गांधी जयन्ती पर जू हा स्कूल सिकंदरपुर में गोष्ठी, नैतिक जागरूकता पर होगा विमर्श 

सिकंदरपुर (बलिया)। गांधी जी की सोच मौलिक थी. स्वदेशी व स्वालंबन के साथ सामाजिक सद्भाव की प्रगाढ़ता एवं कृतियों के विरुद्ध वह आजीवन प्रयासरत रहे. बस स्टेशन चौराहा के समीप पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मंत्री राजधारी ने यह विचार व्यक्त किया. कहा कि आज उसी विचारधारा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी जी देश को क्षमतावान, समृद्धिशाली व समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में सबका साथ, सबका विकास के नारे के साथ अग्रसर हैं. बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया है. जिसमें नशा मुक्ति, शादी विवाह मे फिजूलखर्ची पर रोक, स्वच्छता व पौधरोपण अभियान, बाल सुरक्षा, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे मुद्दे पर चर्चा होगी. जिसमें सांसद रविंद्र कुशवाहा, विधायक सुरेंद्र सिंह और संजय यादव पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह सहित अन्य विद्वतजन भाग लेंगे. गोष्ठी के समापन के बाद नशा मुक्ति जन जागरण अभियान के तहत गांधी से तक के विचार की संकल्प यात्रा निकाला जाएगा. जो क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने के बाद 7 अक्टूबर को बिहरा में समाप्त होगा.भोला सिंह, रणजीत राय, सुरेश सिंह, मारकंडेय शर्मा, सुदामा राय आदि मौजूद थे.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE