Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • एक दलित जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही – राम गोविंद चौधरी
  • जिला जवार

एक दलित जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही – राम गोविंद चौधरी

नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी इस सरकार को लोकतांत्रिक तरीक़े से मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
News Desk 5 September, 2019 1 minute read
RAM_GOVIND

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने बताया है कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रदेश के उप चुनावों में समाजवादी पार्टी की मदद कर सकती है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वैसे विधानसभा चुनाव में सपा के अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने की ज्यादा संभावना है. नेता प्रतिपक्ष ने बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान के विरूद्ध मुकदमे को पूर्वाग्रह से ग्रस्त करार देते हुए कहा कि भाजपा सरकार एक दलित को जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा कि सपा मुकदमा वापसी के लिए लोकतांत्रिक ढंग से संघर्ष करेगी. जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान के विरुद्ध जिलाधिकारी के आदेश पर एफआईआर दर्ज किया गया है.

चौधरी आज यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे. विधानसभा उप चुनाव में सुभासपा से गठबन्धन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने बताया कि उनके साथ ऐसी संभावना बन सकती है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में यह स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. साथ ही यह भी कहा कि प्रदेश में गठबंधन का प्रयोग कांग्रेस और बसपा के साथ हो चुका है.

सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी ने राज्य में बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी को औचित्यहीन एवं जनविरोधी करार दिया. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने अपने कार्यकाल में विद्युत उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है, जबकि इस दिशा में अखिलेश यादव सरकार ने काफी काम किया था.

चौधरी ने पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्ह जी’ के माध्यम से प्रेस को जारी बयान में कहा कि भाजपा को यह पच नहीं रहा है कि एक दलित का बेटा जिले की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठा हुआ है. शासन के इशारे पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत के अध्यक्ष को फर्जी मुकदमे में फंसाया है. यह उन्हें पद से हटाए जाने की साजिश है. कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी भाजपा की शह पर शुरू की गई इस दमनात्मक कार्रवाई का डटकर विरोध करेगी.

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के युवा अध्यक्ष सुधीर पासवान को फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा. इसके लिए जरूरत पड़ी तो पार्टी संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी. कहा कि चाहे केंद्र हो या प्रदेश की सरकार हो राजनैतिक विरोधियों को साजिश के तहत मुकदमों में फंसाया जा रहा है. बीजेपी डंडे के बल पर डराने का प्रयास कर रही है. समाजवादी पार्टी इससे डरने वाली नहीं है. जिले के सभी कार्यकर्ता सुधीर पासवान के साथ एकजुट हैं. दलित और पिछड़ा वर्ग विरोधी इस सरकार को लोकतांत्रिक तरीक़े से मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

Tags: भाजपा सपा

Post navigation

Previous: ललई छठः हजारों दंपतियों ने लगाई लोलार्क और क्रीं कुंड में आस्था की डुबकी
Next: क्या आप जानते हैं युनेस्को ने किस तिथि को शिक्षक दिवस निर्धारित किया है?

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.