Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • रेल राज्यमंत्री की घोषणाएं टांय-टांय फिस्स, न रुकी ट्रेनें, न खुला डाकखाना
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

रेल राज्यमंत्री की घोषणाएं टांय-टांय फिस्स, न रुकी ट्रेनें, न खुला डाकखाना

31 मई तक ठहराव नहीं शुरू होने पर दी रेल चक्का जाम की चेतावनी
General Desk 2 May, 2018 1 minute read

बैरिया के विकास के लिए घातक साबित हो रहे हैं जनप्रतिनिधि के आचरण

धरना देकर किया लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग

31 मई तक ठहराव शुरू न होने पर दी रेल चक्का जाम की चेतावनी

मझौवां/ सुरेमनपुर(बलिया)। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को इंटक जिलाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन किया गया. धरना सभा में सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग करते हुए सर्वदलीय वक्ताओं ने विगत तीन मार्च को बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह के होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आये रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा की ट्रेनों की ठहराव को लेकर की गई घोषणा का खूब मजाक उड़ाया. इंटक नेता विनोद सिंह ने कहा कि यह सरकार सिर्फ घोषणा कर रही है, धरातल पर कुछ भी नही. उसमें भी बलिया के पूर्वी इलाके की उपेक्षा यहा के भाजपा जनप्रतिनिधियों के वजह से ही होना बताया. कहा कि यहां के जनप्रतिनिधि बालू और शराब के दायरे से ऊपर उठ ही नही पा रहे हैं. विकास क्या खाक करायेंगे.यह पूरा द्वाबा समझ रहा है.
ज्ञात रहे कि विगत तीन मार्च की सभा मे रेल राज्य मंत्री ने लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन को 15 दिन के अन्दर और कुछ समय बाद गोदिया एक्सप्रेस के भी रुकने की घोषणा की थी, गांवों को वाई फाई से जोड़ने और पोस्ट आफिस खोलने की भी घोषणा की. न तो काम हुआ न कोई कवायद ही शुरू हुई. लोग इंतजार करते रहे और किसी ट्रेन का ठहराव नही हुआ. जनाक्रोश बढ़ने लगा है. जिसका नजारा सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर में सर्वदलीय धरना-प्रदर्शन में देखने को मिला. अब तक खामोश बैठे लोग भाजपा सरकार व इलाके के जनप्रतिनिधियों को खुलकर कठघरे में खड़ा किए. विरोध के स्वर इतना मुखरित हुए कि अभी हाल ही में बैरिया विधान सभा का एक भी गांव मुख्यमंत्री समग्र विकास गांव चयनित न होना तथा पहले से लिस्ट मे शामिल गांव को सूची से बाहर कर देना जनप्रतिनिधि द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों से गाली गलौच व दुर्व्यवहार का परिणाम बताया. सार्वजनिक रूप से धरना के दौरान कहा गया कि द्वाबा का विकास अवरुद्ध होने का सबसे बड़ा कारण यहां के जनप्रतिनिधि ही हैं.

पूर्व जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता लालू यादव ने कहा कि सपा सरकार में स्वीकृत योजनाओं व धन का ही ठीक से उपयोग हो जाय तो भी विधान सभा क्षेत्र का काफी विकास हो जाएगा. इनके पास घोषणा व लम्बी लम्बी बातें हैं. कोई योजना ही कहाँ है. तंज करते हुए कहा कि तीन मार्च के होली मिलन समारोह के बाद फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सप व अखबारों में मोटे-मोटे मे आया सौगातों की बरसात. लोग कहते फिरे कि ट्रेनों के ठहराव व डाकघरों के खुल जाने तथा गांवों के वाई फाई से जुड जाने से बैरिया विधान सभा क्षेत्र के लोगों के रोज लाखो रूपए बचेगे. लेकिन समय आने पर सब टांय टांय फिस्स हो गया. असलियत सामने आ गई.

रेल राज्य मंत्री जी घोषणा किये है कि नहीं मुझे नहीं मालूम. मेरी जानकारी में सुरेमनपुर में किसी ट्रेन को रोकने की प्रक्रिया नहीं चल रही है. किसी ट्रेन के ठहराव की प्रक्रिया की अधिकतम समय सीमा दो से तीन सप्ताह का होता है. हमारे यहां गोरखपुर मण्डल रेल प्रबन्धक के यहां से आदेश आ जाता है. लेकिन ऐसी कोई सूचना नही है.
एसके झा डीआरएम वाराणसी

लगभग पांच घण्टे धरना पर बैठने के बाद रेलवे के यातायात निरीक्षक अनिल कुमार यादव, स्टेशन अधीक्षक एपी मिश्र को ज्ञापन सौंपा गया. जिसमे 31 मई तक ट्रेन का ठहराव शुरू कर देने की मांग की गई है. अन्यथा की स्तिथि में ठहराव शुरू न होने पर बड़े स्तर पर पूरे द्वाबा से चलावा कर सर्वदलीय ढंग से रेल का चक्का जाम करने की चेतावनी दी गयी है. इस अवसर पर श्रीनाथ सिंह चौहान, प्रभात सिंह, जयराम सिंह, नितेश सिंह, लालू यादव, राहुल सिंह, अशोक सिंह आदि रहे. जबकि व्यापक पैमाने पर आरपीएफ व पुलिस बल उपस्थित रहा. जिसमे क्षेत्राधिकारी बैरिया उमेश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर शत्रुधन द्विवेदी, एसएचओ बैरिया गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक शशिकांत राय, रवीन्द्र पाण्डेय, विजयप्रताप सिंह, योगेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र दुबे आदि उपस्थित रहे.

Tags: रेल चक्का जाम की चेतावनी सुरेमनपुर

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनी फरियाद
Next: अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो घायल, गम्भीर

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.