अलाव के पास बैठी महिला झुलसी, सीएचसी में इलाज जारी

सिकन्दरपुर : बंसी बाजार में एक महिला स्नान के बाद ठंड से बचने के लिए अलाव के पास बैठ गई. अचानक आग की चपेट में आने से महिला झुलस गई, आनन-फानन में लोगों ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर पहुंचाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंसी बाजार निवासी मनोज कुमार की पत्नी गुड़िया(27) शुक्रवार को नहाकर निकलने के बाद अलाव के पास बैठ गयी. अचानक गुड़िया की साड़ी में आग पकड़ ली. आग पकड़ते ही वह चीखने-चिल्लाने लगी.

झुलसी हुई हालत में आसपास मौजूद लोगों ने पहले नवानगर अस्पताल ले गए. वहां डाक्टर के न होने से तुरंत सीएचसी सिकन्दरपुर लेकर आये. वहां गुड़िया का इलाज चल रहा है.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE