Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • तोगड़िया बोले : राम के नाम पर खिलवाड़ व जुमलेबाजी करने वालों की पीढ़ियां जिंदा नहीं रहतीं
  • Uncategorised

तोगड़िया बोले : राम के नाम पर खिलवाड़ व जुमलेबाजी करने वालों की पीढ़ियां जिंदा नहीं रहतीं

अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम के नाम पर खिलवाड़ व जुमलेबाजी करने वालों की पीढ़ियां जिंदा नहीं रहतीं. मुलायम सिंह यादव की गोलियों से उस समय नहीं रुका रामभक्त आज भी रुकने को तैयार नहीं.
News Desk 10 August, 2018 1 minute read
Dr_PRAVEEN_BHAI_TOGADIA
कहा- विजयदशमी तक राम मंदिर न बना तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैनर तले राम भक्त देश के हिंदू अयोध्या से लखनऊ कूच करेंगे

हरदोई। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम के नाम पर खिलवाड़ व जुमलेबाजी करने वालों की पीढ़ियां जिंदा नहीं रहतीं. मुलायम सिंह यादव की गोलियों से उस समय नहीं रुका रामभक्त आज भी रुकने को तैयार नहीं. विजयदशमी तक अखिल ब्रह्मांड के नायक का घर यानी राम मंदिर न बना तो अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के बैनर तले राम भक्त देश के हिंदू अयोध्या से लखनऊ कूच करेंगे. अवसर था यूपी के हरदोई जिले में गांधी भवन सभागार में अखंड भारत संकल्प दिवस कार्यक्रम का.

अब करोड़पति का ही बेटा डॉक्टर बनेगा

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कभी भारत में हिंदू समृद्ध व सशक्त हुआ करता था पर आज 19 करोड़ हिंदू समाज बेचारा है. उसे एक तरफ दो वक्त के भरपूर भोजन के लाले हैं तो देश को चलाने वाले फोर लेन व आलीशान माल की प्रशंसा करते नहीं थकते. वर्ष 1975 में डाक्टर बनने के लिए 25 रुपये मासिक व 300 रुपये सालाना फीस जमा होती थी लेकिन अब जो पिता एक करोड़ वार्षिक खर्च करने की हैसियत रखेगा वहीं बेटे-बेटी को डाक्टर बना पाएगा. यानी गरीब का बेटा अब गरीब ही रहेगा. तब पढ़ाई नि:शुल्क होती थी आज पढ़ाई रोजगार बना दी गई है.

12 से 13 अन्नदाता आत्महत्या कर रहे हैं

चार करोड़ शिक्षित बेरोजगार घूम रहे हैं पर रोजगार नहीं हैं. 40 बरस पहले कोई किसान कर्ज में डूबा नहीं था अब देश के किसानों पर 12 लाख करोड़ का कर्ज है. किसान को उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा. धान व गेहूं का प्रति कुंतल 2500 रुपया मिलना चाहिए लेकिन सरकार उसे लागत भी नहीं दे पा रही. नतीजतन देश का किसान आत्महत्या कर रहा है. भारत में अब तक तीन लाख 10 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं तो हर वर्ष 12 से 13 अन्नदाता अपनी इहलीला समाप्त कर रहे हैं.

राम मंदिर में श्री राम सुकून में नहीं रहेंगे

उन्होंने बिना नाम लिए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में यदि 19 करोड़ लोग भूखे सोएंगे तो भी राम को अच्छा नहीं लगेगा और 13000 किसान आत्महत्या करेगा तो भी राम मंदिर में श्री राम सुकून में नहीं रहेंगे. हिंदू परिषद का यही उद्देश्य है कि उसे राम लला का मंदिर भी चाहिए और 19 करोड़ हिंदुओं को भोजन भी. किसानों को उचित मूल्य व शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी भी.

राम मंदिर चाहिए, ट्रिपल तलाक नहीं

उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्ष 1984 में दो सीटों के बाद भाजपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार मांगी जोकि वर्ष 2014 में उन्हें मिल भी गई लेकिन सरकार ने राम मंदिर न देकर देश को ट्रिपल तलाक कानून थमा दिया. देश का हिंदू या तोगड़िया प्रधानमंत्री की हवेली में कमरा या चपरासी का पद नहीं बल्कि अखिल ब्रह्मांड के नायक श्री राम का घर मांग रहा है जो उसे देना होगा. उन्होंने बताया कि इस वर्ष की विजय दशमी तक राम मंदिर के लिए संसद में कानून न बना तो देश का हिंदू, हिेंदू परिषद के बैनर तले लखनऊ से कूच करेगा और मंदिर बनवाकर रहेगा.

लंका दहन को हनुमान नहीं रावण जिम्मेदार

सभागार में बैठे कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से ही प्रश्न पूछते पूछते उन्होंने लंका दहन के लिए हनुमान को नहीं बल्कि रावण को जिम्मेदार ठहराया. कहा कि हनुमान की पूंछ में आग रावण ने लगाई वह सिर्फ बचाव में पूरी लंका में घूमे. जिम्मेदार स्वयं रावण है. इस बात को कहकर भी उन्होंने केंद्र सरकार की ओर कहीं न कहीं इशारा किया और मुस्कराए भी. उनकी इस बात पर पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उत्साहित हो उठे. पत्रकारों के इस प्रश्न पर कि मोदी सरकार के कार्यों से वह कितने संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा कि वह उनका मूल्यांकन नहीं करना चाहते पर इतना जरूर कहेंगे कि चार साल में उन्हें राम मंदिर के लिए कुछ करना चाहिए था.

Tags: यूपी राम हरदोई

Post navigation

Previous: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नहीं होंगे गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि ! तारीख को लेकर भ्रम
Next: नपाध्यक्ष द्वारा अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ से सम्मानित किए गए सेनानी के वंशज

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.