Skip to content
31 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • शिक्षा शेरनी का दूध है, ग्रहण करें और पाएं तहजीब, ताकत और सम्मान-ओमप्रकाश
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

शिक्षा शेरनी का दूध है, ग्रहण करें और पाएं तहजीब, ताकत और सम्मान-ओमप्रकाश

"बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ" अभियान के तहत 21 मेधावी छात्राएँ सम्मानित की गई
General Desk 7 April, 2018 1 minute read

बाबा शोक हरण नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित चैत्र महोत्सव व “बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ” अभियान के तहत 21 मेधावी छात्राएँ सम्मानित की गई

सुखपुरा(बलिया)। बेरुआरबारी ब्लाक के आदर्श नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास आयोजित चैत्र महोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मन्त्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शिक्षा शेरनी के दूध के समान है . जिसको ग्रहण करने से इंसान को जीवन में तहजीब, ताकत और सम्मान मिलता है, तथा वह व्यक्ति हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने का काम करता है.

उक्त बातें स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के असेगा किसान सेवा केन्द्र के समीप बाबा शोक हरण नाथ सेवा समिति द्वारा आयोजित चैत्र महोत्सव के अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ” अभियान के तहत शिक्षा क्षेत्र बेरुआरबारी के जूनियर हाईस्कूलों के 21 टापर छात्रओं के सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा. बोले कि बेटियां अपने व्यवहार व संस्कार से दो घर को संवारने का काम करती हैं. पहला अपने पिता के घर तथा दूसरा अपने पति के घर को अच्छे संस्कार व शिक्षा के बदौलत सजाने व संवारने का काम करती हैं. इसलिए हर हाल में हर माता पिता बेटों के साथ बेटियों को भी अच्छी शिक्षा व संस्कार दें, तभी जाकर हमारा गांव जिला प्रदेश व देश तरक़्क़ी करेगा. कहा कि जो अपने बच्चों को विद्यालय में नहीं भेजेगा उस अभिभावक को मैं जेल भेजने का काम करूंगा. कहा कि जन्म के बाद से ही लड़कियों को कई तरह के भेदभाव से गुजरना पड़ता है, जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, खान-पान, अधिकार आदि दूसरी जरुरतें हैं जो लड़कियों को भी प्राप्त होनी चाहिये. महिलाओं को सशक्त बनाने और जन्म से ही अधिकार देने के लिये सरकार ने इस योजना की शुरुआत की. महिलाओं के सशक्तिकरण से सभी जगह प्रगति होगी. खासतौर से परिवार और समाज में.

समारोह में विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि आज परिषदीय विद्यालय के मेधावी बालिकाओं को प्रोत्साहन देकर समिति ने परिषदीय विद्यालयों का मान बढाया है. कहा कि जीवन में छोटी सी प्रेरणा बड़ा मुकाम पाने का कारण बन जाती है. उन्होने कार्यक्रम के माध्यम से ही जनता एवं अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चे को हर हाल में स्कूल भेंजे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई. तथा समिति द्वारा शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के सभी परिषदीय जूनियर हाई स्कूल के सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली 21 बालिकाओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने प्रोत्साहन राशि का चेक, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राघवेन्द्र प्रताप सिंह समारोह के अतिथियों का स्वागत करते हुए “बेटी बचाओ- बेटी पढाओ” अभियान को धरातल पर लाने के लिए समिति के प्रयासों पर प्रकाश डाला. सांस्कृतिक कार्यक्रम में अरविंद अभियंता और स्वामी नाथ व्यास ने चैता विधा में अपने सुरों के जलवे में दर्शकों को पूरी रात बांधे रखा. कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कान्त राय, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर, आनंद मिश्र, पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह, रेवती नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री संजय दुबे, पुनीत पाठक, सौरभ सिंह, वीरबहादुर सिंह, राहुल सिंह, राजेश सिंह, शक्ति सिंह, आनंद सिंह पिंटू, मुश्ताक अहमद, सुधीर तिवारी, द्वारिका दुबे, आदि मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्र सिंह मुन्ना ने किया. भसपा के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह व समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया.

Tags: बेरुआरबारी मेधावी छात्राएँ सम्मानित सुखपुरा

Post navigation

Previous: हाई टेंशन तार टूट कर खेत में गिरा, दो बीघा गेंहू की पक कर तैयार फसल जल कर राख
Next: लखनापार में होने वाले यज्ञ की तैयारियां पूर्ण, रविवार को कलश यात्रा

ये भी पढ़ें

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

You may have missed

kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih Ashiyana 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

General Desk 30 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.