Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ​48 सालों में अरबों खर्च, फिर भी खरबों का नुकसान झेलते रहे द्वाबावासी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

​48 सालों में अरबों खर्च, फिर भी खरबों का नुकसान झेलते रहे द्वाबावासी

"यहां के लोग दुआओं में मौत मांगते हैं. जो जी रहे हैं तो बस यह हुनर उन्हीं का है. " किसी कवि की ये पक्तियां गंगा व घाघरा के दोआब में बसे लोगों पर सटीक बैठती है.
General Desk 17 July, 2017 1 minute read
DUBEYCHAPRA_9

गंगा की बाढ़ व कटान से सुरक्षा को लेकर नहीं हुआ पुख्ता इंतजाम

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

“यहां के लोग दुआओं में मौत मांगते हैं. जो जी रहे हैं तो बस यह हुनर उन्हीं का है. ” किसी कवि की ये पक्तियां गंगा व घाघरा के दोआब में बसे लोगों पर सटीक बैठती है. यहां के लोग अगर अपना जीवन यापन कर रहे हैं और कभी खुशहाली महसूस कर लेते हैं, तो इसमें बस यहां के लोगों का ही हुनर काबिले तारीफ है. अन्यथा सरकार व जनप्रतिनिधियों तथा ठेकेदारों ने इन्हें अपने कार्यकलापों से मायूस ही किया है. और एक तरह से यहां के  भोली मानसिकता वाले लोगों को जबरदस्ती गुदगुदा कर हंसने को मजबूर करने व खुशहाल होने की अपनी बात उनके मुंह से उगलवाने की चेष्टा ही की है.

यहां हम बात कर रहे हैं गंगा के बाढ़ व कटान से द्वाबा की बर्बादी का, 48 वर्षों में यहां गंगा के बाढ़ व कटान से बचाव के लिए अरबों-खरबों रुपये खर्च हुआ. साल-दर-साल बचाव के लिए यहां नए- नए प्रयोग होते रहे. इन प्रयोगों के दौर में भी खेत, गांव, बाग-बगीचे, मकान, रास्ते आदि कटते ही रहे.  लोग बेघर हो कर सड़कों पर आते रहे, समस्या जस की तस बनी हुई है.

आश्चर्य में डूबे गंगा तटवासी व द्वाबा का जागरूक तबका कहता है कि इतना खर्च के बाद तो पूरे बलिया जनपद में गंगा के तट पर पश्चिम से पूरब तक पक्के सीमेन्टेड बांध बन गए होते. लेकिन ऐसा नहीं किया गया. वहीं खुद ही यह भी कहते हैं कि अगर ऐसा हो ही जाता तो फिर न जाने कितने जनप्रतिनिधि, नौकरशाह व ठेकेदार मालामाल कैसे होते. अजीब विडंबना है कि जब कोई जनप्रतिनिधि और नौकरशाह कहता है कि अमुक काम के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत हुआ है. तो सुनने वाले अधिकांश लोग यह हिसाब लगा लेते हैं कि इसमें से इस जनप्रतिनिधि का, इस नौकरशाह का और इस ठेकेदार का कितना हिस्सा बना होगा.

लोगों ने यही देखा है कि भौतिक  स्तर पर कम तथा कागज पर ज्यादा काम दिखाने की यहां परंपरा से बन चुकी है. आम जनता के बीच बैठ चुकी इस तरह की धारणा के जिम्मेदार व जवाब देह कौन है ? यह जनता के बीच खुला हुआ है. लेकिन मंच और सार्वजनिक स्थलों के लिए यक्ष प्रश्न बना है.

