Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • पीस कमेटी की बैठक में शांति व सौहार्द्र बनाने पर हुई चर्चा
  • जिला जवार

पीस कमेटी की बैठक में शांति व सौहार्द्र बनाने पर हुई चर्चा

गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शांति व सौहार्द्र स्थापित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार ने स्थानीय पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. 
General Desk 12 October, 2017 1 minute read
Ratsar_bawal-five

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद शांति व सौहार्द्र स्थापित करने के लिए जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम व एसपी अनिल कुमार ने स्थानीय पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की. जिलाधिकारी ने कहा कि कस्बे में शांति व्यवस्था बनाने के लिए हम सब मिलकर प्रयासरत रहें. किसी अफवाहों पर ध्यान देने की अपील सबसे करें. किसी भी दशा में कस्बे का सौहार्द्र बना रहे.

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह घटना अत्यंत ही निन्दनीय है. इसमें जिन उपद्रवी तत्वों ने तोड़फोड़ व आगजनी की है, वीडियो क्लीप या फोटो के सहयोग से उनमें अधिकांश की गिरफ्तारी की जा चुकी है. अभी भी दबिश दी जा रही हैं. ऐसे अराजक तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा. इस निन्दनीय घटना के पीछे जो दोषी पाये जाएंगे उनके घरों की कुर्की भी होगी. इस घटना से रतसर कस्बे के साथ पूरे जनपद की क्षवि व सौहार्द्र खराब हुआ है. ऐसे में उपद्रवियों को इस कदर सबक सिखाया जाएगा, जिससे उनके परिवार वाले व माता-पिता भी शर्मिदगी महसूस करेंगे. जिलाधिकारी ने एक बार फिर साफ किया कि इस तरह उपद्रव करने वालों पर गैंगेस्टर व एनएसए कानून के तहत कार्रवाई होगी. जिलाधिकारी ने पीस कमेटी के समस्त सदस्यों से कहा कि अब कस्बे में पूरी तरह शांति है. कुछ दुकानदार किसी डर या भय से दुकान नही खोल रहे हैं, ऐसे लोगों के मन से भय निकालने में सहयोग करें.

ज्ञात रहे कि रतसर कस्बे में 10 अक्टूबर को रात करीब 8 बजे अरविंद राजभर अपनी मां को डाॅक्टर से दिखाकर घर वापस आ रहा था, तभी पंचायत भवन के पास रानू उर्फ इफ्तेखार खां पुत्र नन्हे खां की बाईक से टक्कर हो गयी. इसमें अरविंद राजभर को चोट आ गयी थी. इसके बाद हुए विवाद को शांत करा दिया गया था. अरविंद के पिता लक्ष्मण राजभर की तहरीर पर गड़वार थाने में मुकदमा पंजीकृत कर नामजद रानू उर्फ इफ्तेखार खां को गिरफ्तार किया गया.

 

घटना साम्प्रदायिक नहीं है : जिलाधिकारी
जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम ने स्पष्ट किया है कि गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर कस्बे की घटना साम्प्रदायिक नहीं बल्कि दो पक्षों का विवाद है. राजभर समाज व मुस्लिम परिवार के बीच का विवाद था. जिसे शांत करा दिया गया है. इस घटना से किसी अन्य हिन्दू वर्ग का कोई सम्बन्ध नहीं है, और न ही यह घटना किसी योजनाबद्ध तरीके से की गयी है.
घटना की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
जिला मजिस्ट्रेट ने रतसर कस्बे में हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिये हैं. इस जांच की जिम्मेदारी उप जिला मजिस्ट्रेट सदर निखिल टीकाराम फुंडे को दी गयी है. जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जांच के दौरान दुकानदारों से पूछताछ की कार्रवाई करते हुए कस्बे में किसकी कितनी क्षति हुई हैं, इसका भी आकलन करेंगे. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये हैं कि आगजनी में जिन दुकानों की क्षति हुई है, उस दुकान का श्रम कानून में पंजीकरण के कागज व बीमा सम्बन्धी कागजात लेकर बीमा कम्पनी द्वारा राहत दिलाने का प्रयास होगा.
सोशल मीडिया पर गहरी नजर

 रतसर कस्बे में हुए विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर कोई अफवाह न फैलाये, इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन सतर्क है. फेसबुक, व्हाट्सअप व ट्वीटर के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों कई पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज किया गया है. ऐसे लोगों से भी प्रशासन सख्ती से निपटेगा. उन्होंने सबसे विशेषकर युवाओं से अपील की है कि फेसबुक, व्हाट्सअप या ट्वीटर आदि पर कोई भी भड़काऊ संदेश न डालें. 

थानाध्यक्ष की भूमिका की होगी जांच
 जिला मजिस्ट्रेट सुरेंद्र विक्रम ने स्पष्ट किया है कि रतसर कस्बे में हुए विवाद में प्रथम दृष्टया जिनकी लापरवाही मिलेगी, उन पर भी कड़ी कार्रवाई होगी. इसी क्रम में चैर्की इंचार्ज सुरेंद्रनाथ सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. जिलाधिकारी ने कहा कि इस विवाद को लेकर थानाध्यक्ष की भूमिका की भी जांच होगी. चेताया है कि अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने वाले पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी.
सबसे शांति व सौहार्द्र बनाने की अपील
जिलाधिकारी ने रतसर कस्बे की जनता के साथ समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि शांति व सौहार्द्र बनाने में सहयोग करें. ऐसे उपद्रवी व अराजक तत्व, जिनके कुकृत्य से पूरा जनपद बदनाम हो रहा, के चिन्हांकन में सहयोग करें और उनको हतोत्साहित करने का प्रयास करें.

Tags: रतसर

Post navigation

Previous: गोंड जाति के लोगों ने दिया धरना, लेखपाल भी आए उबाल में
Next: हम जीवन खपा कर पेंशन से वंचित, वह एक दिन सांसद विधायक तो उन्हे मिले सुविधा

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.