Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • हम शिक्षा में वह अवसर पैदा करें जो देश के निर्माण में सहायक हो- प्रो. पराशर
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

हम शिक्षा में वह अवसर पैदा करें जो देश के निर्माण में सहायक हो- प्रो. पराशर

राष्ट्रीय एवं शिक्षा चुनौतियां एवं अवसर विषयक संगोष्ठी
General Desk 27 February, 2018 1 minute read
reoti_2.jpg

राष्ट्रीय एवं शिक्षा चुनौतियां एवं अवसर विषयक संगोष्ठी

रेवती (बलिया)। गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के शिक्षा संकाय प्रांगण में राष्ट्रीय एवं शिक्षा चुनौतियां एवं अवसर नामक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रथम दिन का शुभारंभ नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति तथा मुख्य अतिथि प्रो. गौरी शंकर पराशर ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अपने सम्बोधन में बोले कि जीवन में वही व्यक्ति काम आता है, जिसे आप नहीं जानते. यही सच्ची राष्ट्रीयता है.

हम जो देते हैं हमें वही वापस मिलता है. ज्ञान आपको विनम्रता देता है. हम शिक्षा में वह अवसर पैदा करें जो देश के निर्माण में सहायक हो. अनेकता में एकता भारतीयता की पहचान है. यह ज्ञान की सदी है. हमें अपने अंदर के हम के त्याग सी सर्वस्व की प्राप्ति संभव है.

उन्होंने कहा कि शिक्षा को संस्कार से जोड़ना अति आवश्यक है. जिसकी कमियां देखने को मिल रही है. जैसे अभी हाल ही में आठवीं कक्षा का छात्र विद्यालय से छुट्टी पाने के लिए अपने ही सहपाठी की हत्या कर दिया था. ऐसी घटनाओं से हमें सबक लेना चाहिए.

चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के कुलपति प्रो. योगेंद्र सिंह ने बलिया की साहित्यिक राजनीतिक एवं क्रांति की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया की मिट्टी चंदन स्वरूप है. जब-जब देश तथा संस्कृति या साहित्य को आवश्यकता पड़ी बलिया का अहम योगदान रहा. बलिया ने मंगल पाण्डेय, चित्तू पाण्डेय, 1974 में जयप्रकाश नारायण, हजारी प्रसाद द्विवेदी तथा शोषित,गरीब,मजलूमों के मसीहा के रूप में चंद्रशेखर को दिया.

कहा कि देश आजाद हुआ तब देश में मात्र 20 विश्व विश्वविद्यालय थे. लेकिन आज 750 से अधिक विश्वविद्यालय हैं. बावजूद इसके शिक्षा का क्षरण हो रहा है.जरूरत है शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को जोड़ने की.

 

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एजुकेशन फैकल्टी के डीन डॉ एके पाण्डेय ने कहा कि राज्य सर्वे वसु नाम को चरितार्थ करते हुए डॉ बाबा सहित देश की तमाम विभूतियों ने प्रलोभन से विरक्त रहते हुए देश की सेवा की है. लेकिन आज इसका क्षरण हो रहा है. जो चिन्ता का विषय है.

एसएस पीजी कॉलेज शाहजहांपुर की एसोसिएट प्रो०रत्ना गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र एक संकल्पना है. यह एक विचार है. राष्ट्रीयता ही राष्ट्रभक्ति है. प्रेम एवं श्रद्धा के मिलन से भक्ति की उत्पत्ति होती है. जहां राष्ट्रभक्ति है वहां राष्ट्रहित और जहां राष्ट्रहित होगा वहां कल्याण होगा, और जहां कल्याण होगा वहां धर्म होगा. राष्ट्रीयता के मार्ग में धार्मिकता व जातीयता बाधाएं हैं, और इन से पार पाने के लिए शिक्षा को संस्कार तथा वेदों से जोड़ना होगा.

इससे पूर्व प्रबंधक अशोक कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि सहित अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण करने के साथ ही अंगवस्त्रम, बुके तथा स्मृति चिन्ह देकर किया. कार्यक्रम की शुरुआत बीएड के छात्र पवन तिवारी ने शांति पाठ, शिखा एवं ज्योति पाण्डेय ने सरस्वती वंदना से ‘कोटि कोटि वंदन है अभिनंदन’ शिव छात्राओं ने दिव्या ममता गुलनार द्वारा कुल गीत प्रस्तुत किया गया.

मुख्य अतिथि ने कुलगीत का विमोचन किया इस अवसर पर प्राचार्य डॉक्टर साधना श्रीवास्तव, उमाशंकर मिश्र, रविंद्र सिंह, राकेश वर्मा, अजीत कुमार श्रीवास्तव, संतोष सिंह आदि रहे. अध्यक्षता प्रोफेसर गौरी शंकर पाराशर एवं संचालन मधुलिका यादव ने किया. शिक्षा संकाय प्रमुख संतोष यादव ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया.

Tags: रेवती संगोष्ठी

Post navigation

Previous: सर्पदंश से विवाहिता की मौत
Next: निकट भविष्य में बैरिया नपं के जल निकासी समस्या का होगा समाधान

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.