Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • विक्रमादित्य के बसुधरपार में ‘नारद अवतार’
  • Uncategorised

विक्रमादित्य के बसुधरपार में ‘नारद अवतार’

पूर्व नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के गांव बसुधरपार स्थित आवास पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया.
News Desk 9 August, 2016 1 minute read
BASUDHARPAR

बलिया लाइव ब्यूरो

बलिया। पूर्व नगर विकास मंत्री विक्रमादित्य पांडेय के गांव बसुधरपार स्थित आवास पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय ने मंगलवार को चौपाल का आयोजन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों ने ब्रितानिया हुकूमत की चूल्हे हिलाकर रख दिया था, लेकिन आज दुर्भाग्य है कि गांधी जी को पूजने वाले देश में उनके हत्यारों के पास सत्ता की चाबी है.

इसे भी पढ़ें – विक्रमादित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट होने का अभिशाप

विक्रमादित्य पांडेय Vikaramaditya Pandey
विक्रमादित्य पांडेय 

बसुधरपार के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने का आश्वासन

नारद राय ने मुलायम सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे स्वर्गीय विक्रमादित्य पांडेय के अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के संकल्प को दोहराया. साथ है नीरूपुर से बरास्ता पिंडारी बसुधरपार आ रही अधूरी सड़क का निर्माण पूरा कराने, पराशर मुनि तालाब का विकास एवं परिक्रमा करने के लिए आरसीसी रोड का निर्माण करने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की बिजली दुबहड़ विद्युत सर्विस स्टेशन से जोड़ दी जाएगी. नारद राय की घोषणाओं का लोगों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया.

इसे भी पढ़ें – चौपाल और जन संवाद के माध्यम से सपा का चुनावी शंखनाद

बसुधरपार गांव में चौपाल लगा लोगों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री नारद राय
बसुधरपार गांव में चौपाल लगा लोगों को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री नारद राय

दंगाइयों को मुंहतोड़ जवाब देने का आह्वान

बलिया के नौजवानों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि इस जनपद में भी कुछ भाजपा के लोग पराशर मुनि के आश्रम और महर्षि भृगु के धरती पर नफरत के बीज बोकर दंगा कराने के मंसूबे पाल रखे हैं. ऐसे लोगों का मुंहतोड़ जवाब देना होगा. उन्होंने बलिया में गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखने पर बल दिया. बलिया विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर, सीताकुंड, पिंडारी और बसुधरपाह में जन चौपाल लगाकर कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण करने की दिशा में प्रयास किया.

इसे भी पढ़ें – भृगु दरबार में मत्था टेक नारद ने नई पारी का किया शंखनाद

बहुत याद आए राम व्यास पांडेय

उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इस संदर्भ में सख्त निर्देश भी दिया. इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि बबलू तिवारी, प्रधान संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र उर्फ गुड्डू राय, परमेश्वर यादव, नगर अध्यक्ष राजकुमार पांडेय, श्रीप्रकाश पांडे उर्फ मुन्ना, शशिकांत सिंह, दरोगा सिंह, बबलू सिंह, कमलेश राय, दयानंद सिंह, नंद जी कुंवर, अनिल पांडेय, शिवजी यादव, कृष्णा सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए. गौरतलब है कि बसुधरपार मणिमय (कलकत्ता) के यशस्वी संपादक रहे रामव्यास पांडेय का भी गांव है. ऐसे मौके पर अमूमन लोगों को उनकी कमी खलती है. कारण, स्वर्गीय रामव्यास पांडेय अपनी बात बिंदास अंदाज में रखने के आदी थे. इस मौके पर चंद्रमा पांडेय, प्रद्युमन पांडेय इत्यादि भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – एक कमरे में चलता है मंगल पांडेय राजकीय महाविद्यालय

 

बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.

बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.

बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.

अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.

अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें

Tags: बसुधरपार सपा सीताकुंड

Post navigation

Previous: सिहांचवर में खून में सनी सड़क, दो की ठौर मौत
Next: हरदिया में मामूली सी बात दो पक्षों में जमकर मारपीट

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.