Skip to content
15 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/QLQNSZ6BKRQ?si=Rpp6OaPemgBQ5gn8
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • चोटीकटवा – चांदी जैसी चमक वाली कैची दिखी और चोटी कट गई, सात नए मामले
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

चोटीकटवा – चांदी जैसी चमक वाली कैची दिखी और चोटी कट गई, सात नए मामले

चोटी कटने की तमाम वारदात सामने आने के बाद लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है. एडवाइजरी में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही गई है. दूसरी तरफ बलिया में कुल सात और चोटी कटने की सूचनाएं मिली हैं. 
General Desk 14 August, 2017 1 minute read

​बिल्थरारोड (बलिया)। प्रदेश में चोटी कटने की तमाम वारदात सामने आने के बाद लखनऊ स्थित डीजीपी ऑफिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए इसे महज एक अफवाह बताया है. एडवाइजरी में लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की बात भी कही गई है. दूसरी तरफ बलिया में कुल सात और चोटी कटने की सूचनाएं मिली हैं.

बिल्थरारोड प्रतिनिधि के मुताबिक उभांव क्षेत्र के शाहपुर अफगा गांव में रविवार को अपराह्न झाड़ू लगाते समय एक महिला की चोटी ( सिर का बाल ) कटकर गिर गया, और थोड़े देर में वह गिर कर बिहोश हो गयी. आनन – फानन में परिजनों ने उसे सीएचसी सीयर पहुंचाया. जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहपुर अफगा निवासी सुनीता (25) पत्नी बृजेश बिन्द रविवार को अपराह्न 2 बजे आँगन में झाड़ू लगा रही थी. इसी बीच उसके सिर का बाल कटकर गिरने लगे. इसके तत्काल बाद वह बेहोश होकर गिर पड़ी. परिजनों द्वारा उसे सीएचसी सीयर लाया गया. वहाँ डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद सुनीता देवी को परिजन एम्बुलेन्स से बलिया ले कर चले गए. इस घटना के बद क्षेत्र में महिलाएं दहशत में है तथा चर्चाओ का बाजार गर्म है.

रेवती प्रतिनिधि के मुताबिक बीते शनिवार की रात में नगर सहित दो गांवों में चार महिलाओं की चोटी कटने की घटना प्रकाश में आई हैं. नवका गांव निवासी नगर के वार्ड नं. 6 में मठिया बाजार के पास स्थित भाड़े के मकान में रह रहे राजन ठाकुर की 11वर्षीय पुत्री शशि, घर के अन्य सदस्यों के बीच बैठी रोटी पका रही थी. अचानक उसकी चोटी के बाल कट कर गिर गए. प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक घबराई शशि चिल्लाते हुए घर में भाग खड़ी हुई. उसके बाद उसके सिर में दर्द शुरू हो गया, तब तक बड़ी संख्या में लोग जुट गए. तथा समझाने लगे. धीरे धीरे बालिका सामान्य हो गयी.

दूसरी घटना इसी रात, इसी वार्ड के दुर्गा मंदिर मार्ग पर के रमेश गोंड़ की 32वर्षीय पत्नी कुसुम के साथ हुई. पति पत्नी घर में सोए हुए थे. घर की औरतों के मुताबिक़ रात डेढ़ बजे घर के रोशन दान पर रंगीन रोशनी दिखी, फिर कुसुम के बाल कट गए. तब से वह बेहोश रही, सुबह उसे सीएचसी पर इलाज कराया गया. 

उधर इसी रात रखहां, नई बस्ती हलखोरवा चक में अशोक यादव की पत्नी प्रमिला देवी अपने घर में दो बच्चों के साथ सोई थी. रात दो बजे उसकी चोटी कट गई. बताया गया कि तब से वह बेहोश रही. जब उसकी सास बच्चों के चिल्लाहट को सुनकर पास पहुंची तो कटे हुए बाल देख कर चिल्लाने लगी. आस पास के लोग जुट गए और महिला को गंगा स्नान पचरूखिया में कराने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

चौथी घटना में छत्तीसा नवका टोला निवासी हीरा बिंद की पत्नी शान्ति (30) को इसी रात दो बजे चांदी जैसी चमक लिए कैंची दिखाई पड़ी, तभी सिर के बाल कट गए. महिला के चिल्लाने के बाद लोग जुट गए. महिला को सर में हल्का दर्द हुआ. इसके 12 घंटे बाद पीड़िता अचेत हो गयी. परिजनों के द्वारा स्थानीय सीएचसी पर इलाज कराया जा रहा है. 

चोटीकटवा से संबंधित अन्य खबरों के लिए कृपया यहां क्लिक या टैप करें

बैरिया प्रतिनिधि के मुताबिक टोला शिवन राय गांव में अपने मायके में रह रही किरण देवी घर के भीतर सोई थी. रात करीब 12 बजे अचानक उसे बाल खींचने की आहट लगी. इस पर वह उठ कर बैठ गई. उसे लगा कोई भाग रहा है. वह अपनी मां को चिल्लाते हुए बेसुध हो गई. परिवार वाले उसे सीएचसी सोनबरसा ले गए. इस घटना से पूरे परिवार में भय व्याप्त है.

दोकटी थाना क्षेत्र के जई छपरा गांव में लगातार तीसरे दिन भी शनिवार की रात वीरेंद्र गुप्ता की पत्नी संगीता (28) की चोटी कट गई. उसने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ कमरे में सोई थी, जहां मात्र एक रोशनदान है. लगभग ढाई बजे नींद खुली तो देखा कि बाल कट कर गिरे पड़े थे. परिजनों ने बताया कि संगीता ने सिर में चक्कर आने की बात कही, इस पर सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर घर वापस भेज दिया.

Tags: बिल्थरारोड बैरिया रेवती शाहपुर अफगा सीएचसी सीयर सोनबरसा

Post navigation

Previous: तिलापुर के शत्रुघ्न ने यूएसए 2017 वर्ल्ड पुलिस ऐंड फायर गेम्स में बजाया इंडिया का डंका
Next: ​निर्भया मामले में तांडव करने वाले विधायक रागिनी प्रकरण में मंत्री बनकर भी नहीं थिरके-दीवान सिंह 

ये भी पढ़ें

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज

You may have missed

Sanjeev Verma BJP OBC Morcha
  • जिला जवार
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

General Desk 14 October, 2026
Eriksha Chori
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े

General Desk 14 October, 2026
Belthra Samuhik vivah 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश

General Desk 14 October, 2026
Bansdih Nirikshan SP Ball
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

General Desk 14 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.