Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 14 September, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

ब्रेकिंग न्यूज़

संभवतः जोड़ने की आवश्यकता आज कम हो गयी है आज हिंदी दिवस को मुझे आजादी पूर्व के भारत की याद आ रही है. जब हिन्दी के पक्ष में हिन्दी भाषी भारतीयों से अधिक तत्परता दक्षिण के गैर हिन्दी भाषी लोगों में थी. संभवतः इसकी वजह हिन्दी की वह लोकप्रियता और लोगों को जोड़ने की क्षमता थी, जो उन दिनों की एक बडी आवश्यकता थी. संभवतः यह आवश्यकता आज कम हो गयी है. रसड़ा नगर और देहात को नहीं मिल पायेगी पूरी बिजली रसड़ा : रसड़ा विद्युत सबस्टेशन में 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से नगर व देहात की बिजली सप्लाई ठप हो गई. अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयास से किसी तरह ससप्लाई बहाल की. ट्रांसफार्मर आने तक दोनों क्षेत्रों में कुछ घंटों के लिए बिजली सप्लाई की जा रही है. अवर अभियंता नवनीत यादव ने बताया कि एक सप्ताह तक रसड़ा पावर हाउस से संचालित शहर को 15 घंटे और देहात को 12 घंटे ही बिजली दी जा सकेगी. नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर शिशु वर्ग में प्रथम बैरिया : नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर में आयोजित संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में नवीन शाखा नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर शिशु वर्ग में प्रथम स्थान पर रहा. प्रधानाचार्य डा. राजेंद्र पांडेय को प्रबंध समिति ने सम्मानित किया. किशोर वर्ग में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,माल्देपुर प्रथम रहा. लोक अदालत में 2257 मामलों का निपटारा बलिया: दीवानी न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में सुलह के आधार पर 2257 मामलों का निपटारा हुआ. साथ ही, 53.98 लाख रुपये की वसूली भी हुई. लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार किया. उन्होंने सभी विभागों के टेबल का जायजा लिया. लोक अदालत में दीवानी अदालत के 21 न्यायिक अधिकारियों ने 867 मामले निपटाने के साथ एक लाख 640 रुपये बतौर अर्थदंड भी वसूले. राजस्व विभाग ने 993 मामले शिमला समझौते के आधार पर निपटाये. इस दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा 370 मामले निपटाकर 51 लाख 31 हजार 999 रुपये वसूले गये. इसमें 43.5 लाख नकद वसूली मौके पर ही हो गई. दूरसंचार विभाग के प्री-लिटिगेशन के 27 मामले निपटे और एक लाख 65 हजार 480 रुपये वसूले गये विश्व स्तर पर स्वीकार की जा रही हिंदी: जिला जज बलिया: जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने कहा कि हिंदी का विस्तार हुआ है और यह भाषा विश्व स्तर पर स्वीकार की जा रही है. उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि विश्व भाषा भी होनी चाहिए. पॉलिटेक्निक रोड से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण बांसडीहरोड : प्रशासन की ओर से पॉलीटेक्निक चौराहा से पॉलीटेक्निक कॉलेज मार्ग पर हुए अतिक्रमण को हटवा दिया गया. विद्यार्थियों की शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी. आलम यह था कि पॉलीटेक्निक रोड के दोनों तरफ झुग्गियां और गुमटियां लगने से विद्यार्थियों और आने जाने वालों को खासी परेशानी हो रही थी. परेशान होकर आखिरकार विद्यार्थियों ने एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव से इसकी शिकायत की थी. छात्रवृति वितरण में गड़बड़ी को लेकर अभाविप का प्रदर्शन बलिया : छात्रवृति वितरण में गड़बड़ी के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया. उन्होंने इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन सौंपा. पूर्व सांसद चंद्रिका प्रसाद को श्रद्धांजलि बलिया : स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व सांसद बाबू चंद्रिका प्रसाद की 20 वीं पुण्यतिथि पर सामाजिक- राजनीतिक संगठनों ने उनको श्रद्धा से याद किया. मिड्ढी के स्टेट बैंक के प्रांगण में पूर्व सांसद की मूर्ति पर बैंक के मुख्य प्रबंधक जेपी मौर्य ने माल्यार्पण किया. इस मौके पर सुनीता तिवारी, मुन्ना उपाध्याय, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह, अबु फैज आदि मौजूद थे. पूर्व सांसद स्मारक समिति के दफ्तर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गयी. DM दफ्तर के सामने प्राइमरी शिक्षकों का धरना बलिया : अपनी विभिन्न मांगों को लेकर माध्यमिक प्रधानाचार्य परिषद, अपर प्राइमरी और प्राइमरी शिक्षक संघ ने DM दफ्तर के समक्ष धरना दिया. उन्होंने DM को एक मांगपत्र सौंपा जिसमें 12 मांगें शामिल थीं. धरने में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षकों और कर्मचारियों को परेशान कर रही है. धर्मनाथ सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है. दस साल से लापता लड़की, केस दर्ज बिल्थरारोड : मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बलिया के निर्देश पर दस साल पहले लापता किशोरी के मामले में भीमपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. इससे आरोपियों में खलबली मच गयी है. डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकरण का काम सुस्त नगरा : विकास खंड में प्रधान और सचिवों के डिजिटल हस्ताक्षर पंजीकरण का काम धीमी गति से चल रहा है. DM भवानी सिंह खंगारौत सख्ती के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा है. नतीजतन क्षेत्र के गांवों में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं. फिलहाल छह-सात ग्राम पंचायतों में कार्य हो सका है, जबकि इसके अंतर्गत 97 ग्राम पंचायतेंआती हैं. कॉलेज संस्थापक शिवशंकर सिंह को किया याद बलिया : नगर के कुंवर सिंह पीजी कॉलेज में शिवशंकर सिंह उर्फ वकील साहब की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई. सबसे पहले प्राचार्य डा.सत्यप्रकाश सिंह ने कॉलेज के संस्थापक की प्रतिमा पर माला चढ़ाया. उन्होंने कहा कि वकील साहब शिक्षा को लोगों के जीवन से अंधकार दूर करने का जरिया मानते थे. इस मौके पर डा.दिव्या मिश्र, डा.संजय, डा.फूलबदन सिंह, डा.राघवेंद्र बहादुर सिंह, डा.सच्चिदानंद राम, डा.मंजूरानी सिंह, डा.अजय बिहारी पाठक, डा.आशीष कटेरिया आदि भी मौजूद थे. गंगा का जलस्तर बढ़ा, कटान शुरू दोकटी: गंगा का जलस्तर बढ़ने लोग सहमे हुए हैं. जगदीशपुर बस्ती के पास कटान से लोगों में खौफ है. कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर का बढ़ना रुक गया था, जिससे लोगों को राहत थी.अचानक जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी शुरू हो गया.खबर है कि तटवर्ती इलाके दलित बस्ती दामोदरपुर, नरदरा, मझरोट बस्ती, गड़ेरिया बिद बस्ती, शिवपुर, जगदीशपुर के सामने धीरे-धीरे कटान जारी है. इससे गांवों के लोग दहशत में हैं. कटान रोकने के लिए गांव वाले अपने तरीके से उपाय कर रहे हैं. एनएच 31 पर मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत बलिया: काफी दिनों से जर्जर एनएच 31 की आखिरकार मरम्मत शुरू कर दी गई है. इस बाबत सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिख मरम्मत कराने का अनुरोध किया था. यह सड़क यूपी और बिहार को जोड़ती है.मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों ने राहत महसूस की. जन चौपाल में गांववालों की समस्याएं सुनीं सहतवार : ग्राम सभा सिगही के नयी बस्ती मे शिवमन्दिर पर जन चौपाल लगाकर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं. वही कुछ लोगो ने वर्ष 2005 से 2010 के बीच अनुसूचित जाति के लोगो के लिए ग्राम सभा द्वारा आवंटित जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा जमाने की शिकायत की. ग्राम प्रधान ने कहा कि इसके बारे मे अधिकारियो से शिकायत कर समाधान कराया जायेगा. वाहन चालान जनता के लिये काला कानून :रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि भले ही देश के नीतिनियन्ता बर्बाद अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाकर नई वाहन नीति से वसूले गए भारी जुर्माने से खजाना भर देने का सपना देख रहे हों, लेकिन सच यह है कि जज़िया कर के कारण देश की तरक्की का पहिया जाम हो जाने का डर है. आईटीआई में खाली सीटों के लिए आवेदन 15 सितंबर तक बलिया: राजकीय आईटीआई में वर्ष 2019 में अवशेष रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चौथे चरण का आवंटन 16 सितंबर तक निर्धारित है. प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि इच्छुक अभ्यर्थी 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक अपना आवेदन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया के कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें. महिला जनसुनवाई 18 सितंबर को बलिया: राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता तिवारी 18 सितंबर को 11 बजे महिला जनसुनवाई करेंगी. इसमें महिला उत्पीड़न से संबंधित मामले सुने जाएंगे और उस पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए जाएंगे. यह जानकारी अपर जिलाधिकारी रामआसरे ने दी है. हिंदी सप्ताह का उद्घाटन 14 को बलिया: हिंदी दिवस के उपलक्ष्य इस वर्ष भी14 सितंबर को हिंदी सप्ताह का आयोजन होना है. हिंदी अधिकारी सिविल जज ने बताया कि 14 सितंबर को सुबह 10:30 बजे जनपद न्यायालय के सभागार में जनपद न्यायाधीश द्वारा हिंदी सप्ताह और राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया जाएगा. जागरूकता रैली और निबंध प्रतियोगिताएं होंगी बलिया: स्वस्थ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान के संबंध में DM भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई. इसके तहत इस वर्ष 11 सितंबर से शुरू स्वच्छता ही सेवा के तहत 02 अक्टूबर तक अपशिष्ट प्लास्टिक प्रबंधन के लिए होगा. इस संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. मधुमक्खी पालन के लिए 18 सितंबर तक करें आवेदन बलिया: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आरएस प्रजापति ने बताया है कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग की योजना हनी मिशन है.प्रजापति ने बताया कि खादी-ग्रामोद्योग आयोग की योजना के तहत सामान्य एवं पिछड़े वर्ग के लाभार्थियों को खादी ग्रामोद्योग द्वारा 80 प्रतिशत और SC/ST के लाभार्थियों 90 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा. पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग वालों को प्रशिक्षण के लिए1500 रुपये देने होंगे जबकि SC/ST को मुफ्त प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए आवेदन पत्र 18 सितम्बर को जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा कर सकते हैं. हेलमेट के साथ मिठाई भी खिलायी बलिया. थाना दुबहर में प्रभारी निरीक्षक दुबहर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिट्टू मिश्रा ने मोटरसाइकिल वालों को 50 हेलमेट बांटे. हेलमेट देने के बाद उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं भी दीं. भूमि-जल संरक्षण समिति बैठक 17 सितंबर को बलिया: जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति कृषि की बैठक 17 सितंबर को अपराह्न 4:30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगी. बैठक में वर्ष 2019-20 की भूमि और जल संरक्षण संबंधी कार्य योजना को अनुमोदित किया जायेगा. बैठक में सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहेंगे. डीएम ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया निरीक्षण बलिया: जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बास्केटबॉल, वलीबॉल, बैटमिंटन, क्रिकेट के मैदानों का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने खेल अधिकारी को खेल के मैदानों को साफ रखने की हिदायत भी दी.उन्होंने बच्चों को शौच के लिए पानी की समस्या पर पानी के एक और टैंकर लगवाने का निर्देश दिया. तीसरे दिन भी जारी रहा कोषागार कर्मियों का कार्य बहिष्कार बलिया : कोषागार कर्मचारियों ने तीसरे दिन भी 3 बजे से कार्य बहिष्कार कर दफ्तर गेट पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया. संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने कोषागर में 33 वर्ष से लागू 80:20 की व्यवस्था समाप्त कर कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय कर दिया है. बैठक में महिलाओं को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी बांसडीह: खण्ड विकास अधिकारी रंजीत कुमार ने पिण्डहरा गांव में गठित स्वयं सहायता समूहों का निरीक्षण किया. मुहल्ले की महिलाओं के साथ हुई बैठक में उनसे आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा.अधिकारी ने उनके लिए चलायी जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी. इस दौरान नए स्वयं सहायता समूहों का गठन भी किया.

