Skip to content
6 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 23 September, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़

विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में सरकार की योजनाएं बतायीं
बलिया: विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं के प्रावधानो को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रसड़ा तहसील के प्राथमिक विद्यालय खरसरा में जागरूकता शिविर लगाया गया. शिविर में प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया. लोगों से योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया. कुमार ने कहा कि आप जागरूक होंगे तभी योजनाओं का लाभ ले पाएंगे. सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगीं जब इसका लाभ लेंगे.

पानी अब उतरने लगा है ….
बलिया में गंगा की बाढ़ के लिए चेतावनी स्तर 56 मीटर का रखा गया है. 57 मीटर की ऊंचाई को बलिया का बाढ़-प्रखंड खतरनाक की श्रेणी का मानता है. आप भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आज की तारीख में बलिया में गंगा का स्तर लगभग 60 मीटर को छू रहा है. यह 2016 की विनाशकारी बाढ़ से बस कुछ ही सेंटीमीटर कम है.

पं. राम अनंत पाण्डेय की 115 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
बैरिया : महात्मा गांधी इण्टर कालेज दलन छपरा के परिसर में विद्यालय के संस्थापक, बलिया सदर के प्रथम विधायक, स्वतंत्रता सेनानी पं. राम अनन्त पाण्डेय की 115वीं जयंती मनायी गयी. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पाण्डेय जी की प्रतिमा पर पूजन कर श्रद्धांजलि दी गयी. मुख्य अतिथि बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने श्रद्धांलि देते हुए कहा कि पूज्य बाबा का जीवन हमारे लिए आदर्श है.

दुर्गा पूजा में डीजे बजाने पर कार्रवाई : थाना प्रभारी
दुबहड़ : दुर्गा पूजा में शांति बनाये रखने और डीजे नहीं बजाने के मद्देनजर स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, पूजा समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक हुई. थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि डीजे बजाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

त्योहारों में डीजे बजाने पर सख्त पाबंदी
बांसडीह : दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्व शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिये कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक SDM अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में हुई. SDM ने कहा कि अदालत के निर्देश पर कोई कमेटी या मूर्ति रखने वाले लोग डीजे नहीं लगाएंगे. शांति भंग करने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

बैरिया के विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलिया: बिजली विभाग के एसई राम किशोर की शिकायत पर बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ कराने का निर्णय
सुखपुरा : कस्बे के बुढ़वा शिवजी मंदिर में आयोजित बैठक में नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया. आगामी 17 अक्टूबर से शुरू हो रहे महायज्ञ की पूर्णाहुति 25 अक्टूबर को भंडारा के साथ होगी. महायज्ञ में प्रतिदिन प्रवचन और रासलीला कराने का भी निर्णय लिया गया. इस मौके पर राकेश सिंह,अशोक सिंह, गोविंद, पिंटू सिंह, विशाल, आशुतोष कुमार आदि मौजूद रहे. अध्यक्षता डॉ सतीश सिंह और संचालन मुन्ना सिंह ने किया.

बाढ़ में फंसे 1700 लोगों को NDRF ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
बलिया: दुबेछपरा रिंग बांध के टूटने से बांध के आसपास की आबादी जलमग्न हो गई है. NDRF टीम लाउडस्पीकर से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को जलस्तर के बढ़ने की खबर देकर सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कह रही है.दोनों टीमों ने अब तक करीब 1700 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है. एनडीआरएफ टीमों का निर्देशन निरीक्षक गोपी गुप्ता कर रहे हैं.

बाढ़ पीड़ितों के बीच खाने के 2500 पैकेट वितरित किये
बैरिया: इलाके के बाढ़ पीड़ितों के लिए समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों के अलावा शिक्षण सस्थाएं भी पके भोजन लेकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे.उन्होंने पीड़ित लोगों में भोजन के 2500 पैकेट और पानी की बोतलें बांटी. वे लोग पांडेयपुर, प्रसाद छपरा, बुधनचक, दूबे छपरा, गोपालपुर आदि गांवों में पूड़ी-सब्जी के 1000 पैकेट वितरित किये. उनमें द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्याल बैरिया के प्राचार्य डा. अरविन्द राय, चन्दन राय, आशुतोष राय, मृत्युन्जय उपाध्याय सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी शामिल थे.

महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की,सुसाइड नोट मिला
बलिया: बलिया में एक महिला कॉन्सटेबल के आत्महत्या कर लेने की खबर आयी है. ये घटना बलिया पुलिसलाइन की है. मामले की जांच अभी जारी है. बलिया लाइव के संवाददाता ने यह जानकारी दी. बलिया पुलिस के मुताबिक, शहर में पुलिसलाइन के महिला बैरक के ऊपरी मंजिल पर एक कमरे में रविवार की रात किसी समय एक महिला आरक्षी ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है.

घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, नाव का इंतजाम नहीं
सहतवार: घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार की सुबह खतरे के निशान को 26 सेमी पार करते हुए 58-26 सेमी पर पहुंच गया. हालात को देखते हुए क्षेत्र के चांदपुर ( पुरानी बस्ती), कोलकला बिन्दबस्ती, पुराना चितविसांव, रामपुर नम्बरी आदि गांव के लोगों में दहशत है.

अपने फन का लोहा मनवाया विद्यार्थियों ने
सिकंदरपुर : नगर के रहीलापाली में स्थित वंदना कोचिंग वेलफेयर सोसाइटी के 12 वें वार्षिकोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. संस्था के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी.वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी थे. उन्होंने कहा कि यह शिक्षण संस्थान प्रशंसा के काबिल है.

युवा व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष चुने गये राजन जायसवाल
रसड़ा : नगर युवा व्यापार मण्डल की बैठक उत्तर पट्टी स्थित दिलीप सोनी के घर पर संपन्न हुई. बैठक में नगर इकाई का विस्तार किया गया. नगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी की अध्यक्षता में सर्व सम्मति से राजन जायसवाल उपाध्यक्ष, अमन सोनी महामन्त्री, दानिश इराकी कोषाध्यक्ष, अंकित गुप्ता सूचना मंत्री और दया शंकर वर्मा संरक्षक चुने गये. उन्होंने आशा की कि नयी कार्यकारिणी के सदस्यों के नेतृत्व में संगठन के कार्यो में तेजी आयेगी. इस मौके पर श्याम कृष्ण गोयल, दयानन्द जायसवाल, सुजीत जायसवाल, असरफ जौहरी, आशीष कुमार, इकबाल, अतुल, शान्तनु, सोनू सोनी, संजय कुमार, अंकित गुप्ता, आशीष बर्नवाल, रोहित जायसवाल आदि उपस्थित रहे.

परशुराम रथ यात्रा का जिले में प्रवेश 23 सितंबर को
रसड़ा : अखण्ड भारत की श्री परशुराम रथ यात्रा सोमवार की सायं जनपद में प्रवेश करेगी. जनपद के सिकन्दरपुर पहुंचने पर पांच बजे स्वागत किया जायेगा. शशिकान्त तिवारी ने बताया कि युगल पीठाधीश्वर आचार्य राजेश्वर जी महाराज के नेतृत्व में अखंड भारत परशुराम रथ यात्रा 5 मार्च 2017 को झुंझुनू राज्यस्थान से रवाना हुआ. जनपद में 23 सितम्बर को पांच बजे सायं पहुंचेगा. फिर 24 सितम्बर को बलिया 10 बजे, चितबड़ागांव 12 बजे पहुंचेगा. रसड़ा गांधी पार्क में 1.30 बजे पहुंचेगा. वहां आचार्य का प्रवचन होगा. इसके बाद रथ मऊ, काशी, प्रयागराज के लिये रवाना होगा. उन्होंने भक्तों को रथ यात्रा के स्वागत में पहुंचने की अपील की.

महिला की सर्पदंश से मौत
सुखपुरा : कस्बे के बांसेराम मोजे की मानती देवी (43) पत्नी लक्ष्मण प्रसाद राजभर का निधन सर्पदंश से गाजियाबाद में हो गया. मृतका का पति गाजियाबाद में ही कहीं नौकरी करता था तथा अपने परिवार के साथ वहीं रहता था. शनिवार की सुबह घर में ही सांप ने मानती को काट लिया. पड़ोसी उसे तत्काल अस्पताल ले गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. उसका शव आने पर उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पूरे मौजे में शोक व्याप्त है. मृतका के 2 पुत्र और एक पुत्री हैं.

घाघरा नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत
बैरिया: घाघरा नदी की बाढ़ में नहाते समय एक 21 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने काफी प्रयास कर पानी से डेढ़ घंटे बाद शव निकाला और उसे सोनबरसा अस्पताल ले आए. चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अधिसिधुआ गांव निवासी जितेंद्र यादव (21)अपने मित्रों के साथ अधिसिधुआ गांव के सामने पुराने रेलवे लाइन के पास घाघरा की बाढ़ के पानी में नहा रहा था. अचानक वह गहरे खड्ड में चला गया और बाढ़ के पानी में डूब गया.

पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित
बैरिया: श्री सुदृष्टि बाबा पीजी कालेज सुदिष्टपुरी में छात्रसंघ चुनाव 2019-20 के लिए सोमवार को प्रत्याशियों की पर्चा वापसी का दिन था. निर्धारित समय तक किसी भी प्रत्याशी द्वारा पर्चा वापस नहीं लेने पर चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र त्रिपाठी ने प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी. अब यहां 4 पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव अधिकारी ने बताया कि 29 सितंबर को सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक मतदान होंगे. उसके बाद मतगणना, चुनाव परिणाम घोषणा और शपथ ग्रहण उसी दिन होगा. चुनाव अधिकारी के बिना परिचय पत्र के आये विद्यार्थियों को मतदान से वंचित कर दिया जाएगा.

मकानों के गिरने का सिलसिला थमा नहीं है उदई छपरा में
बैरिया: तहसील क्षेत्र के उदई छपरा गांव में दूबेछपरा रिंग बंधा टूटने के बाद से लोगों के घरों के धराशायी होने का सिलसिला थमा नहीं है. शनिवार की शाम से रविवार के दोपहर समाचार भेजे जाने तक उदई छपरा के निवासी हरि सिंह, धर्मेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, सोनू सिंह और इसी गांव के उपाध्याय टोला के केदार गोंड, उमाशंकर गोंड, ब्रह्मदेव सिंह, सत्यदेव सिंह, पदम सिंह सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के घर गंगा के प्रवाह में बह गये.

घर में जंगली सूअर घुसने से हड़कंप
बैरिया: तहसील क्षेत्र के गंगा की बाढ़ के पानी से घिरे पांडेपुर गांव में सुबह करीब 5 बजे महाजन मिश्र के घर में जंगली सूअर घुस जाने से परिवार वालों में हड़कंप मच गया. छत के सहारे पहुंचे लोगों ने किसी तरह जंगली सूअर को बाहर खदेड़ा.

घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर से तटवर्ती गांवों के लोग सकते में
सहतवार: पिछले दो दिनो में घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देख इलाके के चांदपुर (रानी बस्ती), कोलकला बिन्दबस्ती, पुराना चितविसांव, रामपुर नम्बरी आदि गांवों के लोग सकते में हैं. बाढ़ की कहर से बचने के लिए लोग ठिकाने की तलाश में जुट गये है.दो दिन पहले घाघरा 57-54 सेमी पर थी. इसके मद्देनजर एसडीएम बांसडीह अन्नपुर्णा गर्ग ने इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने लेखपालो और अन्य कर्मचारियों को स्थिति पर हमेशा ध्यान रखने का निर्देश दिया.

बलिया के शहरी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी, लोग परेशान
बलिया: गंगा में आयी बाढ़ के कारण भरौली से सिताब दियर तक बलिया जिले के तकरीबन 150 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ गये हैं. शहर के भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को रोजमर्रा के काम में भी परेशानी हो रही है.

NDRF ने हाथी नाला से शव निकाल प्रशासन को सौंपा
बलिया: हाथी नाला में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची. इसके गोताखोरों ने डूबे युवक को बाहर निकाला.युवक का शव निकालकर प्रशासन को सौंप दिया गया. युवक की पहचान अरुण कुमार(32) पुत्र मदन कुमार के रूप में हुई है.

Breaking News : बाढ़ के चलते कई लोगों के मकान धराशायी
उदई छपरा से एक बार फिर कई लोगों के मकान गिरने की खबर आ रही है. बैरिया के पास के उदयी छपरा में पिछले हफ्ते ही कुछ घरों के बाढ़ के चलते ढह जाने की खबर आयी थी.
ताजा जानकारी के अनुसार जिन लोगों के घर बाढ़ के चलते गिर गये हैं, उनके नाम हैं – सत्यदेव सिंह, पद्म सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, उमाशंकर गोंड और केदार गोंड. खबरों के मुताबिक ये सारे लोग उदयी छपरा के उपाध्याय टोला के निवासी हैं. साथ ही खबर ये भी है कि कुछ मकान ऐसी स्थिति में हैं जो कभी भी गिर सकते हैं. बताया जाता है कि हीरा सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह सोनू सिंह के घरों पर कभी भी गिर जाने का खतरा मंडरा रहा है.

