टोंस नदी में उतराया मिला किशोर का शव

रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के जेवइनिया  गांव स्थित टोस  नदी में शनिवार की शाम एक किशोर का तैरता हुआ शव मिलने से क्षेत्र  में मातम छा गया. सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
मिर्जापुर निवासी पुरुषोत्तम निषाद (17) पुत्र हृदय नारायण  शनिवार की भोर में मिर्जापुर  मंदिर के समीप घाट पर पूजा करने के लिए स्नान करने गया था. नहाते समय गहरे पानी में चले जाने की वजह से डूब गया. कोचिंग जाने के लिए पुरुषोत्तम समय से घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी. आसपास ढूंढने पर भी कहीं पता न चल सका. देर शाम जवनिया घाट पर एक किशोर की तैरती लाश देखी गई. आस पास के लोगों ने शव को बाहर निकाला. जिसकी  पहचान पुरुषोत्तम के रूप में की गयी. उसकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों में कोहराम मच गया.