और भी…

जागरूकता के लिए सही वस्तुस्थिति जानना जरूरी बलिया : खुले में शौच और प्लास्टिक कचरे से छुटकारे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समिति के सदस्यों को सही वस्तुस्थिति जाननी होगी. गंदगी और कूड़े-कचरे फेंकने के लिए विशेष स्थान तय करना होगा.नगरपालिका सभागार में आयोजित गंगा सेवा समिति की पहली बैठक में शामिल शिक्षाविदों, पर्यावरणविदों और समाजसेवियों ने यह बात कही. दीवार गिरने से सात महिलायें घायल सिकन्दरपुर : पम्पापुर गांव में अचानक एक दीवाल गिरने से सात महिलाएं घायल हो गईं. घायलों का इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. अपनी बेगम से कहा-तीन तलाक और चलते बना, अब कोई पुरसाहाल नहीं बैरिया (बलिया)। न्यायालय के बरामदे में बैठी अपनी पत्नी के सामने आकर वह तीन तलाक बोला और चलते बना. पीड़िता जब चीखने चिल्लाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे, मगर वह नदारद था. इसके बाद पीड़िता एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अपने पिता और भाई के साथ जूते घिस रही है. एक जिला एक उत्पाद थीम पर इनवेस्टर समिट 27 सितंबर से बलियाः एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत शहर के टाउन हाल में 27 व 28 सितंबर को उद्यम समागम (इनवेस्टर समिट) का आयोजन होगा. इसमें औद्योगिक विकास के जरिए बेरोजगारों को स्वरोजगार और रोजगार पैदा करने के बारे में बताया जायेगा. इसमें बड़े उद्योगपतियों को आमंत्रित कर यहां उद्योग धंधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. भ्रष्ट अधिकारियों के लिए सिरदर्द हूं : विधायक बैरिया: अधीक्षण अभियंता प्रकरण पर बैरिया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कहा कि उन्होंने कोई गाली-गलौज नहीं की. बातचीत के क्रम में विधायक ने बताया कि उन्होंने अधिकारी पर दबाव बनाने की कोशिश जरूर की. कोषागार कर्मियो का कार्य बहिष्कार जारी बलिया: कोषागार कर्मियों ने दूसरे दिन गुरुवार को भी काली पट्टी बांधकर दोपहर बाद 3 बजे से 5 बजे तक दो घंटे तक कार्य का बहिष्कार किया. सभी ने एक ” एक ही मांग एक ही नारा, सचिवालय की समानता अधिकार हमारा” का नारा बुलंद किया. देर रात तोड़ा बिजली की मांग पर तीन दिन से जारी अनशन बांसडीह : बिजली की अघोषित कटौती दूर करने और जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर जारी अनशन देर रात लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया. एसडीएम के अलावा विभागीय अधिकारियों ने अभिजीत को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया.

[पूरी खबर पढ़ें]

 

Tags: बहिष्कार बांसडीह महिला महिला उत्पीड़न सहतवार हेलमेट

Post navigation

Previous: जन चौपाल में गांववालों की समस्याएं सुनीं
Next: ‘सेक्शन 375’ लोगों को सोचने पर मजबूर करेगी : निर्माता आनंद पंडित

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.