Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ​निर्भया मामले में तांडव करने वाले विधायक रागिनी प्रकरण में मंत्री बनकर भी नहीं थिरके-दीवान सिंह 
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

​निर्भया मामले में तांडव करने वाले विधायक रागिनी प्रकरण में मंत्री बनकर भी नहीं थिरके-दीवान सिंह 

समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह ने रागिनी दुबे प्रकरण पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के क्रियाकलापों पर तंज किया है.
General Desk 14 August, 2017 1 minute read

लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष ने खड़े किए सवाल

बैरिया (बलिया)। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीवान सिंह ने रागिनी दुबे प्रकरण पर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के क्रियाकलापों पर तंज किया है. कहा है कि इसी जनपद में दिल्ली में हुए निर्भया प्रकरण के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्भया के गांव आने पर धरना, प्रदर्शन, बयानबाजी और तांडव करते हुए तमाम मांग रखनेवाले तत्कालीन भाजपा विधायक और वर्तमान मंत्री मौजूदा समय में रागिनी दुबे प्रकरण पर  थिरक भी नहीं रहे हैं. बल्कि कथित पशुपालक को छुड़ाने के लिए नरही थाने पर धरना प्रदर्शन के दौरान गोली लगने पर अपने घायल मृतक पार्टी सदस्य को छोड़कर मैदान से भाग जाने वाले आज के मंत्री जी रागिनी प्रकरण के दौरान उस साथी का स्मारक बनवाने में व्यस्त रहें और केंद्रीय मंत्री को भी बुलाया.

सपा शासन मे नरही कांड में मारे गए विनोद राय के परिजनों को मुख्यमंत्री के विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई गई थी. प्रदेश के तत्कालीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री नारद राय नरहीं गांव में विनोद राय की पत्नी राधा राय को पांच लाख रुपये का चेक भेंट किए थे. (फाइल फोटो)

दीवान सिंह का कहना है कि रागिनी दुबे प्रकरण में पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा के मंत्री किसी तरह के सहयोग को बड़े ही सलीके से टाल जाते हैं. निर्भया प्रकरण में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहयोग, गांव में अस्पताल गांव तक पहुंचने के लिए सड़क, गांव में विद्यालय तथा पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई थी. तब की सरकार ने यह सब दिया भी. स्व. विनोद राय के परिवार को भी मिला. यह तब के सरकार की उदारता और राज्य के प्रति जिम्मेदारी के बोध का परिणाम था. लेकिन  तब के समय में इसी जिले में यह सब मांग करते हुये हाय हाय करने वाले नेता आज चुप क्यों हैं ?

नरहीं कांड से संबंधित खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें 

रागिनी दुबे हत्याकांड में आरोपी को पकड़ने पर पुलिस को एक विधायक सम्मानित करते हैं. जो पुलिस जो 200 किमी दूर जाकर आठ घंटे के अन्दर आरोपी की गिरफ्तारी करती है, उसी के नाक के नीचे आरोपी टहलते हुए जाकर न्यायालय में समर्पण करते हैं, यह आपके संरक्षण की ओर इशारा नहीं तो फिर क्या है. गजब तो यह है कि एक विधायक पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण की मांग करता है, दूसरा सम्मानित करता है. क्या बलिया की जनता समझ नहीं रही है.

गजब तो यह है कि एक विधायक पुलिस अधीक्षक के स्थानान्तरण की मांग करता है, दूसरा सम्मानित करता है – दीवान सिंह

रागिनी हत्याकांड से संबंधित खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें 

गोरखपुर में बच्चों की मौत पर भाजपा मंत्री और नेताओं के आ रहे बयान क्या लोग समझ नहीं रहे हैं ? किसी के दोष से बराबरी कर लेने या तुलना करने से आपका पाप व दोष न स्वच्छ, पवित्र हो जाता हो तो तुलना करते रहिए. बेहतर परिणाम के लिए ही आपको सत्ता मिली है.  गोरखपुर में चिकित्सकीय उपकरण के अभाव में जिन मृत बच्चों पर स्वास्थ्य मंत्री का बचकाना टिप्पणी आया यह देश के आम जनमानस के संवेदना से खिलवाड़ है.

इसे भी पढ़ें – रागिनी हत्याकांडः मुआवजे की बात बहुत सलीके से टाल गए मंत्री जी

जनपद बलिया में रागिनी दुबे की निर्मम हत्या पर भी सरकार की चुप्पी जनपद के जनप्रतिनिधियों की उपयोगिता भी दर्शाता है. इसी घटना के बाद जनपद में एक और घटना हो जाती है. एक बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे गोली मार दी जाती है और प्रशासन लीपापोती करने में जिला अस्पताल से पटना के लिये रेफर करवा देता है. और चार घण्टे तक मीडिया से मिलने तक नहीं दी जाती है.  आज वर्तमान सरकार में स्वतंत्रत प्रभारी मंत्री है. उनकी आत्मा आज संवेदनहीन क्यों हो गयी है. सरकार के सामने आज रागिनी दुबे के परिजनों के लिए मुआवजा, नौकरी, स्मृति में योजनाओं के सहयोग के लिए क्यों दायित्वहीन हो गये हैं.

गोरखपुर में मृत बच्चों पर स्वास्थ्य मंत्री का बचकाना टिप्पणी देश के आम जनमानस की संवेदना से खिलवाड़ है – दीवान सिंह

इसे भी पढ़ें – गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की आपूर्ति ठप, 30 बच्चों की मौत

इन्हीं के द्वारा कथित गो तस्कर को छुड़ाने के लिए थाने पर धरना में विनोद राय जी की गोली लगने से हत्या हो जाती है और मान्यवर वहॉ से धीरे से भाग निकलते है. उसी विनोद राय जी के परिजनों को पूर्ववर्ती सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी मुआवजा व परिवार के सदस्य को नौकरी देने का काम करती है. और मंत्री जी अपनी प्रायश्चित करने के लिए प्रतिमा लगा देते है. धन्य है सरकार और धन्य है जनप्रतिनिधि इससे समाज में कौन सा नजीर पेश करना चाहते हैं. आप अपने स्वच्छ मानसिकता का परिचय दें और रागिनी दुबे के परिजनों को न्याय, सुरक्षा, मुआवजा दिलवायें व उत्तरदायित्व की पूर्ति करें.

Tags: भाजपा रागिनी हत्याकांड लोहिया वाहिनी विधायक सपा

Post navigation

Previous: चोटीकटवा – चांदी जैसी चमक वाली कैची दिखी और चोटी कट गई, सात नए मामले
Next: टोंस नदी में उतराया मिला किशोर का शव

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.