उदय छपरा के उपाध्याय टोला में अचानक कटान से अफरा-तफरी
रामगढ़: उदय छपरा के उपाध्याय टोला में भीषण कटान के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई. NDRF की टीम ने लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.रिंग बांध के भीषण कटाव के कारण आस-पास के गांव में अफरा-तफरी का माहौल है. पिछले 5 दिनों से NDRF लगातार आसपास के गांवों से अब तक लगभग 1200 लोगों को बाहर निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

बिहार के दारोगा-सिपाही हत्याकांड के 1 आरोपी सहित 4 गिरफ्तार
बांसडीह: बिहार प्रांत की एसटीएफ ने बांसडीह कस्बे से बिहार पुलिस के एक दारोगा और सिपाही की हत्या के मामले के आरोपी अरुण सिंह को बांसडीह पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. खबर है कि बिहार के सारण जनपद के मढ़ौरा में 20 अगस्त को बदमाशों ने पुलिस के एक दारोगा और सिपाही की हत्या कर एके-47 और सर्विस रिवाल्वर लूट लिये थे. इस मामले में सात लोग नामजद किये गये थे. उनकी तलाश में बिहार के एसटीएफ प्रभारी डीएन दिवाकर और सब-इंस्पेक्टर उमेश पासवान चार पांच दिनों से लोकेशन ट्रेस कर रहे थे.

बलिया में गंगा और घाघरा नदी के जलस्तर का बढ़ना जारी
बलिया: बलिया के बाढ़ नियंत्रण कक्ष से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गंगा और घाघरा नदी के जलस्तर लगातार बढ़ रहे हैं. कक्ष से जारी ताजा रिपोर्ट में बक्सर,गायघाट, डीएसपी हेड, चांदपुर. माझी और पिपराघाट के पैमाइश में जलस्तर बढ़ने के बारे में बताया गया है.

जंगली सूअर का हमला, तीन लोग और एक घोड़ा घायल
बैरिया: तहसील क्षेत्र के एनएच 31 के प्रसाद छपरा ढाला पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों पर शनिवार की सुबह जंगली सूअर ने हमला कर दिया. इसमें एक किशोर, दो वयस्क और एक घोड़ा घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है.

बाढ़ पीड़ितों को बचाने में डटी है NDRF टीम, राहत सामग्री के 700 पैकेट बांटे
बैरिया: पिछले 4 दिनों से NDRF की टीम साहस का परिचय देते हुए बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है.गंगा नदी के किनारे बने रिंग बांध के टूटने से बांध के आसपास के गांवों दुबे छपरा, गोपालपुर, प्रसाद छपरा, उदय छपरा, बुद्धन चौक, दया छपरा, टैंगरही, मिस्र गिरी के मठिया, चितामाड राय के ढोला आदि गांवों में पानी भरने से लगभग हजारों की आबादी प्रभावित हो गई है.

‘1920’और ‘राज’ के बाद अब विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्‍म ‘घोस्ट’ 18 अक्‍टूबर को होगी रिलीज
विक्रम भट्ट ने ‘1920’ और ‘राज़’ जैसी फिल्मों के साथ देश में हॉरर जॉनर में जबरदस्त काम किया है. लंबे समय बाद अब वे एक और फिल्म ‘घोस्ट’ लेकर आ रहे हैं जो एक बार फिर दर्शकों में सिहरन पैदा करने जा रही है.

‘पैसे की कमी नहीं होगी न्याय पाने में बाधा’
बांसडीह: जिला जज गजेन्द्र कुमार के निर्देश पर बांसडीह तहसील के प्राथमिक पाठशाला संख्या 1 केवरा पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता जागरूकता और मुफ्त कानूनी सहायता शिविर लगाया गया. प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार ने मुफ्त कानूनी मदद में प्राधिकरण की भूमिका के बारे में बताया.

16 सेमी पानी बढ़ने से एनएच पर भी बहने की आशंका
बैरिया: तहसील क्षेत्र में दुबेछपरा और रामगढ़ से 1 किमी आगे तक एनएच 31 पर गंगा के बाढ़ का दबाव बढ़ गया है. रात भर में यहां 16 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है. एनएच 31 पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. कई जगहों पर बाढ़ का पानी एनएच क्रॉस कर दूसरी तरफ गिर सकता है. ऐसे स्थानों पर मिट्टी की बोरियां डालकर पानी को एनएच पर आने से रोकने का उपाय किया जा रहा है.

दया छपरा में 4 लोगों को सुरक्षित निकालना था चुनौती भरा:गुप्ता
बैरिया: बलिया जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में शुमार बैरिया तहसील में NDRF की दो टींमें तैनात हैं. उनमें से एक टीम के कमांडर इंस्पेक्टर गोपी गुप्ता से बलिया लाइव के संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बातचीत की. टीम के काम के बारे में उन्होंने कहा कि उनका काम आपदाग्रस्त इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है. बाढ़, भूकंप, आग लगने की स्थिति में उनकी अहम भूमिका होती है.इस दौरान कोई चुनौतीपूर्ण काम के सवाल पर कमांडर गोपी गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों दया छपरा में टापू में फंसे चार लोगों को बचाकर निकालना काफी चुनौती भरा था.

