तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आकर दूधिए की मौत, दो घायल एक गम्भीर 

दुर्घटना के बाद भागते ट्रक ने दौड़ लगा रहे दो युवाओं को दिया धक्का 

रसड़ा (बलिया)। रसड़ा-बलिया मार्ग स्थित कट्या गांव मोड़ के समीप गुरूवार की भोर में चार बजे तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से साइकिल सवार दुधहा बृद्ध की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया. जिसमें एक की  हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया. ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया. आक्रोशित ग्रामीण  सड़क जाम कर मुवावजे की मांग करने लगे. एक घण्टे तक जाम के दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. सूचना पर पहुचे क्षेत्राधिकारी व कोतवाल के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया. कोतवाली क्षेत्र के कट्या गांव के बुढ़वा मौजा निवासी  युदुनाथ  प्रतिदिन की तरह भोर में दूध का बाल्टा लेकर साइकिल से आस पास के गांवो से दूध लेने के लिये जैसे ही सड़क पर आये तेज रफ़्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया. धक्का मार कर भाग रहे ट्रक ने  कुछ ही दूरी पर सड़क पर दौड़ रहे दो युवको रेंखहा निवासी लकी गुप्ता 20 वर्ष पुत्र पारस गुप्ता तथा सरजू लाल 18 वर्ष पुत्र महावीर प्रसाद को भी धक्का मार कर भाग निकला. दोनों युवक  गम्भीर रूप से घायल हो गये. इलाज के दैरान लकी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. उधर मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया मार्ग अवरुद्ध कर दिया. सड़क जाम कर रहे लोगो ने क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार व कोतवाल जगदीश चन्द यादव के आश्वासन पर सड़क जाम समाप्त हुआ. लगभग डेढ़ घंटे बाद आवागमन शुरू हुआ.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE