बहाली के 12 घंटे बाद ही शिक्षक ने तोड़ा दम

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राकेश सिंह ने शिक्षा क्षेत्र गड़वार के निलंबित  शिक्षक अखिलेश कुमार को उनकी पत्नी सुधा देवी के आग्रह पर बहाल कर दिया.

इसे भी पढ़ें – 326 शिक्षकों को बीएसए ने दिया नियुक्ति पत्र

सख्त बीमार होने की जानकारी मिलने पर उन्हें आथिक सहयोग भी दिया, लेकिन विडम्बना यह है कि बहाली के बारह  घन्टे बाद रविवार को तड़के श्री कुमार ने दम तोड़ दिया. पत्नी सुधा ने बीएसए को बताया था कि वे जीवन मौत से जूझ रहे हैं. इलाज के दौरान रविवार को सुबह अखिलेश ने अंतिम सांस ली. वे गढमलपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत थे.

इसे भी पढ़ें – बीएसएनएल का धमाकेदार आफर, दिन भर करें फ्री में बात