Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ओम प्रकाश राजभर को सबक सिखाने के लिए बीजेपी का बड़ा दाव
  • ब्रेकिंग न्यूज

ओम प्रकाश राजभर को सबक सिखाने के लिए बीजेपी का बड़ा दाव

सुहेलदेव के नाम डाक टिकट जारी कर राजभर समुदाय का दिल जीतेने की जुगत में भाजपा
General Desk 14 December, 2018 1 minute read
OMPRAKASH_RAJBHAR

सुहेलदेव के नाम डाक टिकट जारी कर राजभर समुदाय का दिल जीतेने की जुगत में भाजपा

गाजीपुर। यूपी के खासकर पूर्वांचल में राजभर मतों को लेकर भाजपा इन दिनों काफी परेशान दिख रही है. प्रदेश के 2017 के चुनाव में जिस प्रकार भाजपा ने राजभरों के मतों को साधने के लिए क्षेत्रीय दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ओमप्रकाश राजभर से गठबंधन कर इस वर्ग के वोटरों में सेंध मारी करने में सफलता पाई थी. भाजपा की यह जातीय अंकगणित संभवत: 2019 के लोकसभा चुनाव में फिट न बैठे. इसका एक बड़ा कारण योगी सरकार के कैविनेट मंत्री और भासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर की भाजपा से बढ़ रही तकरार और दूरियां है. कहना न होगा कि वे सरकार का अंग होते हुए भी भाजपा के प्रति हमलावर है. इसके पीछे निसंदेह उनकी मंशा अपने समाज के दबंग नेता की छवि गढ़ना है. इसी के साथ वे अपने समाज का एक मात्र नेता बने रहने की भी ख्वाहिस पाले हुए हैं.

अपने मंत्री ओम प्रकाश राजभर के लगातार बिगड़ रहे बोल व बंदर घुड़की से भाजपा बेफिक्र नही है. वह उन्हें पटकनी देने की ताक में है. यही कारण है कि भाजपा अब दूसरे राजभर नेता अनिल राजभर पर भरोसा बढ़ा रही है. योगी सरकार में राज्यमंमंत्री अनिल राजभर को पूर्वांचल के राजभर समाज को भाजपा के साथ जोड़े रखने की जिम्मेदारी सौंपे जाने की रणनीति पर विचार कर रही है. जाहिर है कि भाजपा राजभर मतों के लिए अनिल राजभर का न सिर्फ कद बढ़ा रही है, बल्कि ओमप्रकाश राजभर का विकल्प देकर वह पूर्वांचल में सुहेलदेव भासपा को भी दरकिनार करना चाहती है. ऐसे में माना जा रहा है कि ओमप्रकाश राजभर को बीजेपी किसी भी सूरत में लोकसभा में स्वीकार करने के मूड में नहीं है. वह राजभर समीकरण को साधने के लिए गाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सुहेलदेव के नाम से डाक टिकट जारी कर राजभर वोटरों को संदेश देना चाहती है कि पार्टी उनके स्वाभिमान की लड़ाई खुद लड़ना चाहती है न कि ओमप्रकाश राजभर के भरोसे.

पूर्वांचल के कई जिलों में राजभर समाज की संख्या चुनाव के हार जीत के समीकरणों को प्रभावित करती है. खासकर मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, चंदौली, बनारस के अधिकांश विधानसभा सीटों पर यह जातीय वर्ग चुनाव को प्रभावित करते हैं. ओमप्रकाश राजभर से राजनीतिक रिश्तों में खटास के बाद बीजेपी महाराजा सुहेलदेव के नाम पर टिकट जारी कर अपना सियासी दांव खेल रही है. इसमें वह राज्यमंत्री अनिल राजभर का कद बढ़ाकर उन्हें ओम प्रकाश राजभर के विकल्प के रूप में पेश करेगी.

1981 में कांशीराम के साथ राजनीति की शुरुआत करने वाले ओम प्रकाश राजभर ने 2001 में बीएसपी नेता मायावती से विवाद के बाद पार्टी छोड़ कर नई पार्टी बनाई थी. उनकी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी 2004 से यूपी और बिहार में कई जगह चुनाव लड़ रही है लेकिन 2017 से पहले उसके उम्मीदवारों की भूमिका ‘खेल बिगाड़ने वालों’ के तौर पर ही रही, जीतने वालों के रूप में नहीं. जानकारों के मुताबिक 2017 में विधान सभा में बीजेपी की प्रचंड जीत के पीछे, ख़ासकर पूर्वांचल में, इस समुदाय और इस पार्टी की अहम भूमिका थी. यही नहीं, गोरखपुर उपचुनाव हारने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने साफ़तौर पर कहा था कि उनकी अनदेखी की वजह से बीजेपी गोरखपुर की सीट हारी है. हालांकि इसके पीछे अन्य भी कई कारण रहे लेकिन ओमप्रकाश राजभर कैबिनेट मंत्री होते हुए लगातार सरकार में अपनी उपेछा का आरोप लगाते रहे हैं और बीजेपी के खिलाफ बोलने से वह कहीं भी परहेज नहीं करते हैं. इसी को देखते हुए बीजेपी आलाकमान ओम प्रकाश राजभर की जगह को भरकर राजभर मतों की नाराजगी को कम करके लोकसभा में कोई नुकसान नहीं उठाना चाहती, वहीं विरोधी दलों के महागठबंधन बनने की स्थिति में राजभर समुदाय और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को अपने खेमे में करने को आतुर हैं.

बीजेपी के पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर कहते हैं कि राजभर समाज अब समझ चुका है कि उसका हित कहां है. राजनीतिक चेतना के बाद वह समाज के नाम पर वोटों का सौदा करने वालों को भी पहचान चुका है. कहा कि महाराजा सुहेलदेव के नाम पर ट्रेन चलाने से लेकर डाक टिकट जारी करने का काम बीजेपी की सरकार ने ही किया है. बताया कि पूर्वांचल के राजभरों का गाजीपुर में ऐतिहासिक सम्मेलन होने जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसमे मुख्य अतिथि होंगे. इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्यमंत्री अनिल राजभर को दी गई है. वह पूरे पूर्वांचल में राजभरों को बीजेपी से जोड़ने और कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हैं.

Tags: सियासत सुभासपा

Post navigation

Previous: अब ट्रस्ट के जिम्मे होगा खैरा मठ
Next: वत्‍सला सिंह ने डीएम पति धर्मेंद्र कुमार पर लगाए कई गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.