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पोषण रथ रैली निकाली
बांसडीह :आंगनबाड़ी वर्कर्स ने क्षेत्र पंचायत कार्यालय मनियर में बाल विकास पुष्टाहार विभाग के सौजन्य से पोषण रथ रैली निकाली. मुख्य अतिथि एसडीएम बांसडीह अन्न पूर्णा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया.

गजियापुर गांव में चाकू से गोदकर हत्या
बलिया :भीमपुरा थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव में बुधवार की रात एक युवक को बदमाशों ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी. सूचना मिलते ही सीओ रसड़ा केपी सिंह और भीमपुरा एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गये. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मुरली छपरा में रात को गंगा में फंसे 4 लोगों को बचाया NDRF की टीम ने
बैरिया: मुरली छपरा में टापू में फंसे चार लोगों को NDRF की टीम ने रात में ही सुरक्षित बाहर निकाल परिवार के पास पहुंचा दिया. दुबेछपरा में NDRF की दो टीमें 6 नावों और 50 बचाव कर्मियों के साथ तहसील बैरिया, दुबे छपरा में मुस्तैदी से तैनात हैं.

संपर्क मार्ग टूटने से संकट में ओझवलिया गांव
दुबहड़: सांसद आदर्श ग्राम ओझवलिया में आयी भीषण बाढ़ से गांव और मुहल्लों में संकट पैदा हो गया है. पूरा गांव टापू बन गया है. गांव के सभी सम्पर्क मार्ग टूटने से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है.

उदई छपरा में मकानों का गिरना जारी
बचाव और राहत कार्य के लिए NDRF की टीम उदई छपरा पहुंची. टीम के साथ गये बलिया लाइव के संवाददाता ने गांव का जायजा लिया. देखा कि सभी घर पानी से घिर गये हैं.स्थिति यह है कि घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है. कुछ मकान गिर गये हैं तो कुछ गिर रहे हैं. लोगों से पूछने पर बताया कि बताया कि सुबह से ही वे भूखे हैं. घर में खाने पीने के लिए कुछ नहीं है.

बंजारों की तरह जी रहे हैं बाढ़ पीड़ित
बैरिया: बाढ़ और कटान के कारण दुबेछपरा जैसे एक टापू बन गया है. घर के चारों ओर फैला पानी और घरों से इस आपदा को देख रहे हैं लोग. वे कुछ सोच नहीं पा रहे कि क्या करें और क्या नहीं.सबकी निगाहों को किसी मसीहा का इंतजार है. उधर, इस संकट को देखते हुए घर से निकले लोग बंजारों की तरह सड़क के दोनों किनारों पर ठिकाना बना लिया है. उनको लंगर से खाना और टैंकर से पानी मुहैया कराया जा रहा है.

हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा है जलस्तर
बैरिया : दुबेछपरा में बाढ़-कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पिछली दो रातों में गोपालपुर गांव के कमल दास वेदांती जी की मठिया, परमहंस कुम्हार और भूवर कुम्भार का घर गिर गये. यहां पर सरकार की तरफ से नाव की व्यवस्था नहीं है. हालात देख उन घरों के लोग दिन में ही दुबेछपरा बंधे पर आ गए थे. उधर, बाढ़ नियंत्रण केंद्र गाय घाट पर बुधवार को सुबह 8:00 बजे गंगा का स्तर 59.33 मीटर दर्ज किया गया. यहां पर हाई फ्लड लेवल 60.25 मीटर है. नियंत्रण केंद्र के अनुसार गंगा का पानी हर घंटे 1 सेंटीमीटरबढ़ रहा है.

सबको था नाव मिलने का इंतजार

बैरिया : तहसील क्षेत्र के दुबेछपरा एनएच 31 पर आश्रय लेनेवाले गोपालपुर, उदई छपरा और दुबेछपरा के पीड़ितों की रात बारिश में भींगते गुजरी. यहां रुक-रुक कर रात भर बारिश होती रही. हालांकि वे अपने घरों और सामान के लिए भी चिंतित थे. प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गई है. सुबह होते ही सभी नाव मिलने की बारी का इंतजार करते रहे. उनमें से एक की बात सुनें.

Tags: बाढ़ बाढ़ पीड़ित बैरिया सहतवार सूअर हमला हाथी नाला

Post navigation

Previous: अपने फन का लोहा मनवाया विद्यार्थियों ने
Next: महिला पुलिसकर्मी ने आत्महत्या की,सुसाइड नोट मिला

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.