु तस्करों को असलहे के साथ गिरफ्तार किया. उधर, खेजुरी पुलिस ने गुरुवार की रात तीन नकाबपोश चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान तीनों ने बीते दिनों क्षेत्र में कई चोरियां किए जाने की बात भी स्वीकार की, ऐसा पुलिस का दावा है.

नगरा के प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय और एसआई मायापति पांडेय रात को नगरा बाजार के घोड़ा चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. कुछ ही देर में एक पिकअप भीमपुरा की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस ने नजदीक आने पर उसे रोकने का प्रयास किया. पुलिस को देखते ही पिकअप वाहन चालक वाहन को कुछ दूर पहले से ही मुड़कर भागने का प्रयास किया. इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप को पकड़ लिया. साथ ही उस पर सवार तस्करी के आरोपी अकरम अंसारी निवासी पिपरा थाना पकड़ी और राजेश निवासी बहोरवां थाना उभांव को पकड़ लिया. पुलिस की तलाशी में इन दोनों के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए. पिकअप पर अमानवीय तरीके से लदे आठ पशु भी मिले.

गुरुवार की रात खेजुरी पुलिस ने तीन नकाबपोश चोरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान तीनों चोरों ने बीते दिनों क्षेत्र में कई चोरियां किए जाने की बात भी स्वीकार की. इसी क्रम में चोरों ने ग्राम सभा खड़सरा में 27 जून 2020 को चोरी किए जाने की बात भी स्वीकार किया. पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, एक तलवार, 3 जोड़ी पायल, एक जोड़ा हाथ की पंजनी, एक अंगुठी, एक मंगलसूत्र, एक माला, एक लाकेट, 2900 रुपये नकद, एक नाक की कील व खड़सरा गांव निवासी सुरेश शर्मा का आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद किया है. खेजुरी पुलिस के अनुसार तीनों चोरों का नाम क्रमशः मनोज पुत्र पारस निवासी ग्राम सवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया, संजय पुत्र पारस निवासी ग्राम सवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया व धर्मेंद्र पुत्र रमेश निवासी ग्राम सवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया हैं. पुलिस ने तीनों मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया. गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों में उपनिरीक्षक नजर अब्बास, कांस्टेबल रत्नाकर सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र निषाद, कांस्टेबल अजय पासवान, कांस्टेबल नरेंद्र कुमार, कांस्टेबल दिनेश वर्मा और कांस्टेबल मनोज यादव मौजूद रहें. पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने भी खेजुरी पुलिस की तारीफ करते हुए पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है.

Tags: सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: बैंक से पैसा निकालने पर महिला से छीना तो मगर….
Next: बलिया में चार नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमित लोगों की तादाद हुई 319

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.