Skip to content
23 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मंत्री ने गेहूं क्रय केंद्र पर की औचक छापेमारी, विपणन निरीक्षक को सस्पेंड करने के लिए आदेश
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

मंत्री ने गेहूं क्रय केंद्र पर की औचक छापेमारी, विपणन निरीक्षक को सस्पेंड करने के लिए आदेश

किसानों की परेशानी नहीं होगी स्वीकार, दोषी नपेंगे
General Desk 4 May, 2018 1 minute read

किसानों की परेशानी नहीं होगी स्वीकार, दोषी नपेंगे

बलिया। प्रदेश के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने शुक्रवार को जिले के दो क्रय केंद्र पर औचक छापेमारी की. दोनों जगह एक से बढ़कर एक कमियां पाई गई. किसानों से पल्लेदारी के नाम पर ज्यादा वसूली करने पर मंत्री ने विपणन निरीक्षक को निलंबित करने के आदेश दिए. मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि किसानों की परेशानी किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी. ऐसा करने वाले अधिकारी कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी.

शुक्रवार को राज्यमंत्री श्री तिवारी मंडी स्थित क्रय केंद्र पर अचानक पहुंच गए. इससे वहां हड़कंप मच गया. मंत्री जब खरीद के सम्बंध में बारीकी से पूछताछ करने लगे तो कई कमियां खुद-ब-खुद सामने आ गई. वहां नंबर लगाने वाले बाबू की शिकायत किसानों ने की. मंत्री जब उस बाबू को खोजने लगे तो बताया गया कि वह आज आए ही नहीं है. मंत्री ने अवकाश का आवेदन पत्र मांगा तो विपणन निरीक्षक वह भी नहीं दिखा पाए. इस पर मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय गेहूं खरीद के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय है. ऐसे में जिम्मेदार लिपिक का बिना बताए गायब हो जाना गंभीर मामला है. उन्होंने उस लिपिक से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए. क्रय केंद्र पर किस तिथि को किस किसान को टोकन दिया गया, इस संबंध में सही सटीक जानकारी मेंटेन नहीं की गई थी. किसानों ने यह भी शिकायत किया कि नंबर लगने के बाद भी बार-बार दौड़ाया जाता है.

किसानों को फोन किया तो खुली पोल

मंडी स्थित क्रय केंद्र के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने जब किसानों को फोन लगाया तो करीब सभी किसानों ने बताया कि पल्लेदारी के नाम पर बीस रुपया लिया जा रहा है. जबकि सरकार की ओर से दस रुपये ही लेने के निर्देश दिए गए है. इस पर मंत्री ने सवाल किया कि अन्नदाताओं से इस प्रकार लूट कैसे हो रही है. मौके पर मौजूद डिप्टी आरएमओ को भी कटघरे में खड़ा करते हुए खरीद की स्थिति पर फटकार लगाई. उन्होंने कई बोरे को तौल कराकर देखा. वहां भी यह पाया गया कि ना तो तिथिवार नंबर लगाए गए थे और ना ही प्रथम आवत प्रथम पावत के आधार पर खरीद की गई थी. किसानों ने भी गेहूं बेचने के लिए क्रय केंद्र पर कई बार अनावश्यक दौड़ाने की शिकायत मंत्री से की.

छोटे किसानों को नजरअंदाज करने की मिली शिकायत

भगवानपुर क्रय केंद्र पर मंत्री पहुँचे तो वहां भी ढेर सारी कमियां मिल गई. स्थानीय किसानों ने तो क्रय केंद्र प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां छोटे किसानों का गेहूं लेने से साफ इनकार कर दिया जा रहा है. मंत्री ने इस स्थिति पर कड़ा असंतोष जताया. प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ बद्रीनाथ व अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल को सख्त रुख अख्तियार कर लेने का निर्देश दिया.

इससे पहले क्यों नहीं पकड़ी कमियां

गेहूं खरीद की ऐसी स्थिति पर राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने खरीद के नोडल अधिकारी डिप्टी आरएमओ से सवाल करते हुए कहा कि विगत एक महीने से शुरू हुई खरीद में अभी भी इतनी कमियां आखिर क्यों मिल रही हैं. इसकी मॉनिटरिंग कैसे हो रही है. इससे पहले अगर निरीक्षण हुए तो यह सब कमियां क्यों नहीं पाई गई. डिप्टी आरएमओ के पास इन सब सवालों का सही सटीक जवाब नहीं था. निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह, अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंघल साथ रहे.

Tags: मंत्री उपेंद्र तिवारी

Post navigation

Previous: अब यों ही बदलता रहेगा मौसम का मिजाज-डा. गणेश पाठक
Next: रात में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने को लेकर बवाल और सुबह मारपीट,आठ घायल

ये भी पढ़ें

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

You may have missed

Bansdih Flood 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम

General Desk 22 October, 2026
Tehsildaar Katan Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

General Desk 22 October, 2026
FRAUD
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

General Desk 22 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.