बताते चलें कि गंगा में बाढ़ आना तो यहां के लिए सतत प्रक्रिया रही है. जबकि आजादी के बाद गंगा की लहरें पहली मर्तबा द्वाबा  में 1968 ई में गाय घाट के पास बेकाबू हुई थी. तब यहां पर बल्ली बांस के सहारे बाढ़ व कटान रोकने का प्रयोग किया गया था. ऐसा तटवर्ती बुजुर्ग अपनी याददाश्त के सहारे बताते हैं. उसके बाद फिर 1977 में उसी जगह पर जब गंगा ने अपना रुप उग्र किया तो लोहे के तारों के जाल में झौंवा डालकर तथा बंधे के किनारे ढाई फीट की ऊंचाई की दीवार खड़ी की गई.

परिणाम रहा कि वह इलाका सुरक्षित हुआ. गंगा और आगे बढ़कर कटान करने लगी. वर्ष 1975 से 2013 तक मझौवां से गंगापुर तक पत्थर के बोल्डर वाले 23 स्पर बनाए गए. उनकी गुणवत्ता का यही उदाहरण काफी है कि इस बीच के दौर में पचरुखिया, नारायणपुर, मीनापुर, दुर्जनपुर, हुकुमछपरा, तेलियाटोक, गंगापुर, शाहपुर, गंगौली, रिकिनीछपरा सहित दो दर्जन गांव का अस्तित्व ही समाप्त हो गया. सैकड़ों हेक्टेयर उपजाऊ जमीन, विद्यालय, मंदिर, उपासना स्थल आदि महत्वपूर्ण स्थान गंगा के लहरों में  विलीन हो गए. हजारों परिवार बेघर हुए और सैकड़ों परिवार सड़क पर आकर शरणार्थी सा जीवन बिताने को मजबूर हैं. इनके विस्थापन की समस्या हल नहीं हो पाती, तब तक फिर और लोग उन्हीं की तरह बेघर हो कर हर साल बढ़ते ही जाते हैं.

2013 से यहां जियो बैग से प्लेटफार्म बनाकर कटान रोकने की प्रक्रिया चल रही है. यह कुछ कारगर जरूर है. लेकिन पीड़ित लोगों को संतुष्ट करने का सामर्थ्य नहीं रखता.

इस साल यह गांव होंगे निशाने पर 
गंगा तटवर्ती गांव के पुरनिया इस साल के मौसम का लक्षण देखते हुए गंगा में उफान आने तथा बाढ़ व कटान का अनुमान लगा रहे हैं. अगर ऐसा हुआ तो इस साल गोपालपुर, दुबेछपरा, उदईछपरा, केहरपुर, सूघरछपरा तथा अवशेष बस्ती लाल बगीचा टोला, सोनार टोला, गंगापुर, हुकुम छपरा आदि गांव गंगा के लहरों के निशाने पर होंगे. यहां दुबेछपरा में 29 करोड़ की लागत से बाढ़ व कटान रोधी कार्य चल रहा है. लेकिन यह कार्य विलंब से शुरू हुआ और मंथर गति से करने के चलते पिछली साल की तरह साबित होने का बात ग्रामीण कर रहे हैं. पिछले साल भी 11 करोड़ की लागत से यहीं पर काम शुरू किया गया था. जिसका कोई भी लाभ तटवर्ती गांव के लोगों को नहीं मिल सका. 

उधर पूरब में जगदीशपुर, नरदरा, बिंद के डेरा, सिमरिया डेरा आदि लगभग 40 हजार की आबादी भी गंगा के निशाने पर होगी. इस इलाके के लिए सरकार के पास कोई कार्य योजना नहीं है. इस क्षेत्र के दौरे के समय ग्रामीणों के पूछने पर जिलाधिकारी ने बताया था कि आपदा के समय बचाव कार्य किया जाएगा. यहाँ के लिये पहले से इंतजामात के लिये धन स्वीकृत नहीं है.

Tags: बाढ़ बैरिया

Post navigation

Previous: विवाहिता लटकी फांसी के फंदे पर, सब इंस्पेक्टर “लक्ष्मण बने संकटमोचन”
Next: ​आपसी विवाद में पत्नी ने पति पर उड़ेला तेजाब!

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.