Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • सकुशल संपन्न हुआ अंतिम चरण का मतदान
  • ब्रेकिंग न्यूज

सकुशल संपन्न हुआ अंतिम चरण का मतदान

बलिया जिले का फाइनल मतदान रहा 52.7 %
General Desk 19 May, 2019 1 minute read

बलिया जिले का फाइनल मतदान रहा 52.7 %

विधानसभावार मतदान प्रतिशत
——————————-
रसड़ा 55 %
बिल्थरा रोड 52 %
सिकंदरपुर 58 %
बांसडीह 52 %

फेफना 52%
बलिया नगर 52 %
बैरिया 48.5 %

बलिया। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान रविवार को सकुशल संपन्न हो गया. जिले की सभी सात विधानसभाओं में मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. खासकर युवाओं का जोश सर चढ़कर बोला. पहली बार बने नए मतदाता और महिलाओं ने भी मतदान करने में विशेष रुचि दिखाई. वहीं, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में फोर्स लगाई गई थी. स्थानीय फोर्स के साथ बाहर से आए केंद्रीय बल के जवान भी पूरी मुस्तैदी से लगे हुए थे. जिले के पुलिस और प्रशासनिक महकमा की तत्परता से चुनाव निष्पक्ष स्वतंत्र और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया.

डीएम-एसपी दिनभर रहे गतिशील, जिले भर की कुशलता पर रही नजर

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार गतिशील रहे. भारी दल-बल के साथ अधिकारी द्वय ने जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर दिया. जिले भर की कुशलता पर जिलाधिकारी की नजर बनी रही. डीएम-एसपी अपने अपने मोबाइल के माध्यम से पूरे जिले की स्थिति पर नजर बनाए रखी.
मतदान शुरू होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ निकल गए. सबसे पहले वे सिकंदरपुर क्षेत्र में गए और फिर वहां से मनियर, बांसडीह, सहतवार होते हुए रेवती व बैरिया क्षेत्र के बूथों की स्थिति देखी. वहां से रामगढ़, हल्दी होते हुए विधानसभा नगर के दर्जनभर बूथों का जायजा लिया.

इसके बाद डीएम-एसपी ने फेफना विधानसभा क्षेत्र में कूच किया. चितबड़ागांव में भ्रमण के बाद विस रसड़ा क्षेत्र में पहुँचे. रसड़ा से बिल्थरारोड, सिकन्दरपुर होते हुए फिर बांसडीह पहुँच गए. भ्रमण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी बूथ के पीठासीन अधिकारी से मतदान की कुशलता की जानकारी लेते रहे. वहीं पुलिस अधीक्षक भी हर बूथ पर तैनात फोर्स से वहां की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे.

क्रिटिकल मतदेय स्थल पर विशेष निगरानी

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए क्रिटिकल मतदान स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई. इन बूथों पर पहले से ही पैरा मिलिट्री की फौज लगा दी गई थी. कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या जबरदस्ती मतदान की आशंका को पहले ही खत्म कर दिया गया था. निरीक्षण के दौरान भी जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक की नजर इन बूथों पर रही. कुछ बूथों पर अधिकारी द्वय मौके पर पहुंचे तो अन्य बूथों की कुशलता की जानकारी मोबाइल के माध्यम से लेते रहे.

युवाओं के साथ वृद्ध मतदाताओं में भी दिखा उत्साह

लोकसभा चुनाव में वैसे तो हर मतदाता उत्साहित दिखे, लेकिन युवाओं के अलावा वृद्ध मतदाताओं में भी खासा उत्साह दिखा. बहुत सारे ऐसे बहुत देखे गए जहां 80 वर्ष से भी ऊपर के वृद्ध मतदाता विशेष रुचि लेकर मतदान केंद्र पर गए और अपने मताधिकार का प्रयोग किया. कुछ मतदाता तो चलने फिरने में असहज होने के बावजूद भी अपने परिवार के किसी सदस्य के सहयोग से मतदान केंद्र तक पहुंचे. महिलाओं ने भी इस चुनाव में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई.
महिला कर्मियों ने की ड्यूटी, सखी बूथ रहा विशेष

इस लोकसभा चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि इस बार हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सखी बूथ बनाया गया था. इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी से लेकर सभी मतदान अधिकारी भी महिलाएं तैनात थी. सखी बूथ पर वोट देने को लेकर महिलाओं में एक अलग उत्साह नजर आया. उधर, इससे इतर कुछ सामान्य मतदेय स्थलों पर भी तैनात महिलाओं ने चुनाव में मिले दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढंग से किया.

सुबह से ही दिखी वोट देने की तेजी

वर्तमान में चल रही भीषण गर्मी में अंतिम चरण का चुनाव होना था, इसको लेकर मतदाता भी पहले से सतर्क थे. सुबह 7 बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ मतदाताओं ने भी तेजी दिखानी शुरू कर दी. पहले सुबह ज्यादा फिर नहीं होती थी लेकिन इस बार सुबह से ही मतदाता लाइन में लगे दिखे. कहीं-कहीं तो सुबह में ही जल्दी मतदान करने की तेजी दिखाई दी.

Tags: लोकसभा चुनाव

Post navigation

Previous: बलिया: 5 बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत49 %
Next: ग्रामीणों ने छोटकी बेलहरी में किया मतदान का बहिष्कार

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

You may have missed

Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.