Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • अब यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज-डा. गणेश पाठक
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

अब यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज-डा. गणेश पाठक

काल बैसाखी के प्रचंड होने की तात्कालिक आशंका पर अमर नाथ पीजी कालेज के प्राचार्य, भूगोलविद्          डा. गणेश पाठक की त्वरित रिपोर्ट
General Desk 4 May, 2018 1 minute read
ganesh_pathak

काल बैसाखी के प्रचंड होने की तात्कालिक आशंका पर अमर नाथ पीजी कालेज के प्राचार्य, भूगोलविद् डा. गणेश पाठक की त्वरित रिपोर्ट

बलिया। अब मौसम का मिजाज यों ही अचानक बदलता रहेगा. मौसम में होने वाला यह बदलाव यद्यपि कि प्राकृतिक रूप से भी होता है, किन्तु वर्तमान समय में मौसम में जो अचानक बदलाव आ रहा है और इसका परिणाम इतना घातक हो रहा है कि यह प्राकृतिक आपदा का रूप ग्रहण कर धन- जन की अपार क्षति कर दे रहा है .
प्रश्न यह उठता है कि आजकल मौसम में अचानक परिवर्तन क्यों हो रहा है. इस संदर्भ में तो यही कहा जा सकता है कि यह मानव कृत गतिविधियों की देन है. मानव ने अपनी भोगवादी प्रवृत्ति एवं विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिए पर्यावरण का इस कदर दोहन व शोषण किया है कि प्रर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र असंतुलित हो गया है, और ओजोन परत का क्षरण, ग्रीन हाउस प्रभाव , वन विनाश आदि के चलते वायुमंडल एवं धरातलीय तापमान में निरंतर वृद्धि होती जा रही है. जिसके चलते मौसम एवं जलवायु में भी तेजी से परिवर्तन होने लगा है.
यदि आज कल हो रहे मौसम के परिवर्तन को देखा जाय तो इसमें पूर्वी वायु एवं पश्चिमी विक्षोभ दोनों का हाथ है. विगत कई दिनों से पूर्वी हवा प्रवाहित हो रही है, जो समुद्री भाग की तरफ से आने के कारण नमी युक्त है. दूसरी तरफ इसी दौरान पश्चिमी विक्षोभ के चलते पछुवा हवा भी प्रवाहित होने लगी है. चूंकि इस समय पछुवा हवा शुष्क होती है, किन्तु पूर्वी हवा के नमी युक्त होने के कारण पछुवा हवा भी नमीयुक्त होकर अचानक वर्षा की स्थिति उत्पन्न कर देती है, और तेज आंधी एवं तूफान के साथ वर्षा भी हो जाती है.
उपर्युक्त दशाएं स्थानीय संयंत्र पर ही विशेष रूप से उत्पन्न होती हैं. इस समय में पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में निम्न वायुदाब का क्षेत्र स्थापित हो जाता है, और हवा का यह गुण होता है कि वह उच्च वायुदाब से निम्न वायुदाब क्षेत्र की तरफ प्रवाहित होता है. ऐसी स्थिति में पूरे उत्तर भारत में स्थानीय स्तर पर जगह जगह चक्रवात की स्थिति उत्पन्न होती रहती है. जो आंधी तूफान के रूप में भयंकर रूप धारण कर वर्षा और ओला भी प्रदान करती है. जिससे धन जन की भी हानि होती है.
आज और कल के मौसम के सम्बन्ध में यह कहा जा सकता है कि आज जैसा कि देखने में आ रहा है पूर्वी हवा का प्रवाह धीरे धीरे कम हो रहा है. इस स्थिति में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बढ़ जायेगी, और यदि ऐसा हुआ तो निश्चित ही चक्रवात उत्पन्न होगा और आंधी तुफान के साथ वर्षा भी होगी, जैसा कि मौसम विभाग चेतावनी भी दे चुका है.
इस समय एक विशेष मौसमी दशा भी उत्पन्न होती है, जिसे “काल बैसाखी” कहा जाता है. चूंकि यह बैसाख का महिना है और इस समय बंगाल की खाड़ी से जो चक्रवाती तुफान उत्पन्न होता है, वह अत्यन्त भयंकर होता है. उसमें उत्पन्न होने वाले बादल काले काले भयंकर रूप धारण कर तेज तुफान के साथ भयंकर तबाही मचाता है, जिसमें अपार धन जन की क्षति होती है, इसी लिए इसे “काल बैसाखी” अर्थात बैसाख महीने का काल कहा जाता है. बलिया सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी इस काल बैसाखी का प्रभाव देखने को मिलता है. इसी आधार पर उत्तर भारत में भी ऐसे तुफानों को ” काल बैसाखी” कहा जाता है. विगत तीन चार दिनों से मौसम की जो प्रवृतियां दिखाई दे रही हैं उनको देखते हुए यह आकलन लगाया जा सकता है कि आज या कल तक बलिया सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी ‘काल बैसाखी’ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. जो भयंकर भी हो सकती है. अत: मौसम के दुष्प्रभाव से बचने हेतु विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. मौसम विभाग द्वारा दी गई चेतावनी एवं प्रशासन द्वारा दी गयी चेतावनी तथा उपायों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है .
हां एक बात अवश्य है कि ऐसे आपदा के आने पर घबराना नहीं चाहिए, बल्कि बचाव का रास्ता अपनाना चाहिए, और जहां तक सम्भव हो आंधी तूफान के समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए. वाहन भी नहीं चलाना चाहिए।

Tags: मौसम का मिजाज

Post navigation

Previous: बारातियों व सामान से भरी पिकप वैन पलटी, पांच घायल
Next: मंत्री ने गेहूं क्रय केंद्र पर की औचक छापेमारी, विपणन निरीक्षक को सस्पेंड करने के लिए आदेश

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.