Skip to content
22 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वत्‍सला सिंह ने डीएम पति धर्मेंद्र कुमार पर लगाए कई गंभीर आरोप
  • ब्रेकिंग न्यूज

वत्‍सला सिंह ने डीएम पति धर्मेंद्र कुमार पर लगाए कई गंभीर आरोप

मेरे साथ अगर कुछ होता है तो जिम्‍मेवार धर्मेंद्र कुमार होंगे
General Desk 14 December, 2018 1 minute read

कहा-किसी और के लिए बदला उनका व्‍यवहार, डिप्रेशन में हूं, मेरे साथ अगर कुछ होता है तो जिम्‍मेवार धर्मेंद्र कुमार होंगे

पटना। जमुई के डीएम धर्मेंद्र कुमार की पत्‍नी वत्‍सला सिंह ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाये और कहा कि धर्मेंद्र कुमार का व्‍यवहार शादी के तुरंत बाद से बदल गया था. बाद में पता चला कि उत्तर प्रदेश की एक महिला पीसीएस अधिकारी से सुबह चार बजे तक बातें किया करते थे. इसकी जानकारी मुझे हाल के दिनों में किसी के द्वारा बंद लिफाफे में कुछ मोबाइल नंबरों की सीडीआर से मिली. जो कुछ मीडिया संस्‍थानों को भी मिला है. मुझे नहीं पता कि यह किसने भेजा है. पर, इसे देखकर मैं हतप्रभ हूं. इसमें मेरे पति धर्मेंद्र कुमार के कुछ ऐसे नंबर भी हैं, जिसका पता मुझे भी नहीं था. इन नंबरों से वह रात-रात भर उस महिला से बातचीत करते दिख रहे हैं. जबकि इस पीरियड में वे मुझसे बातें नहीं करते थे. मेरा फोन या तो डिसकनेक्‍ट कर देते थे या फिर नंबर ही ब्‍लॉक कर देते थे.
वत्‍सला ने कहा कि उस महिला अधिकारी से धर्मेंद्र पहचान आईएएस परीक्षा की तैयारी के दौरान दिल्ली के पतंजलि आईएएस एकेडमी में हुई थी. उन्‍होंने कहा कि परिजनों के समझाने पर उन्‍होंने कुछ दिनों तक मुझे अपने साथ बाल्‍मीकिनगर/बगहा में अपने साथ रखा. इस दौरान भी वह मुझे यह समझाते रहे कि तुम कहां मेरे साथ जंगल-देहात में रहोगी. वापस चली जाओ और वे देर रात को मुझे अकेले छोड़कर कहीं चले जाया करते थे. मुझे तब लगता था कि सरकारी काम से जाते होंगे. कुछ सरकारी काम भी जरुर रहे होंगे. पर, अब पता चल रहा है कि वे रात को मुझसे दूर जाकर उस महिला से बातें किया करते थे.
वत्‍सला सिंह ने कहा कि वह महिला विवाहिता हैं. इनकी शादी 2007 में इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस के अधिकारी के साथ हुई थी. 10 साल का बच्‍चा तत्‍सम भी है. वत्‍सला ने कहा कि अब मुझे यकीन हो चला है कि मेरे पति धर्मेंद्र कुमार श्रद्धा शांडिल्‍यायन के साथ पहले से रिश्‍ते में थे. मेरे पति धर्मेंद्र कुमार फोन पर भी मुझसे कम ही बात किया करते थे. अधिकांश समय कॉल करने पर फोन को डिसकनेक्‍ट कर दिया करते थे. मुश्किल से जब कभी बात होती थी, तब भी वे बातें ऐसी किया करते थे कि मैं गुस्‍सा हो जाऊं और कुछ बोल दूं. मुझे नहीं पता था कि मेरा पति ही मेरा कॉल रिकार्ड कर रहा है और आगे तलाक के बहाने तलाश रहा है. अब मुझे जानकारी मिल रही है कि उन्‍होंने जिस कनवर्सेशन को रिकार्ड किया है, उसे डॉक्‍टर्ड कर सबूत के तौर पर पेश किया जा रहा है.
उन्‍होंने कहा कि साल 2016 के प्रारंभ से ही मेरे पति तलाक की बहुत जल्‍दी में थे. पर, मैंने कभी रजामंदी नहीं दी. मुझे क्‍या पता था कि मेरे पति तलाक के लिए जितनी हड़बड़ी में हैं, उतनी ही हड़बड़ी में यूपी में श्रद्धा शांडिल्‍यायन हैं. अब मालूम चला है कि जब लखनऊ फैमिली कोर्ट में उनकी तलाक लेने की प्रक्रिया में हो रही थी, तब वह बहुत जल्‍दी के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट पहुंच गई. मामला अब भी लखनऊ फैमिली कोर्ट में लंबित है.
वत्‍सला ने आगे कहा कि मेरे पति धर्मेंद्र कुमार ने मार्च, 2018 में मुझे तलाक देने के लिए पटना में अर्जी दायर की. आप सबों के माध्‍यम से मैं स्‍पष्‍ट करना चाहती हूं कि आज भी मुझे तलाक नहीं लेना है. मैं भारतीय नारी हूं और विवाह की पवित्रता के साथ दोनों परिवारों की इज्‍जत को समझती हूं. मैं चाहती हूं कि मेरे पति भटके रास्‍ते से लौट आएं. मेरे खिलाफ यह आरोप बिलकुल गलत है कि मैं सिर्फ अंग्रेजी बोलती हूं. मुझे हिंदी बोलना आता है. मैं हाई डिमांडिंग भी नहीं हूं. मैंने कभी तीन लाख का पर्स नहीं मांगा. मुझे पता है कि मेरी शादी एक आईएएस अधिकारी से हुई है. मुझे उनके दायित्‍व का भी पता है. ऐसे में मैं कभी कोई गलत मांग कर ही नहीं सकती.
उन्‍होंने डीएम के परिवार वालों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे पिता विनय सिंह ने शादी में उनके घरवालों की हर मांग पूरी की. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष से मेरे माता-पिता पर अनावश्‍यक दबाव बनाया जाता रहा है. जब कभी मेरे माता-पिता मना करते थे, तो तलाक दे देने की धमकी दी जाती थी. पर, पति की इज्‍जत और रिश्‍ते को बचाने के लिए मैं चुप रहा करती थी. उसके बाद उनके परिवार वालों ने कई तरीकों की नई मांग शुरु कर दी. मेरे पिता ने बोरिंग रोड का एक मकान मेरे नाम गिफ्ट किया था. धर्मेंद्र और उनके परिवार वाले चाहते थे कि यह मकान मैं तुरंत उनके नाम ट्रांसफर कर दूं. जब मैंने थोड़ा वक्त देने को कहा, तो मुझे टॉर्चर किया जाने लगा.

वत्‍सला ने कहा कि मेरे पति किसी न किसी बहाने मुझे अपने साथ नहीं रख रहे थे. मैं हमेशा उनके साथ रहने को तैयार रही हूं और आज भी हूं. शादी के बाद परीक्षा के लिए जब मैं दिल्ली में थी, तब ऐसा वाकया भी हुआ कि दिल्ली आए मेरे पति धर्मेंद्र कुमार ने मुझे मिलने को बहुत दूर किसी वीरान स्थान पर बुलाया. जब मैं वहां गूगल मैप के माध्यम से पहुंची, तो उन्होंने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया किसी तरीके से मैं सुरक्षित वापस आ पाई. पिछले 21 नवंबर को मैं अपने पति के साथ रहने को जमुई गई थी. पर वहां मुझे घर के भीतर नहीं जाने दिया गया. रात तक बाहर मैं जमीन पर मां के साथ बैठी रही. बाद में जिला प्रशासन ने कहा कि छह दिसंबर तक बात करा दी जाएगी. अब मैं बहुत डिप्रेशन में जी रही हूं. ऐसे में, मेरी जिंदगी के साथ कुछ भी हो सकता है और इसके जिम्‍मेवार मेरे पति,उनके घरवाले और श्रद्धा शांडिल्‍यायन होंगी.
अंत में वत्‍सला ने कहा कि मैंने पूरे मामले की शिकायत प्रधानमंत्री, बिहार-यूपी के मुख्‍यमंत्री, बिहार-यूपी के चीफ सेक्रेट्री, केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण मंत्रालय से की है. मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने का प्रयास भी कर रहीं हूं. मेरी शिकायतों की अब तक ठोस जांच नहीं की गई है. मेरे पति अपने प्रभाव से जांच को प्रभावित करते हैं. मेरी मांग है कि मेरी शिकायतों की जांच में उनके बैच के किसी आईएएस-आईपीएस अधिकारी को शामिल न किया जाए. कोर्ट भी जा रही हूं. उन्‍होंने ये भी कहा कि वे आज भी अपने पति के साथ रहना चाहती हैं. फिर से जमुई जाकर प्रयास करेंगी. लेकिन कोई सफलता नहीं मिली और तो उनकी जिंदगी के साथ किसी भी अनहोनी के लिए डीएम धर्मेंद्र कुमार और उनका परिवार जिम्‍मेवार होगा. मेरा पूरा परिवार भी सदमे में है. संवाददाता सम्‍मेलन में वत्‍सला सिंह के पिता विनय सिंह और मां भी मौजूद रहीं.

Post navigation

Previous: ओम प्रकाश राजभर को सबक सिखाने के लिए बीजेपी का बड़ा दाव
Next: गांधी मैदान में ठंड से ठिठुर रहे गरीब लोगों के बीच कंबल लेकर पहुंचे सुपरस्‍टार खेसारीलाल यादव

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.