Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • छात्रसंघ चुनाव: हंगामा के बीच विजेता उम्मीदवारों को दिलाया गया शपथ 
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

छात्रसंघ चुनाव: हंगामा के बीच विजेता उम्मीदवारों को दिलाया गया शपथ 

प्रिन्स कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवम सोनी को एक मत के अंतर हराया
General Desk 30 December, 2017 1 minute read

श्री बजरंग पीजी कालेज दादर छात्र संघ चुनाव

प्रिन्स कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वन्दी शिवम सोनी को एक मत के अंतर हराया

प्रत्याशी समर्थकों ने काटा बवाल, पुलिस ने भांजी लाठी, छोड़े आंसू गैस के गोले

डीएम, एसपी पहुंचे सिकंदरपुर

 

सिकंदरपुर(बलिया)। श्री बजरंग पीजी कालेज दादर आश्रम सिकन्दरपुर में शनिवार को पांच पदों के लिए हुआ छात्रसंघ चुनाव  भारी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ. मतगणना के बाद विद्यालय गेट पर हार से बौखलाए कुछ प्रत्याशी समर्थकों ने जमकर ईट पत्थर चलाए.  पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ते हुए हल्के बल का प्रयोग किया.  पुलिस ने एतिहातन कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया वहीं दर्जन भर मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई हैंं. उपद्रवियों को दूर तक खदेड़ कर स्थिति को नियन्त्रित तत्परता से कर लिया.लेकिन बाहर से पत्थरबाजी जारी रही. जीते हुए प्रत्याशियों को तत्काल शपथ ग्रहण करा कर पुलिस की गाड़ी से तुरंत उनके घर भेज दिया गया.

इस चुनाव मे  कुल 1758 छात्रों के सापेक्ष 1130 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया. सुबह से ही कालेज प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना था. खुद उपजिलाधिकारी राजेश यादव व क्षेत्राधिकारी टीएन दुबे पूरे चुनाव के दौरान पैनी नजर गड़ाये रहे. वही सीडीओ सन्तोष कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह भी चुनाव के दौरान कालेज पर पहुँच जायजा लिए और आवश्यक दिशा निर्देश देकर वापस चले गए.

कालेज में छात्रसंघ चुनाव में पांच पदों के लिए कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस कुमार यादव को 316 अजित कुमार वर्मा को 66  व आदर्श प्रताप को 186, प्रभात कुमार यादव को 233, एवं शिवम सोनी 315 मत मिले. जिसमे प्रिन्स कुमार यादव ने शिवम सोनी को एक मतो के अंतर से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया. महामंत्री पद में अंजनी यादव को 291,  घनश्याम को 426, कुन्दन कुमार वर्मा को 369 तथा रणजीत को मात्र 23 मत प्राप्त हुए. जिसमे घनश्याम ने कुन्दन कुमार को 57 मतों के अन्तर से पराजित कर महामंत्री पद पर कब्जा कर लिया. उपाध्यक्ष पद के लिए निर्भय यादव को 530 व शिवम कुमार राय को 576 मत प्राप्त हुए. जिसमें शिवम कुमार राय को 46 मतो से विजयी घोषित किया गया. पुस्तकालय पद के लिए हुये मतदान में धर्मेन्द्र को 754 मत तथा सदरे आलम अंसारी को 352 मत प्राप्त हुए. धर्मेन्द्र को 402 मतों से विजयी घोषित किया गया. अध्यक्ष पद में 14, महामंत्री पद में 21, तथा उपाध्यक्ष में 24 तथा पुस्तकालय पद में 24 मत अवैध पाए गए.  कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए केवल एक नामांकन दाखिल होने के चलते इमरान अहमद को निर्विरोध निर्वाचित पहले ही घोषित किया गया. मतदान सुबह 8 बजे से 2 बजे तक चला. मतगणना 3 बजे से प्रारंभ हुई. छात्रसंघ पदाधिकारियों के निर्वाचित घोषित होते ही विद्यालय के प्राचार्य डॉ शिवबहादुर सिंह ने शपथ ग्रहण कराते हुए विद्यालय के सफल संचालन में चुने हुए छात्र नेताओं से योगदान की अपेक्षा की.  चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह, उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी त्रयंबक नाथ दुबे, सिकंदरपुर थानाध्यक्ष अनिल चन्द्र तिवारी, माल्दा चौकी इंचार्ज विजय प्रताप मौर्य, अतुल राय, संजय द्विवेदी सहित सुखपुरा, खेजुरी, पकड़ी, नगरा, मनियर, चितबड़ागांव, थानों की पुलिस सहित 20 एसआई, 8 महिला कांस्टेबल, लगभग 2 सेक्शन पीएसी, फायर ब्रिगेड मौजूद रहा. सभी विजयी प्रत्याशियों को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में उनके घरों तक पहुंचाया.

Tags: श्री बजरंग पीजी कालेज दादर सिकन्दरपुर

Post navigation

Previous: पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजनान्तर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Next: विधायक ने लाभार्थियों में वितरित किया प्रधानमंत्री आवास का स्वीकृति पत्र

ये भी पढ़ें

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.