चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में युवक घायल

रसड़ा : रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात उत्सर्ग एक्सप्रेस पर चढ़ते समय मऊ निवासी एक युवक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया. रेलवे पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया. स्थिति गंभीर होने के कारण घायल युवक को वाराणसी रेफर कर दिया गया.

इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. मऊ जनपद के विसुकिया निवासी धनंजय चौहान (26) उत्सर्ग चलते एक्सप्रेस में चढ़ने का प्रयास कर रहा था.

इस दौरान युवक फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गया. आरपीएफ ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE