Skip to content
22 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • हाथ में झाड़ू-डंडा लेकर हाईवे पर प्रदर्शन, नहीं माने तो थूरा भी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

हाथ में झाड़ू-डंडा लेकर हाईवे पर प्रदर्शन, नहीं माने तो थूरा भी

कस्बा से भोजापुर मार्ग पर संचालित शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में झाड़ू व डंडा लेकर बैरिया तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया. घण्टों सड़क जाम कर दिया, जाम से निकलने वाले दर्जनों लोगों को झाड़ू से महिलाओ द्वारा पिटाई भी की गई.
News Desk 16 June, 2017 1 minute read
BAIRIYA_SHARAB_4

बैरिया (बलिया)। कस्बा से भोजापुर मार्ग पर संचालित शराब की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने हाथ में झाड़ू व डंडा लेकर बैरिया तिराहे पर उग्र प्रदर्शन किया. घण्टों सड़क जाम कर दिया, जाम से निकलने वाले दर्जनों लोगों को झाड़ू से महिलाओ द्वारा पिटाई भी की गई. महिला पुलिस न होने के वजह से पुलिस को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के उपरान्त अंग्रेजी, देशी व बियर की दुकानों को एनएच से हटाकर बैरिया भोजापुर मार्ग पर एक ही जगह तीन दुकानों को स्थापित कर दिया गया. इसके बाद से ही यहां शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा लगने लगा, जिससे इस मार्ग से भोजापुर, लक्ष्मीपुर, सावन छपरा, बैरिया, ढबही, भगवानपुर के महिलाओं को इस सड़क से आवागमन करते समय शर्मसार होना पड़ रहा है. शराब के दुकानों के आस पास पांच विद्यालय भी स्थापित है. साथ ही आबादी क्षेत्र है.

बताया जाता है कि गुरुवार के दोपहर में इस सड़क मार्ग से जाने वाली दो महिलाओं के साथ शराबियों द्वारा छेड़खानी भी किया गया है. जिससे आक्रोशित चारों गांव की सैकड़ों महिलाओं ने हाथ मे झाड़ू व डंडा लेकर शुक्रवार को बैरिया तिराहे पर स्व. बाबू मैनेजर सिंह के मूर्ति के सामने एनएच को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगी. महिलाओं की बोल थी कि भट्ठी हटाओ इज्जत बचाओ, बेटी बहन का इज्जत बचाओ, हमारे बच्चों को पढ़ने दो.

जाम से जबरिया निकलने का प्रयास करने वालो को महिलाओ ने झाड़ू से पिटाई कर दिया. जाम के वजह से एनएच के दोनों तरह दर्जनों ट्रकों व अन्य वाहनों का जमावड़ा लग गया. सूचना पर एसडीएम अरविन्द कुमार, क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दूबे, एसएचओ दीप कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच गये. एसडीएम ने महिलाओं को समझा बुझा कर जाम समाप्त करने के बाद तहसील चलने को कहा. जिससे घण्टों जाम तो समाप्त हो गया, लेकिन महिलाएं तहसील प्रांगण में पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने लगी.

एसडीएम अरविन्द कुमार ने कहा कानून हाथ में न लें. अगर शराब की दुकानें मानक के पूरा नहीं कर स्थापित नहीं की गई हैं तो हटवा दी जाएंगी. भरोसा दिया कि शराब के दुकान के पास खड़े होकर पीने वालों को जेल भेजा जाएगा. महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. हालांकि महिलाएं वहा से तीन दिन के अंदर शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही हैं. अन्यथा पुनः धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई. एसडीएम ने मोबाइल द्वारा आबकारी विभाग को तलब किया है. भरोसा दिया कि आबकारी विभाग, क्षेत्राधिकारी, एसएचओ व एसडीएम खुद जांच करेंगे. जांचोपरांत न्याययोचित करवाई की जाएगी. धरना प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में प्रमुख रूप से सुगंती देवी, मुन्नी देवी, ज्ञान्ति देवी, कलावती, चंदा, मीरा देवी, संगीता, रेखा देवी, कुंती, प्रमिला, चन्द्रावती, सोनामती, कविता देवी आदि सैकड़ों महिलाएं रही.

बलिया लाइव लेटेस्ट अपडेट

  • अमहर चट्टी पर घर में घुसा ट्रक, तीन घायल
  • फिरोजपुर गांव में आधी रात गए लगी आग
  • बीता 15 जूनः घूरे के भी दिन फिरते हैं, मगर सड़कों के नहीं
  • रसड़ा में सड़क हादसों में जख्मी पांच बाइक सवार पहुंचे अस्पताल
  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन से जाम गांव की किशोरी लापता
  • अंतिम दिन बैरिया सपा से जुड़े पांच हजार नए कार्यकर्ता
  • हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट विज्ञान की मान्यता मिलने पर हर्ष
  • युवाओं ने अब ठाना है, स्वच्छ सुन्दर हरियाली से परिपूर्ण गांव और राष्ट्र बनाना है
  • शहर से गांवों तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं लगे प्याऊ
  • रसड़ा में पलटा ट्रैक्टर, ड्राइवर की मौत, रेवती में बुजुर्ग की हालत गंभीर

बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट

  • एक लाख की सुपारी देकर साले की हत्या करवा दी
  • कारगिल शहीद कमलेश सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि
  • भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट बन अनिमेष ने गाजीपुर का नाम रोशन किया
  • इविवि: बीकॉम, बीए-एलएलबी, बीएफए, बीपीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित
  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने क्यों नष्ट किया पीसीएस-2014 की कॉपी को !
  • रक्तदान से घट जाता है हर्ट अटैक और कैंसर का खतरा: डॉ. नम्रता श्रीवास्तव
  • समाज में खास महत्व नहीं है लेकिन यही युवा लोगों की जिंदगी को बचाते हैं
  • काशी से काबा की उड़ान की तारीख घोषित
  • बबेड़ी रेलवे क्रॉसिंग के पास ट्रक ने ली युवक की जान
  • जौनपुर में रोडवेज की बस खड्ड में गिरी, 8 यात्रियों की मौत, कई गम्भीर यात्री अस्पताल में भर्ती
Tags: बैरिया भगवानपुर भोजापुर लक्ष्मीपुर शराब सावन छपरा सीओ

Post navigation

Previous: अचानक चांद दियर चौकी पर पहुंची एसपी सुजाता सिंह
Next: मंत्री उपेंद्र तिवारी 17 व 18 को दर्जन गांवों में करेंगे जनसम्पर्क

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.