शौचालय निर्माण पूरा होते ही मिलेगा अनुदान का चेक

सिकन्दरपुर(बलिया)। विकास खंड नवानगर के ग्राम पंचायत चकपुरुषोत्तम में गुरुवार को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बना चुके लाभार्थियों को सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेंद्र यादव द्वारा 12हजार रूपए का चेक दिया गया. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति शौचालय मानक के अनुसार बना लेगा, उसको सरकार द्वारा अनुदान तुरंत चेक के माध्यम से दे दिया जाएगा. इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार वर्मा, खंड प्रेरक अभिषेक सिंह उपस्थित रहे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE