Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • भाजपा की चुनावी तैयारियों की टोह लेने पहुंचे केशव मौर्य और पंकज सिंह
  • Uncategorised

भाजपा की चुनावी तैयारियों की टोह लेने पहुंचे केशव मौर्य और पंकज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ मंडल की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक गुरुवार को बलिया के टाउन हाल बापू भवन में हुई. इसमे बलिया के अलावा मऊ, आजमगढ़ के सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया.
News Desk 28 September, 2018
KESHAV_MAURYA
लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक में पहुंचे डिप्टी सीएम
बापू भवन टाउन हाल में केशव प्रसाद मौर्य, पंकज सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

बलिया। भारतीय जनता पार्टी के आजमगढ़ मंडल की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक गुरुवार को बलिया के टाउन हाल बापू भवन में हुई. इसमे बलिया के अलावा मऊ, आजमगढ़ के सांसद, विधायक व पार्टी पदाधिकारियों ने भाग लिया. मंच पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का जोरदार स्वागत किया गया. बैठक में लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखकर सभी सीटों पर विजय की रणनीति बनाई गई.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ मंडल के सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा को विजय दिलानी है. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता मन बना चुके है. इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया कि पूर्वांचल के पिछड़ी एवं अनुसूचित जाति जनजाति के मतदाता भाजपा को वोट देने का मन बना चुके हैं. इस बार लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा के पक्ष में जो आंधी चलेगी उसमें विपक्ष के महागठबंधन के परखचे उड़ जाएंगे. सामने कोई टिक नहीं पाएगा.

कहा कि इस चुनाव में इस बार पार्टी के विधायकों एवं पूर्व विधायकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी. इसके लिए हर स्तर पर बैठकें करने की योजना बना ली गई है. बापू भवन में डिप्टी सीएम व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह का सांसद भरत सिंह, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेन्द्र तिवारी, नगर विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, सीयर विधायक धनंजय कन्नौजिया ने बुके भेंटकर स्वागत किया.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व विधायक पंकज सिंह का जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, उपाध्यक्ष अनिल कुमार बर्नवाल, दिनेश्वर सिंह, जयप्रकाश साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रपकाश पाठक, संजय मिश्र, पंकज कुमार पाठक आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया.

स्वागत के दौरान टाउन हाल रोड पर आम आवाजाही बंद कर दी गई थी. टाउन हाल परिसर व आसपास के क्षेत्रों में फोर्स की बड़ी संख्या में तैनाती की गई थी. पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी, विधायक आनंद स्वरूप शुक्ल, जिलाध्यक्ष विनोद दुबे, राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी ने स्वागत किया. बैठक के बाद वे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए.

Tags: बापू भवन भाजपा मऊ लोकसभा

Post navigation

Previous: सीडीओ को बनाया गया इण्टर कॉलेज, नगवा का प्राधिकृत नियंत्रक
Next: आयुष्मान भारत योजना चुनावी वर्ष में वोट लेने का भाजपा का छलावा : नेता प्रतिपक्ष

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.