Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • विक्रमादित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट होने का अभिशाप
  • जिला जवार

विक्रमादित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट होने का अभिशाप

देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी या फिर पहले शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में उनके नाम पर एक महिला महाविद्यालय बीते दस साल से बस बन ही रहा है. कब तक बन जाएगा? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है. 8 अप्रैल 2005 को अमर शहीद के बलिदान दिवस के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस महाविद्यालय को बनाने की घोषणा की थी. लगे हाथ उन्होंने इसके लिए धन भी मुक्त करवा दिया. तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कला, विज्ञान व वाणिज्य की स्नातक शिक्षा के मान्यता भी प्रदान करवा दी.
News Desk 3 July, 2016 1 minute read
7_BALLIA_LIVE_3 (2)

विक्रमादित्य पांडेय Vikaramaditya Pandey

[नगवा से कृष्णकांत पाठक]

pathak_50देश के पहले स्वतंत्रता सेनानी या फिर पहले शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में उनके नाम पर एक महिला महाविद्यालय बीते दस साल से बस बन ही रहा है. कब तक बन जाएगा? इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है. 8 अप्रैल 2005 को अमर शहीद के बलिदान दिवस के मौके पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस महाविद्यालय को बनाने की घोषणा की थी. लगे हाथ उन्होंने इसके लिए धन भी मुक्त करवा दिया. तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कला, विज्ञान व वाणिज्य की स्नातक शिक्षा के मान्यता भी प्रदान करवा दी. राजकीय महाविद्यालय के निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था के रूप में राजकीय निर्माण निगम को चुना गया. राष्ट्रीय राजमार्ग 31 के किनारे इसके निर्माण के लिए 8 एकड़ जमीन भी किराए पर ली गई. महाविद्यालय बनकर तैयार होने तक पठन पाठन की व्यवस्था शहीद मंगल पांडेय स्मारक में बने एक कमरे में की गई. अब तक अनगिनत लड़कियां यहां से डिग्री लेकर चली गईं, मगर बीरबल की खिचड़ी की तरह कालेज बन ही रहा है.

7_BALLIA_LIVE_47_BALLIA_LIVE_6

विक्रमादित्य पांडेय का ड्रीम प्रोजेक्ट था यह महाविद्यालय
प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व बलिया सदर विधायक रहे विक्रमादित्य पांडेय का ड्रीम प्रोजेक्ट था राजकीय महिला महाविद्यालय. उनके अथक प्रयास से तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने राजकीय महिला महाविद्यालय की स्थापना के लिए सारी जरूरी कार्रवाइयां पूरी की थी. आज भी इस इलाके को लोग इस प्रोजक्ट के लिए विक्रमादित्य को न सिर्फ याद करते हैं, बल्कि कृतज्ञता जाहिर करते हैं. कहा तो यहां तक जा रहा है कि चूंकि यह कॉलेज विक्रमादित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट था, इसलिए साजिशन विलम्ब किया जा रहा है.

सारी हदें लांघ चुका है राजकीय निर्माण निगम
शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के लिए संपूर्ण धनराशि राजकीय निर्माण निगम के पक्ष में जारी किया जा चुका है. मगर आश्चर्य है कि सपा सुप्रीमो के पुत्र अखिलेश यादव के भी राज में इस निर्माणाधीन महाविद्यालय का कोई पुरसाहाल नहीं है. अभी तक तो इस महाविद्यालय की बाउंड्री तक पूरी तरह से नहीं खड़ी की जा सकी है. संबंधित अवर अभियंता का कहना है कि महाविद्यालय की जमीन जिला प्रशासन द्वारा पैमाइश ना होने के कारण बाउंड्री तैयार नहीं की जा सकी है. लगभग तैयार भवन में जलापूर्ति, जल निकासी, लैब, खिड़कियों पर शीशे, विद्युतीकरण, रोड निर्माण सरीखे काम अब भी अधूरे हैं. बताया जाता है कि अवर अभियंता अपने लोगों से काम करवाना चाहते हैं. इसलिए हीलाहवाली कर रहे हैं.

पचास लाख से ऊपर का प्रोजेक्ट है महाविद्यालय
जिला प्रशासन के 50 लाख से ऊपर की योजनाओं में शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय भी शामिल है. निर्माणाधीन इस महाविद्यालय का निरीक्षण समय-समय पर मंडलायुक्त तो करते हैं, परंतु जिलाधिकारियों को इस महाविद्यालय को देखने के लिए फुर्सत नहीं मिली. अगर जिलाधिकारियों द्वारा मुस्तैदी दिखाई गई होती तो यह हस्र नहीं होता.

सड़ रहा है लाखों का सामान
राजकीय महाविद्यालय को एक दशक में प्राप्त फर्नीचर एवं विज्ञान प्रयोगशाला से संबंधित उपकरण खराब हो रहे हैं. पीने के पानी के रखरखाव की कोई मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चंदन साहू का कहना है कि जब तक भवन पूरी तरह तैयार होकर उन्हें मुहैया करवाया नहीं जाएगा, महाविद्यालय को व्यवस्थित ढंग से चलाना संभव नहीं है. इसके लिए संबंधित अधिकारियों से उन्होंने कई बार गुजारिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. क्षेत्रीय नागरिकों में इस बात को लेकर क्षोभ है. शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवा के प्रबंधक डॉ. बृकेश कुमार पाठक का कहना है कि निर्माण निगम की लापरवाही को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से शीघ्र मिलेगा.

Tags: महाविद्यालय विक्रमादित्य

Post navigation

Previous: बेकाबू बाइक ने ली दो की जान
Next: जीप बाइक टक्कर में दो युवक घायल

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.