Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • अपनी बेगम से कहा-तीन तलाक और चलते बना, अब कोई पुरसाहाल नहीं
  • जिला जवार
  • वायरल VIDEO

अपनी बेगम से कहा-तीन तलाक और चलते बना, अब कोई पुरसाहाल नहीं

पीड़िता का दावा है कि इस घटना के चार महीने बाद भी पुलिस ने शासन की मंशा के मुताबिक उसे न्याय दिलवाने के लिए कोई कारगर पहल नहीं की है. इससे पहले भी उसे दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कोर्ट की शरण में जाना पड़ा था.
News Desk 12 September, 2019 1 minute read
BAIRIA_TALAQ

बैरिया (बलिया)। न्यायालय के बरामदे में बैठी अपनी पत्नी के सामने आकर वह तीन तलाक बोला और चलते बना. पीड़िता जब चीखने चिल्लाने लगी तो परिजन मौके पर पहुंचे, मगर वह नदारद था. इसके बाद पीड़िता एफआईआर दर्ज करवाने के लिए अपने पिता और भाई के साथ जूते घिस रही है. पीड़िता का दावा है कि इस घटना के चार महीने बाद भी पुलिस ने शासन की मंशा के मुताबिक उसे न्याय दिलवाने के लिए कोई कारगर पहल नहीं की है. इससे पहले भी उसे दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कोर्ट की शरण में जाना पड़ा था.

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुस्लिम बेटियों को न्याय दिलाने के लिए बार-बार घोषणा कर रहे हैं. फिर मेरी गुजारिश क्यों नहीं सुनी जा रही है.

– नुसरत बानो (पीड़िता), निवासी बैरिया फाटक, बैरिया, बलिया

मामला बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया फाटक निवासी अशरफ हुसैन की पुत्री नुसरत बानो का है. नुसरत का निकाह उसके पिता की मौजूदगी में वाराणसी के अंबिया मंडी निवासी दिलशाद अहमद पुत्र निजामुद्दीन के साथ बीते साल मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ हुआ था. आरोप है कि ससुराल में नुसरत बानो को दहेज के लिए परेशान किया जाता था. ससुराल वाले खुद पैसा न मांगकर नुसरत बानो को जरिया बनाते थे. नुसरत से पहले तीन लाख नगदी की डिमांड की गई. मगर पिता की माली देखते हुए पहले तो उसकी हिम्मत नहीं पड़ी. जब बहुत ज्यादा तंग किया जाने लगा तो नुसरत ने अपने पिता और भाई से कहकर किसी तरह जुटा कर ससुरालियों की डिमांड पूरी की.

https://youtu.be/ureOS7vvmQk

इसके बाद तीन चार महीने तक मामला ठंडा रहा. नुसरत की माने तो उसे इसके बाद फिर प्रताड़ित किया जाने लगा. इस बार उसने साफ इंकार कर दिया और दहेज उत्पीड़न का आवेदन लेकर वह सीधे कोर्ट का दरवाजा खटखटाई. बलिया न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ. 25 मई 2019 को इस मामले की सुनवाई होनी थी. दोनों पक्ष बलिया न्यायाल में उपस्थित हुए. नुसरत बानो उस समय न्यायालय के बरामदे में बैठी हुई थी. इसी दौरान उसका पति दिलशाद अहमद झटके से उसके सामने आया और तलाक, तलाक, तलाक कहकर वहां से चल दिया.

नुसरत बानो के रोने-चिल्लाने पर उसके भाई व पिता वहां पहुंचे, तो वह पूरी बात बताई. इसके बाद उसका पति दिलशाद अहमद को काफी खोजा गया, किंतु उसका कहीं पता नहीं चल सका. इस मामले को लेकर नुसरत बानो और उसके पिता अशरफ हुसैन तीन तलाक अधिनियम का मुकदमा दर्ज करवाने के लिए बैरिया थाने का चक्कर लगा रहे हैं. हालांकि कोई पुरसाहाल नहीं है.

मामले की पड़ताल की जा रही है, जांच पूरी होते ही एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

– संजय त्रिपाठी, एसएचओ, बैरिया, बलिया
Tags: बैरिया वाराणसी

Post navigation

Previous: एक जिला एक उत्पाद थीम पर इनवेस्टर समिट 27 सितंबर से
Next: अपराध इतिहास-भूगोल ही नहीं, बलिया के अर्थशास्त्र को भी डावांडोल कर रहा

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.