Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • उजाड़ा जिस गंगा माँ ने आशियाना, उसी के तट पर बना लिया ठिकाना
  • जिला जवार

उजाड़ा जिस गंगा माँ ने आशियाना, उसी के तट पर बना लिया ठिकाना

न कोई उम्‍मीद, न समाज से भी कोई अपेक्षा, अपनी दुनिया में है खुश
General Desk 18 January, 2018 1 minute read

गंगा तट पर मांद नुमा अपनी दुनिया में है खुश

मझौवां(बलिया)। ना घर है न ठिकाना, यूं ही चलते जाना है. गायक किशोर दा के गीत की यह पंक्ति चौबे छपरा में नदी तट माद नुमा जगह पर सोने वाले ए‍क युवक पर सटीक बैठ रहा है. उस युवक के पास न घर है, न कोई ठिकाना है, उसकी मनोदशा भी कुछ ठीक नहीं है, फिर भी वह उसी गंगा के तट पर हर दिन अपनी हर रात गुजारता है.

जी हां यह अजीब दास्‍तां सदर तहसील में बेलहरी ब्‍लाक अन्तर्गत गंगापुर के पुरवा चौबे छपरा के रमेश कुमार पाठक का है. उम्र लगभग-36 है. जो चौबे छपरा गंगा नदी के किनारे गंगा घाट पर ही, तब से अपना दिन काट रहा है, जब से गंगा नदी ने उसके पैतृक मकान को अपने आगोश में ले लिया. आसपास के लोग बताते हैं कि वर्ष 2013 में उसका पैतृक मकान गंगा की लहरों के भेंट चढ़ गया. तब से उसकी मानसिक स्थिति ही खराब हो गई. वह न तो ज्‍यादा बोलता है, न ही किसी की ज्‍यादा सुनता ही है.

स्‍वभाव से शांत, उसे जहां भी जो कुछ मिल जाए, ले लेता है. शाम को पुन: नदी तट पर घरौंदेनुमा अपने उसी ठिकाने पर जाकर सो जाता है. उसकी यह दिनचर्या देखने वाले भी दंग रह जाते हैं. उसके सोने का वह स्‍थान भी ऐसा है जैसे में जंगली जानवर अपना मांद बनाकर उसमें गुजारा करते हैं. इस युवक को न तो सरकार से कोई शिकायत है, न समाज से कोई अपेक्षा. वह अपनी दुनिया में मगन रहता है. उसके पिता लक्ष्‍मण पाठक और माता अब इस दुनिया में नहीं हैं. इंसानियत के दम पर जिंदा इस युवक तक सरकारी करिंदों की भी निगाहें नहीं पहुंच पाती.

गुरूवार को इस युवक के बदहाल जिंदगी की सूचना जब बैरिया तहसील के उप जिलाधिकारी राधेश्‍याम पाठक को मिली तो उन्‍होंने बैरिया के कानूनगो को वहां भेजा. उक्‍त युवक के बदहाल जिंदगी की पड़ताल करवाई. जहां तहसील कर्मियों ने मानवता के नाम पर उसे कंबल आदि भेंट किया. इस दौरान भी वह न तो खुश हुआ, न दुखी. वैसे जहां वह युवक सोता है, वह एरिया सदर तहसील में पड़ जाता है. उसकी मनोदशा देख ऐसा प्रतीत होता है, मानो वह किसी बड़े सदमे का शिकार हुआ है.

इस बात को लेकर सभी लोग हमेशा मंथन करते रहे हैं कि आखिर इस युवक को गंगा से इतना लगाव क्‍यों है? समाजिक सुख-सुविधा और सरकारी की तमाम योजनाओं को दरकिनार कर यह युवक गंगा के तट पर ही अपना दिन काट रहा है. आस-पास के लोग उसे लाख समझा दें, वह नदी घाट से आना नाता नहीं तोड़ रहा. उसकी मानसिक दशा अब कुछ ठीक नहीं है, किंतु गंगा से उसके इस लागाव की चर्चा पूरे क्षेत्र में है.

Tags: मझौंवा

Post navigation

Previous: लोक नायक के गांव की महिला प्रधान शिक्षा में सुधार को एक नई पहल
Next: बलिया में रेलवे ट्रैक पर चढ़ा सीमेंट लदा ट्रक, ट्रैक क्षतिग्रस्त

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.