Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • डीएम-एसपी ने बैरिया तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

डीएम-एसपी ने बैरिया तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनी जनता की फरियाद

245 शिकायतों में 28 का मौके पर निस्तारण
General Desk 15 January, 2019 1 minute read

245 शिकायतों में 28 का मौके पर निस्तारण

बैरिया के सप्लाई इंस्पेक्टर और खंड विकास अधिकारी को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी

बैरिया(बलिया)। तहसील में मंगलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी भवानी सिंह खांगरौत व एसपी देवेंद्र नाथ ने जनसुनवाई की. इस दौरान कुल 245 मामल आए, जिनमें 28 का निस्तारण मौके पर किया गया. जिलाधिकारी ने हर एक फ़रियादी की शिकायतें सुन सम्बन्धित अधिकारियों को समय से निस्तारण करने के आदेश दिए. पूर्ति विभाग और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मामले ज्यादा आने पर सप्लाई इंस्पेक्टर और खंड विकास अधिकारी बैरिया व मुरली छपरा को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी.
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पूर्ति विभाग, भूमि विवाद, सड़क, ग्राम पंचायतों व पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायत प्रमुख रूप से आई.

प्रीतम छपरा निवासी रासबिहारी सिंह ने पथल नसब, श्रीनगर निवासी वंशीधर यादव ने किसान क्रेडिट कार्ड का कर्ज माफ न होने, दुर्जनपुर निवासी ओमप्रकाश पटेल 178 पात्रगृहस्थी कार्ड की कालाबजारी करने, सोनबरसा निवासिनी विन्दा देवी प्रधानमंत्री आवास से सम्बंधित अपनी समस्या सुनाई. धतुरी टोला निवासी श्रीप्रकाश सिंह ने आयुष्मान भारत, रिसाल राय के टोला निवासी सुरेश कुमार सिंह ने जयप्रभा सेतु जर्जर होने की शिकायत की. केहरपुर निवासी शिवजी सिंह ने जच्चा बच्चा केंद्र पर कर्मचारी अनुपस्थित रहने की शिकायत की. जबकि बहुआरा निवासी भृगुनाथ सिंह ने सूदखोरों से बचाने की गुहार लगाई. दुर्जनपुर निवासी सुधांशू तिवारी ने राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत की. जिलाधिकारी सभी समस्याओं को सुन सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण होना चाहिए. साथ ही निस्तारण की आख्या जनसुनवाई पोर्टल पर भी अपलोड हो जानी चाहिए. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने पुलिस से संबंधित समस्याओं को सुना और मातहतों को कड़े निर्देश दिए.
–
विधायक सुरेंद्र सिंह ने बताई ये समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सभागार में मौजूद विधायक सुरेंद्र सिंह ने वरासत के मामलों को लेखपालों द्वारा दबाने की शिकायत की. साथ ही बैरिया व मुरलीछपरा के बीडीओ द्वारा विधवा व विकलांग पेंशन सत्यापन में देरी करने की बात कही. विधायक ने फिर दोहराया कि ई-पास मशीन से अंगूठा मैच न होने वाले लोगों को कोटेदार परेशान कर रहे है. जबकि उसके लिए भी व्यवस्था है. जिलाधिकारी भवानी सिंह खांगरौत ने वरासत के मामले में उपजिलाधिकारी को आदेश दिया कि शासनादेश के मुताबिक मृत्यु होने के तीन माह के अंदर वरासत हो जाना चाहिए. लापरवाही करने वाले लेखपाल को निलंबित किया जाए. वही विधवा, विकलांग पेंशन के मामले में बीडीओ रणजीत कुमार को फटकार लगाई. जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पाण्डेय को निर्देश दिए कि अंगूठा मैच नहीं करने वाले कार्डधारकों को परेशान न किया जाय. आधार कार्ड के अंतिम चार नम्बर ई-पास मशीन में फीड करके उन्हें राशन दिया जाए. परेशान करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो. इस मौके पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, सीओ उमेश कुमार, बीएसए संतोष राय, प्रोबेशन अफसर केके राय, तहसीलदार रामनरायन वर्मा समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे.

Tags: बैरिया सम्पूर्ण समाधान दिवस

Post navigation

Previous: दिव्यांगों को दिया गया सहायक उपकरण व कैलिपर
Next: पासबुक प्रिंट करा रहे शिक्षक के झोले से उचक्कों ने उड़ाया 1.27 लाख

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.